पुराना फ्रिज खरीदने जा रहे है रुक जाये?


क्या SECOND HAND फ्रिज खरीदना चाहिए?


गर्मी आते ही घर में फ्रिज लेने की चर्चा होने लगती है कि कौन सी कंपनी का फ्रिज ख़रीदे|कितने लीटर का फ्रिज ले जिससे खाने पीने का सामान आसानी से स्टोर हो जाए|


कुछ लोग नया फ्रिज खरीद लेते है लेकिन कुछ लोग अपने कम बजट के कारण फ्रिज लेने में असमर्थ रहते है|इस कारण से वो एक पुराना फ्रिज लेने की सोच बना लेते है क्या सेकंड हैंड फ्रिज खरीदना चाहिए जिससे उनका कम बजट में फ्रिज लेने की इच्छा पूरी हो जाती है और एक अच्छा फ्रिज भी आ जाता है घर मे|




फ्रिज एक घरेलू उपकरण होता है आज हर घर इसके ऊपर निर्भर हो गया है क्यूंकि ये खाने पीने के सामानो को बेक्टीरिया से लम्बे समय तक सुरक्षित करता है|


आज इस आर्टिकल में आपको बतायेगे की फ्रिज पुराना लेना चाहिए या नही|क्या इसके फायदे है औऱ क्या नुकसान है|

1) > SECOND HAND फ्रिज क्या होता है


बात करें तो फ्रिज हम ज़्यादातर नया खरीदते है लेकिन कुछ लोग कम बजट के कारण पुराना खरीद लेते है|SECOND HAND फ्रिज वे फ्रिज होते है जो एक दो साल प्रयोग करें होते है या इससे भी अधिक हो सकते है|


कुछ  लोग फ्रिज को कुछ साल चलाने पर उनका दिल भर जाता है लेकिन फ्रिज में कोई तकनीकी समस्या नही होती वे सही से ठंडा करते है औऱ कंप्रेसर भी फ्रिज का बेहतर कार्य करता है इस प्रकार के फ्रिज के फ्रिज को हम SECOND HAND फ्रिज कहते है|




2) >SECOND HAND फ्रिज क्यों


फ्रिज एक ज़रूरी घरेलू उपकरण बन गया है इसके बिना रह पाना काफ़ी कठिन कार्य है आज के समय में जब गर्मी अधिक है|

अब सवाल उठता है क्या हमें पुराना फ्रिज लेना चाहिए या नही|हर इंसान चाहता है फ्रिज लेना लेकिन कुछ लोग आर्थिक कमी के कारण फ्रिज खरीद नही सकते है पुराना फ्रिज लेकर ही वे अपना काम निकालना चाहते है|


                                     

3)- पुराना फ्रिज कहा से ख़रीदे?


अक्सर लोग धन के अभाव के कारण एक पुराना फ्रिज खरीदना चाहते है जिससे उनका काम भी बन जाए और पैसे भी बच सके|वैसे से पुराना फ्रिज उनको ही लेना चाहिए जिन्हे जानकारी हो या आप दिला रहे है तो आप जानकारी रखते है तभी इस कार्य को करें अन्यथा नहीं?

पुराना फ्रिज आप दो तरीके से खरीद सकते है पहला ऑनलाइन से और दूसरा किसी फ्रिज शॉप से|आप ऑनलाइन से खरीद सकते है ओएलऐक्स ऐप की सहायता से कभी कभी अच्छी फ्रिज भी मिल जाते है कम कीमत में|

यह दोनों ही तरीके अच्छे है आप पुराने फ्रिज की ख़रीदारी में वारंटी अवशय ले इससे फ्रिज की खराबी होने से आप मुश्किल में नहीं आएंगे क्यूंकि आपका फ्रिज तो वारंटी में है|



4)-ये नये फ्रिज से कितना सस्ता होता है?


सेकंड हैंड या पुराना फ्रिज नये से काफ़ी सस्ता होता है अगर देखे तो नया फ्रिज 190 लीटर आपको बाजार में 12000/- या इससे कुछ अधिक पर मिल जायेगा|


परन्तु पुराना फ्रिज इसी क्षमता में आपको 5000/- से 6000/- में अच्छा फ्रिज मिल जाता है कई बार तो इसकी वारंटी भी समाप्त नहीं होती है|

इन्हे भी पढ़े- फ्रिज चलाने का तरीक


5)- क्यों लोग सेकंड हैंड फ्रिज खरीदते है?


