फ्रिज कैसे काम करता है|Refrigerator meaning in Hindi|fridge meaning in hindi

फ्रिज कैसे काम करता है? क्या फ्रिज को सर्दियों में बंद करना चाहिए|refrigerator meaning in hindi|fridge meaning in hindi|


Fridge kaise kaam karta hai?फ्रिज आज के समय में काफ़ी पुराना शब्द बन चुका है लेकिन पुराना होने के बावजूद इसकी ज़रूरत निरन्तर बढ़ती जा रही है|आज विज्ञान के समय में काफ़ी प्रगति हो रही है इसी की एक देन फ्रिज थी जो एक ज़रूरत बन चुकी है|





फ्रिज बने हुए लगभग रखा सदी हो गयी है पहले खाने पीने वा अन्य सामानो को ठंडा करने के लिए मटके या दूसरी प्रकार की विधियों का प्रयोग किया जाता था लेकिन इनकी निश्चित समय सीमा थी|

शुरुआत में जब फ्रिज आये थे तो उनमे काफ़ी वजन हुआ करता था खासकर उसमे लगे कंप्रेसर तो आज के से काफ़ी भारी वजन के होते थे|


तकनीकी बात करें तो आजकल के फ्रिज से लगभग 3 गुना ज़्यादा भारी होते थे और चलने में भी में भी काफ़ी सालो तक कार्य करते थे कंप्रेसर मोटर में कॉपर वाइंडिंग होती थी लगभग 40 से 50 साल या इससे भी अधिक लाइफ हुआ करती थी ये बात हो गयी फ्रिज की चलिए इसके बारे में बताते है ये काम कैसे करता है|चलिए जानते है पूरी जानकारी|



   Table of Content
  -----------------------------

1-फ्रिज कैसे कार्य करता है|

2- फ्रिज का कार्य सिद्धांत|

3-फ्रिज के कम्पोनट्स

4-फ्रिज की मुख्य समस्याएं

5-फ्रिज के लाभ

6-फ्रिज के प्रयोग करने पर हानियाँ

7-फ्रिज के उपयोग

8-फ्रिज का रखरखाव

9-फ्रिज में कौन सी गैस पडती है 

10-फ्रिज में लगने वाले इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिकल             उपकरण

11-फ्रिज को कितने तापमान पर चलाना चाहिए|

12- इन्वेर्टर और नॉन इन्वेर्टर फ्रिज|

13-सबसे अच्छा फ्रिज कौन सा होता है|

14- सर्दियों में फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं|

15- फ्रिज को कैसे रखना चाहिए?

16-फ्रिज की सबसे अच्छी कौन सी है?

17- फ्रिज के आगे साइड से पानी आता है क्यों?

18- फ्रिज का लॉक टूट जाए तो क्या करें?

19- मै फ्रिज की रिपेरिंग सीखना चाहता हूँ?

20-300 लीटर फ्रिज का कंप्रेसर कितने का आएगा?

21-फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज का बिजली बिल सिंगल डोर फ्रिज     से कम है या ज़्यादा?

22- फ्रिज कन्वर्ट के बाद उसमे कांच आइटम रख सकते        हो?

23- फ्रिज का कंप्रेसर कितनी देर बाद बंद होता है?

24-रेफ्रीजिरेटर और फ्रीज़र में क्या अंतर होता है?

25-फ्रिज में क्या क्या रखना चाहिए?

26- फ्रिज का बल्ब कैसे बदले?

27-फ्रिज सीधा क्यों ले जाते है?

28-315 लीटर फ्रिज मे कौन सा कंप्रेसर लगेगा?

29-  फ्रिज का कंप्रेसर किन कारणों से ख़राब माना जाता      है?

30-फ्रिज का हैंडल कैसे छिपाये

31-डबल डोर फ्रिज तापमान सैटिंग कैसे सीखे इन हिंदी?

32-फ्रिज का पाइप टूट जाए? करें

33-डबल डोर फ्रिज का कंडन्सर कैसे बदले?

34-फ्रिज मे बर्फ ज़माने वाला फ्रीजर ऊपर ही क्यों होता     है?