पुराना फ्रिज लेने वाले का बजट ठीक कम होता है इस कारण से वे नये फ्रिज को छोड़कर इसको खरीदने जाता है|इसके अलावा पुराना फ्रिज ऐसे भी मिल जाते है कंपनी की सेकंड सेल में जो कुछ चले होते है|

उनकी कीमत ओर नयी की में 50% का अंतर होता है ये अलग बात है|इसके आलावा साइड साइड फ्रिज जो नार्मली 50000/- से स्टार्ट होकर लाख रूपए तक पहुंच जाते है तो इसको पुराना लेना बेहतर होता है आपको 30000/- में आराम से मिल जाता है|तो इन कारणों से लोग इनको लेते है|


6)- क्या सेकंड हैंड फ्रिज की वारंटी मिलती है?


कई जगह मिल जाती है कुछ जगह नन्ही मिलती है क्यूंकि अगर आपने ऑनलाइन olx से ख़रीदा है तो कूलिंग चैक करके मिल जायेगा वारंटी नहीं मिलेगी|अगर आपने सेकंड आउटलेट कंपनी सेल से फ्रिज लिया है तो आपको नये फ्रिज की तरह
वारंटी बिल के साथ मिल जाती है|

7)- क्या सेकंड हैंड फ्रिज जल्दी ख़राब हो जाते है?


सेकंड हैंड फ्रिज का चलना या जल्दी ख़राब होना निम्न बातो पर करता है -

• फ्रिज में अगर ओरिजनल कंप्रेसर लगा है तो ख़राब नहीं होता है जल्दी ये सबसे ज़रूरी पार्ट होता है|

• फ्रिज में अभी तक गैस चार्ज नहीं हुई है जब से नया ख़रीदा है|

• सेकंड हैंड फ्रिज में लोकल रिपेयर कंप्रेसर लगाया गया है|

• सेकंड हैंड फ्रिज किसी गलत स्थान से लिया गया है जिसमे कार्य अच्छा नहीं हुआ है|




8)- सेकंड हैंड फ्रिज ख़राब होने पर कितना खर्च होता है?


सेकंड हैंड फ्रिज हो या नया फ्रिज खराबी एक जैसी होती है ओर खर्च भी एक जैसा ये निर्भर करता है आप कौन से प्रकार का करवा रहे है ख़राब होने पर दो तरीके से काम होता है --

• लोकल मैकेनिक जो कम खर्च में काम कर देता है रिपेयर कंप्रेसर ओर गैस चार्जिंग का खर्च 190 लीटर में 2500/- रूपए में हो जाता है|

• कंपनी इंजीनियर से करवाने में खर्च ज़्यादा होता है नया कंप्रेसर ओर गैस चार्जिंग का खर्च 190  लीटर फ्रिज का 4000/- रूपए से ऊपर आता है|

9)- क्या सेकंड हैंड फ्रिज करंट मारता है?


ये लोगो का कहना है कि पुराने फ्रिज में करंट आता है मै भी पुराने फ्रिज का काम करता हू रिपेयर करता हू अगर सही से काम किया जाए तो सेकंड हैंड फ्रिज मै भी करंट नहीं आता है|

इसके अलावा फ्रिज मै कभी कभी करंट की समस्या नहीं होती है आपके घर की बिजली फिटिंग या पावर बोर्ड मै होती है जिससे अर्थिंग ठीक से नहीं होती है करंट आ जाता है|