35-450 लीटर फ्रिज में कौन सा कंप्रेसर लगता हैं?

36-पुराने कौन से फ्रिज में दो कंप्रेसर लगे आते थे?

37-फ्रिज ख़राब क्यों होते है?

38-वाई फाई फ्रिज क्या होते है? > new technology 

39-इंस्टाव्यू फ्रिज क्या है? > new technology

40-HT टेक्नोलॉजी हायर फ्रिज? -new technology

> FAQ

> CONCLUSION 


आमतौर से हम सब जानते है फ्रिज का कार्य बर्फ ज़माना और खाने पीने के सामानो को बेक्टीरिया से बचाकर उनको लम्बे समय तक सुरक्षा प्रदान करता होता है|फ्रिज को बीच बीच में कुछ घंटे बंद कर सकते अगर आवशयक हो वैसे फ्रिज को बंद नहीं करना चाहिए|आप तापमान सैटिंग कर सकते है कूलिंग ज़्यादा ना हो|

पहला इलेक्ट्रिकल सिस्टम होता है दूसरा मैकेनिकल सिस्टम होता है इलेक्ट्रिकल सिस्टम में पूरे फ्रिज की वर्किंग शामिल होती है जैसे फ्रिज का चलना, बल्ब का जलना, रिले का कंप्रेसर को ऑन करना आदि इसके अलावा फ्रिज में एक मैकेनिकल सिस्टम भी चलाना पड़ता था|

इसमें महत्वपूर्ण कार्य कंप्रेसर का होता है ये कंप्रेसर इस सिस्टम का दिल कहलाता है साथ ही ये गैस के द्वारा फ्रीजर को ठंडक पैदा करता है फ्रीज़र फ्रिज का मुख्य भाग होता है जहा पर ठंडक पैदा की जाती है|

इसका तापमान(-)माइनस में रहता है फ्रिज में ठंडक दो तरीके से करी जाती है पहले रूप में जिसमे फ्रीज़र होता है प्लेट और टट्यूब टाइप|ये डायरेक्ट कूल फ्रिज में होता है|

इसके अलावा दूसरा फ्रिज फ्रॉस्ट फ्री होता है इसमें कूलिंग के फैन के द्वारा ठंडक फ्रिज में कम्पार्टमेंट तक पहुंचाई जाती है|फ्रीज़र से ठंडक एक फैन के माध्यम से फ्रिज के सभी भागो में पहुंचाई जाती है|

फ्रिज का कार्य सिद्धांत|फ्रिज का कार्य सिद्धांत 


वैसे हम सब जानते है हर सिस्टम या उपकरण का कोई सिद्धांत होता है जिस पर वे कार्य करता है ऐसा ही सिद्धांत हमारे फ्रिज पर भी लागू होता है जिसको हम रेफ्रीजिरेशन सिद्धांत के नाम से पुकारते है|वैपर कंप्रेशन रेफ्रीजिरेशन सिस्टम पर आधारित है|

रेफ्रीजिरेशन साइकिल?


ये सिद्धांत अधिकतर कूलिंग उपकरणों पर लागू होता है जैसे एसी,वाटर कूलर, पैकेज एसी, कोल्ड स्टोरेज आदि|ये सिद्धांत कहता है अगर हम किसी हम किसी स्थान या पदार्थ (खाने पीने) से गर्मी निकालते है तो उस स्थान या पदार्थ का तापमान कम हो जाता है|

इस प्रकार फ्रीज़र में रखे सामानो से हीट लेकर उसको ठंडा कर देती है और गर्म हीट को तापमान के माध्यम से कंडन्सर को दे देती है|साधारण शब्दों में समझे तो यह सिद्धांत कहता है कि अगर हम किसी लिक्विड चीज का जब वाशपीकरण करते|




vi)- ट्रिपल डोर फ्रिज |TRIPLE DOOR FRIDGE



इस फ्रिज में आपको ट्रिपल डोर तकनीक मिल जाती है इसमें कई कंपनिया इस फ्रिज का उत्पादन कर रही है जैसे हिताची, हायर आदि|

फ्रिज के कम्पोनट्स|FRIDGE COMPONENTS


फ्रिज एक में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर काम करता है इसलिए इससे लगने वाले कम्पोनट्स इस प्रकार से है जो इसकी कार्यप्रणाली को पूरा करते है|

कंप्रेसर|compressor


फ्रिज में कंप्रेसर एक ज़रूरी भाग होता है इसे इस सिस्टम का दिल भी कहा जाता है ये गैस को पंप करता है जिसके कारण ठंडक आती है|


फ्रिज कंप्रेसर गर्म क्यों होता है?