पुराने फ्रिज को खरीदते समय इन बातो का ख्याल रखे

ज़रूर-

i) -पुराना फ्रिज लेते समय देख ले वे ज़्यादा ना चला हो ज़्यादा चलने के कारण फ्रिज के कंप्रेसर में प्रॉब्लम आ जाती है|

ii) -फ्रिज देखने में सुन्दर हो औऱ कही बॉडी में जंग ना लगा होना चाहिए|

iii) -पुराने फ्रिज की कीमत ज़्यादा ना हो एक नार्मल फ्रिज पुराना 5000/- तक में आसानी से मिल जाता है इससे ऊपर अगर फ्रिज मिले तो ना ले|

iv)-अगर आपके जान पहचान में कोई तकनीशियन फ्रिज का हो तो उसको फ्रिज ज़रूर चैक करवा ले|वे कंप्रेसर चैक कर लेगा कही रिपेयर कंप्रेसर तो नही लगा है फ्रिज में|ये काफ़ी ज़रूरी है रिपेयर कंप्रेसर की लाइफ कम होती है|अगर
 ओरिजनल कंप्रेसर लगा है पुराने फ्रिज में तो आप ले ले|

v) -पुराने फ्रिज को लेने से पहले उसकी गैस को देख ले ठीक है|आप ठंडक से गैस का पता लगा सकते है|



सेकंड हैंड फ्रिज खरीदने के फायदे?


vi) -पुराना फ्रिज अगर आप खरीद रहे है तो आप घर के आस पास की शॉप से ख़रीदे जिससे कभी ख़राब होने पर आप आसानी से शॉप तक ले जा सके|अधिक दूरी के कारण आपको फ्रिज का किराया देना पड़ सकता है|

vii) -अगर आप किसी एसी रिपेयर शॉप से पुराना फ्रिज ले रहे है तो उनसे वारंटी भी ले जिससे कोई समस्या आने पर आप उनसे ठीक करवा सके|



अगर आपका बजट ठीक नही है तो आप पुराना फ्रिज ख़रीद सकते है लेकिन आपका बजट ठीक है तो आप नया फ्रिज खरीद सकते है|नये फ्रिज औऱ पुराने फ्रिज में कुछ अंतर होता है चलिए जानते है व समझते है 

                                    

नये औऱ पुराने फ्रिज में अंतर 

i) -नये फ्रिज में आपको कंप्रेसर की वारंटी 10 साल की मिल जाती है लेकिन पुराने फ्रिज में नही मिलती है|


ii) -पुराना फ्रिज काफ़ी सस्ते कीमत में मिल जाता है जबकि नया महगा आता है|


iii) -नया फ्रिज में आपको अपनी इच्छानुसार रंग मिल जाते है जबकि पुराने फ्रिज में नही मिलते है|

¡v)- पुराने फ्रिज में लेन देन अधिकतर कैश में होता है जबकि नये में दोनों ऑप्शन मिल जाते है कैश और कैशलेश तरीके|

 नया फ्रिज कौन से दिन खरीदना चाहिए?

फ्रिज एक घरेलू उपकरण है औऱ काफ़ी महत्वपूर्ण भी है|लेकिन फ्रीज लेने से पहले कुछ लोग बढ़े परेशान हो जाते है ये सोच कर नही की कौन सी कंपनी का फ्रिज ख़रीदे|

ये सोच कर की कौन से दिन ख़रीदे ये सुन कर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन ये उस व्यक्ति की आस्था हो सकती है हम इस बारे में कुछ नही के सकते है|हाँ सब दिन बराबर होते है वैसे तो|


हाँ अगर तकनीकी तथ्यों को जानकर बताऊ तो आप फ्रिज हमेशा गर्मियों की शुरुआत में ले यानि मार्च में|क्यूंकि इस समय लेने से आपका फ्रिज पूरी गर्मी अच्छे से चल के चैक भी हो जायेगा|सर्दी में लेने से लोग अधिकतर बंद कर देते है बिजली खपत के कारण इसलिए गर्मियों में फ्रिज ख़रीदे|

फ्रिज आप कोई सा भी ले लेकिन उसकी सर्विस देख ले कैसी है|आप डोमेस्टिक फ्रिज में आप एल.जी., सैमसंग ले सकते हैँके फ्रिज अच्छे है साथ ही इनकी सर्विस काफ़ी अच्छी है|

दुकान के लिए फ्रिज?

घर के अलावा फ्रिज की ज़रूरत दुकान पर भी होती है अगर आपकी किसी भी तरह की दुकान है तो आपको एक छोटा और सस्ता फ्रिज जल्दी खरीद लेना चाहिए|फ्रिज बाजार में नये और पुराने दोनों मिल जाते है कुछ लोग कम बजट के कारण एक सेकंड हैंड फ्रिज को लेना पसंद करते है|

क्या आपको एक पुराना फ्रिज लेना चाहिए दुकान के लिए आप ले सकते है आप जिस से भी ले 5 साल पुराना हो साथ ही फ्रिज का बिल मिल जाए तो और बेहतर है|क्यूंकि 10 साल कंप्रेसर की वारंटी आती है बाकि तो छोटे मोटे खर्चे होते कंप्रेसर फ्रिज का सबसे मेहगा पार्ट होता है|

एक 190 लीटर का फ्रिज आपको 4000/- से 5000/- कीमत में मिल जायेगा कंपनी का|

क्या पुराना फ्रिज 3000 का मिल सकता है?


हाँ आपको किसी फ्रिज रिपेयर शॉप पर फ्रिज चलता हुआ मिल सकता है इस कीमत में हाँ आप अवशय याद रखे जो फ्रिज खरीद रहे है उसमे वारंटी मिलनी चाहिए क्यूंकि कंप्रेसर ख़राब होने पर आपका फ्रिज की कीमत से भी अधिक खर्चा हो सकता है|


दुकान के लिए पुराना डीप फ्रीज़र?

अगर आपकी शॉप है और आपका बजट कम है एक डीप फ्रीज़र को ना खरीदने का तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है आप चाहे तो कोई चलता हुआ डीप फ्रीज़र को खरीद सकते है कई बार कुछ सालो का चला हुआ भी मिल जाता है|

आपको 10000 से 12000 रूपये में एक अच्छा डीप फ्रीज़र 400 लीटर में मिल जायेगा|

क्या पुराना फ्रिज EMI पर मिल सकता है?


पुराना फ्रिज EMI पर नहीं मिलता है केवल नया फ्रिज मिलता है वे भी आसान किश्तो में|

> ओएलएक्स सेकंड हैंड फ्रिज

आज olx काफ़ी बेहतरीन प्लेटफार्म ऑनलाइन खरीदारी के लिए आप यहां सभी तरह के सामान फ्रिज, एसी, फर्नीचर आदि खरीद व बेच सकते है अभी फिलहाल में olx ने सेकंड हैंड कार की सुविधा भी शुरुआत कर दी|

आप olx पर पुराना फ्रिज खरीद सकता है यहां कुछ चला हुआ अच्छी कंडीशन का फ्रिज मिल जाता है कुछ लोग शिफ्टिंग करते है तो वे olx पर पुराने फ्रिज को सेल करते है अगर आप चाहे तो यहां स एक अच्छा फ्रिज खरीद सकते है|आपको यहां फ्रिज में वारंटी नहीं मिलती है ये बात समझ लेनी है|


>सेकंड हैंड फ्रिज ऑनलाइन 


आज ऑनलाइन भी पुराने फ्रिज ख़रीदे जा सकते है olx काफ़ी अच्छा ऑनलाइन प्लेटफार्म है यहां आपको अच्छा फ्रिज मिल सकता है लेन देन फ्रिज लेने के बाद ही करें क्यूंकि फ्रॉड काफ़ी ज़्यादा होते है|

> सेकंड हैंड फ्रिज खरीदना

आप अगर पुराना फ्रिज लेने के विचार में है तो आप खरीद सकते है हाँ पुराना फ्रिज वारंटी के साथ नहीं आता है जैसा नया फ्रिज आता है और कंडीशन भी देखकर ले|




> सबसे सस्ता फ्रिज कितने का आता है?

3000 रूपए में सबसे सस्ता पुराना फ्रिज मिल सकता है|

> पुराने फ्रिज कितने समय तक चलते है?

अगर पुराने फ्रिज में कंप्रेसर नया ओरिजनल लगा है तो वे काफ़ी साल चल सकते है 10 साल तक भी कोई समस्या नहीं आएगी|

FAQ - conclusion 


प्रशन- क्या सेकंड हैंड फ्रिज खरीदना चाहिए?