फ्रिज में रेसीप्रोकैटिंग टाइप हेर्मेटिक सील्ड कंप्रेसर लगता है इसमें लुब्रिकेशन के लिए पॉलिस्टर आयल प्रयोग होता है कंप्रेसर के अंदुरुनी ज़रूरी पार्ट डिस्चार्ज रिड पिस्टन,क्रैन्कशाफ़्ट, वाल्व प्लेट आदि होते है|ये पूरी तरह सील्ड वेल्डड होता हैं|



एवार्पोरेटर|freezer


एवर्पोरेटर या फ्रीज़र|फ्रीज़र वे भाग होता है जहा पर ठंडक पैदा की जाती है यह फ्रीज़र अलग अलग प्रकार के लगते है फ्रिज में लीटर के हिसाब से|

फ्रीज़र का काम फ्रिज में रखे खाने पीने के सामानो से गर्मी लेकर उस खाने के सामान में ठंडक देना होता है तकनीकी भाषा में जब फ्रीज़र में लिक्विड आता है तो यहाँ की गर्मी के संपर्क में आने से वैपर में बदल जाता है|


डायरेक्ट कूल फ्रिज में प्लेट और ट्यूब टाइप का फ्रीज़र लगता है इसकी कीमत 800/- से शुरू होकर 1200/- तक जाती है यह कीमत मॉडल और लीटर पर निर्भर करती है|

फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में फिन्स और ट्यूब टाइप लगता है 1800/- से 2500/- तक होती है ये कीमत लीटर पर निर्भर करती है|

फ्रिज की समस्याएं


फ्रिज कभी ना बंद होने वाला उपकरण होता है या गर्मी ही या सर्दी सभी मौसम में कार्य करता है यह मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सिस्टम होने के कारण इसमें कई तरह की समस्याएं भी देखने को मिलती है चलिए जानते है|


फ्रिज की मुख्य समस्याएं


> फ्रिज में कूलिंग ना होना

> फ्रिज का चालू ना होना

> फ्रिज का चॉक होना

> फ्रिज के ऊपरी हिस्से में बर्फ आना नीचे में नहीं आना|

> फ्रिज का आवाज़ करना

> ओवरलोड प्रोटेक्टर रिले का बार बार ख़राब होना

> फ्रिज कंप्रेसर ख़राब होना 




फ्रिज में कूलिंग ना होना?


फ्रिज में यह आम समस्या होती है इसका कारण सामान्यतया गैस लीकेज माना जाता या चौकीग भी होती है फ्रीज़र में बर्फ का बिल्कुल ना जमना फ्रिज में लीकेज के संकेत देता है|

लेकिन फ्रिज के कुछ हिस्से में बर्फ जम रही है कुछ में बिल्कुल नहीं है साथ ही फ्रीज़र में सन सन करने की आवाज़ आती है इसका मतलब गैस सही से जा रही है|

अगर ऐसा नहीं है तो गैस चोकिंग की समस्या आती है यह चॉक सिस्टम में आयल आ जाने के कारण भी होती है|आपको उस स्थान पर ब्रेजिंग की ज़रूरत पडती है|


फ्रिज चालू ना होना?


फ्रिज का चालू ना होना यह समस्या आमतौर से दो कारण से आती है कई पावर पीछे से फ्रिज के बोर्ड तक नहीं आ रही होती है क्यूंकि 220 वोल्टेज ज़रूरी है इसके चलने के लिए|

या फ्रिज में लगा फ्यूज जल गया है,फ्रिज रिले ख़राब है इस कारण से कंप्रेसर चालू नहीं होता है, कई बार कंप्रेसर की वाइंडिंग जल जाती है|

आपको किसी फ्रिज मैकेनिक से इसकी जांच करवानी चाहिये|




फ्रिज का चॉक होना?


फ्रिज में चॉक होना एक जटिल समस्या है चॉक का मतलब गैस के मार्ग में बाधा पैदा करना ये आयल आ जाने के कारण ऐसा होता है|ये सभी फ्रिज में आती है इससे होने से ठंडक कम होने लगती फ्रीज़र में बर्फ कुछ हिस्सों में आती है केवल|

चॉक होने के कुछ कारण निम्न हो सकते ---

> सर्दियों में फ्रिज को बंद करके रख देना या बिल्कुल ना चलाने से ऐसा करने से गैस के साथ आयल कंप्रेसर के हिस्सों में जाम जाता है|

> फ़िल्टर का ना बदलना गैस चार्जिंग कार्य के दौरान|

> कैपिलरी का ना बदलना आयल चढ़ जाने पर या फ्लशिंग या सफाई ना करना|

> फ्रिज वैक्यूम ना करना 


क्या चॉक होने पर गैस डालनी पडती है?--जी हाँ 


फ्रिज के लाभ|FRIDGE KE FAYDE 


फ्रिज को आज कई जगह इस्तेमाल किया जाता है जिससे हमारे खाने पीने के सामान ख़राब होने से बच जाते है आमतौर से फ्रिज को निम्न कार्यों में उपयोग लाया जाता है|

> फ्रिज में सब्जियाँ, फलो आदि को ताज़ा और सुरक्षित रखा जाता है काफ़ी दिनों तक इसलिए आपको बार बाजार जाकर सब्जियों को लेना नहीं पड़ता है|


.>फ्रिज में आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से तापमान सेट कर सकते है ऐसा करने से बिजली भी बचती है|सर्दियों में आप तापमान 0-3 सेट कर सकते है बिजली बचत होती है|

> फ्रिज में आप अपने परिजनों और बच्चो के लिए आइसक्रीम जमाकर खा सकते है एन्जॉय कर सकते है|

> फ्रीज़र में आप बर्फ जमाकर बेच सकते है अगर आपकी दुकान है तो इससे भी आपको फायदा होता है|


फ्रिज के प्रयोग करने पर हानियाँ


> फ्रिज हमारे खाने पीने के सामानो को बचाने का काम करता है परन्तु कुछ स्टोरेज करने पर हमारे सामान ख़राब भी हो जाते है|

> फ्रिज में अंडे नहीं रखने चाहिए इससे अंडे में मौजूद प्रोटीन नष्ट हो जाता है और जहर बन जाता है जिससे आपके शरीर में बीमारी पैदा हो सकती है|

> फ्रीज़र में लम्बे समय तक मीट की स्टोर करके नहीं खाना चाहिए इससे भी नुक्सान हो सकता है|

> फ्रिज में ज़्यादा ठंडा पानी पीने से आपको खासी जुकाम हो सकता है तो इससे बचने का प्रयास करें|

> अंडो को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए इससे इसमें मौजूद प्रोटीन कम तापमान आने पर ख़राब हो जाता है|


फ्रिज के उपयोग


> फ्रिज को आप अपनी परचून की दुकान पर भी रख सकते है|

>फ्रिज को अपने ऑफिस में रख सकते है जिससे आपका ठंडा पानी मिल जाए|

> फ्रिज का दवाई की दुकान पर रख सकते है|

> फ्रिज को डेरी प्रोडक्ट मक्खन, दूध आदि स्टोर के लिए भी कर सकते है|


> मीट बेचने वाला मीट को स्टोर करके फ्रिज का इस्तेमाल कर सकता है|

> हॉस्पिटल में फ्रिज को बर्फ के लिए प्रयोग किया जाता है|

>डिपार्टमेंटल स्टोर पर फ्रिज की ज़रूरत कोल्ड ड्रिंक,चौकलेट आदि कई सारे ख़राब होने वाले सामानो को स्टोर कर सकते है|