उत्तर- सेकंड हैंड फ्रिज क्यों लोग खरीदते है क्यूंकि उनका बजट कम होता है अगर बात करें तो सेकंड हैंड फ्रिज भी अच्छे होते है बशर्ते आपने वे कहा से ख़रीदा है और वारंटी मिली है या नहीं कीमत कितनी है|

पुराना फ्रिज आप कंपनी के आउटलेट से ले जो 50% डिस्काउंट पर देते है इससे आपको फ्रिज सस्ता भी मिल जाता है और नया जैसा भी और वारंटी भी नये जैसी होती है|

इसके अलावा अगर दुकान से लेते है जो रिपेयर करते है फ्रिज के तो आपको सस्ता अवशय मिल जाता है लेकिन कम चलता है|आप संभव हो तो वारंटी अवशय ले|इसके अलावा अगर आपका बजट ठीक है तो आपको एक नया फ्रिज खरीदना चाहिए|

प्रशन-सेकंड हैंड फ्रिज क़ी कीमत?

उत्तर -सेकंड हैंड फ्रिज आपको 3 हजार से 10000 तक मिल जायेगे ये कीमत इसकी लीटर क्षमता पर निर्भर करती है|


प्रशन-सेकंड हैंड फ्रिज ऑनलाइन?

उत्तर -आप ऑनलाइन फ्रिज पुराना ले सकते है कई साइट है जो ज़्यादा फेमस है olx है यहां से भी खरीद सकते है|


प्रशन-फ्रिज क़ी लाइफ कितनी होती है?

उत्तर-वैसे कंपनी नये फ्रिज क़ी लाइफ 15 साल देती है जिसमे 10 साल तो कंप्रेसर क़ी गारंटी होती है|ये लाइफ इसके सही रखरखाव पर निर्भर करता है|

प्रशन-कौन सा फ्रिज बेहतर है सिंगल या डबल डोर?

उत्तर-सिंगल डोर ज़्यादा अच्छा होता है क्यूंकि इसकी कीमत कम होती है मरम्मत कार्य सरल होता है इसमें कम स्पेयर पार्ट्स लगे होते है वही डबल डोर में स्टोरेज ज़्यादा होता है सिंगल डोर से लेकिन खराबी अधिक आती है जैसे नीचे के कम्पार्टमेंट में कूलिंग क होना|

प्रशन- पुराने फ्रिज गले होते है?

उत्तर- ऐसा नहीं है पुराने फ्रिज भी अच्छे होते है गले नहीं होते है हाँ कुछ होते है आपको उनको नहीं लेना चाहिए अगर कम कीमत में मिल रहा है तो उसको खरीद ले और मरम्मत काम करवाये वे ठीक हो जायेगा हाँ कुछ वारंटी मिले तो और अच्छा है|

निष्कर्ष 

क्या सेकंड हैंड फ्रिज खरीदना चाहिए क्या पुराना फ्रिज खरीदना ठीक भी है औऱ नही भी|जब भी हम पुराना फ्रिज लेने की सोचते है वे केवल कम बजट के कारण|बहुत बार पुराना फ्रिज अच्छा चल जाता है|

पुराने फ्रिज मे आपको वारंटी कंपनी की नही मिलती है|कभी कभी पुराना फ्रिज खराब होने पर सर दर्द बन जाता है|हाँ एक अंतिम बात अगर आपको जान पहचान में किसी का पुराना चलता फ्रिज मिल रहा है तो आप इसको ले सकते है|

नही तो आप एक नया ही फ्रिज ख़रीदे|अब फ्रिज लेने के लिए आपको कैश देने की ज़रूरत नही पडती है आप बजाज फाइनेंस कार्ड से 0% मंथली पेमेंट से फ्रिज खरीद सकते है|फ्रिज एक मैकेनिकल उपकरण है कभी भी कोई भी समस्या अचानक से आ सकती है अगर पुराना फ्रिज लिया है|

इसलिए आप एक नया फ्रिज ख़रीदे जिससे आप निश्चिन्त हो जाए सारी वारंटी कंपनी की होती है पुराने फ्रिज में नहीं होती है|
     
                                                 





कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.