फ्रिज का रखरखाव|FRIDGE CARE


फ्रिज का सही रखरखाव बहुत ज़रूरी कार्य होता है गलत रखने से कई तरह की समस्यार आ सकती है चलिए जानते है ----

> फ्रिज को घर में हवादार स्थान पर रखे इससे फ्रिज में लगा कंडन्सर कॉइल ठंडा रहता है|और कूलिंग फ्रिज में अच्छी बनी रहती है और बिजली की बचत भी होती है|

>फ्रिज की कंडन्सर कॉइल को हर 1 महीने में साफ करें इसमें जमीं धूल मिट्टी से हीट ट्रांसफर ठीक से नहीं होती है जिससे ठंडक कम होने लगती है कंप्रेसर भी गर्म हो जाता है|आप फ्रिज बंद करके कॉइल को किसी पेंट ब्रश से करें|

> फ्रिज को हमेशा ट्राली पर रखे ताकि फ्रिज के नीचे सफाई करने में आसानी हो जाती हैं|

> फ्रिज को हमेशा हर 7 दिन में बर्फ को पिघलाने के लिए डिफ़्रॉस्ट बटन का प्रयोग करें इससे बिजली की बचत भी होती है साथ ही रेफ्रीजिरेटर कम्पार्टमेंट में ठंडक अच्छी आती है|ऐसा करने से बिजली की बचत भी होती है|

>फ्रीज़र में जमीं मोटी बर्फ को हटाने के लिए किसी चाकू या नुकिली वस्तु का इस्तेमाल ना करें आप हमेशा डिफ्रॉस्टिंग सिस्टम का हर 7 दिन में इस्तेमाल करें|

> फ्रिज के सही चलने के लिए सही वोल्टेज ज़रूरी होती है 220 वोल्टेज ठीक है इससे ज़्यादा कम या अधिक वोल्टेज कंप्रेसर को नुक्सान पंहुचा सकती है|आप वोल्टेज को कण्ट्रोल के लिए एक अच्छा स्टेबलाइज़र का प्रयोग करें|

> फ्रिज के कंप्रेसर कैप को चैक करें कही पानी ऊपर तक तो नहीं भर गया है अधिक होने पर निकालकर फेक दे|ये कंप्रेसर के ऊपर पीछे के तरफ लगता हैं|

> फ्रिज की सफाई के लिए स्पंज का प्रयोग करें किसी भी केमिकल का इस्तेमाल फ्रिज की बॉडी पर ना करें इससे फ्रिज का कलर जा सकता है|

>फ्रिज को उचित ढलान पर या थोड़ा पीछे झुका कर रखे जिससे फ्रीज़र में जमीं बर्फ का पानी चिलर ट्रे से होकर पीछे कंप्रेसर कैप में जा सके इससे कंप्रेसर गर्म भी नहीं होगा|

इसके अलावा आगे पानी फ्रिज का गिरने से बॉडी में जंग भी लग सकता है|

फ्रिज में कौन सी गैस पडती है?


फ्रिज में ठंडक के लिए गैस का प्रयोग किया जाता है अगर किसी फ्रिज में गैस लीक हो जाती है तो ठंडक चली जाती है|
फ्रिज में आजकल R134a, R600a, और हाइड्रोकार्बन गैस का प्रयोग किया जाता क्यूंकि यह गैसे ओजोन परत को बचाने का काम करती है|




पहले फ्रिज में R-12 नंबर गैस डलती थी ओजोन नुक्सान के कारण बंद कर दिया है|

फ्रिज में गैस पदार्थ की गर्मी को खींच लेता है और उसका तापमान बढ़ाकर वातावरण में छोड़ देता है फ्रिज में गैस लीकेज होने पर डलती है आमतौर से गैस चार्जिंग 190 लीटर 850/- से 1000/- तक होती है|

यह कीमत फ्रिज की क्षमता पर कम ज़्यादा हो सकती है|आप फ्रिज में गैस चार्जिंग कुशल मैकेनिक से ही करवाये क्यूंकि कुछ हाइड्रोकार्बन, R600a गैस ज्वलनशील होती है|

इस पर कुशल मैकेनिक का कार्य करना अति आवशयक होता है क्यूंकि बिना वैक्यूम से गैस चार्जिंग के समय आग भी लग सकती है|सिस्टम में हवा ना हो तभी गैस गैस चार्जिंग करें|


फ्रिज में लगने वाले इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण


फ्रिज के सही से चलने वा ठंडक करने में कुछ उपकरण का काफी योगदान होता है इससे फ्रिज की पूरी क्रिया चलती है|आजकल के फ्रिज आधुनिक तकनीक पर  आ रहे है जो पुराने फ्रिज से काफ़ी अलग होता है|

इनमे लगने वाले उपकरण भी अलग है चलिए जानते है ----

i)- रिले|RELAY 


रिले फ्रिज में कंप्रेसर को चालू करती है यह एक स्विच की तरह होती है जैसे एमसीबी की तरह परन्तु विद्युत् सप्लाई देने पर इसमें मैगनेट बनती है जिससे कंप्रेसर स्टार्ट होता है|

रिले वोल्टेज के सिद्धांत पर काम करती है अधिक वोल्टेज आने पर यह कंप्रेसर को ऑन नहीं होने देती है या कम वोल्टेज भी भी ऑन नहीं होती है इसके लिए 220 वोल्टेज का आना अनिवार्य है|

रिले कई प्रकार की होती है परन्तु आजकल पीटीसी रिले का प्रयोग अधिक हो रहा है इस रिले में एक सेरेमिक सिक्का होता है रिले के अंदर यही रिले के कांटेक्ट को बंद चालू करता है|

अक्सर यह सिक्का हीट के कारण अंदर से टूट जाता है जिससे रिले काम नहीं करती है|इसकी कीमत कम होती है यह बाजार में आपको 200/- 300/- कीमत में आराम से मिल जाती है|

ओवरलोड प्रोटेक्टर|overload protector 


यह कंप्रेसर रिले के बाद दूसरा ज़रूरी पार्ट होता है यह ओवरलोड होने पर कंप्रेसर वाइंडिंग को जलने से बचाने का काम करता है|

यह कंप्रेसर के कॉमन पॉइंट में लगाया जाता है अधिक करंट आने पर यह ओवरलोड के स्प्रिंग को डिसकनेक्ट कर देता है जिससे कंप्रेसर में ओवर करंट नहीं जा पाता है|

इसकी कीमत 100/- रूपए होती है आप ओवरलोड की कनटुनिटी से इसके सही या ख़राब का पता कर सकते है|


डिफ़्रॉस्ट हीटर|DEFROST HEATER 


यह फ्रॉस्ट फ्री का पार्ट होता है इसका फ्रीज़र में जमीं बर्फ को निश्चित समय पर पिघलाना होता है 8 घंटे के बाद यह बर्फ को हटाने के लिए इस हीटर का प्रयोग किया जाता है यह 12 मिनट ऑन रहकर अपना काम करता है|



यह फ्रीज़र वाले चैम्बर में लगा होता है कई बार कूलिंग कॉइल के साथ जुडा होता है ख़राब होने पर कंटिन्यूटी नहीं आती है इसको आसानी से बदला जा सकता है इसकी कीमत भी ज़्यादा नहीं होती है|

थरमोस्टेट|THERMOSTAT


ये फ्रिज में तापमान को कण्ट्रोल करता है फ्रीज़र का तापमान(-)में रखता है और रेफ्रीजिरेटर कम्पार्टमेंट का तापमान (+)में रखता है|



सिंगल डोर फ्रिज में अलग टाइप का होता है और फ्रॉस्ट फ्री में अलग होता है इसलिए दुकान पर जाए तो उनको बताए किस फ्रिज में लगना है|इसमें एक थर्मल बल्ब होता है जो फ्रीज़र में फ़ीट किया जाता है यही तापमान को सेन्स करता है जिससे कंप्रेसर बंद होता है एक निश्चित तापमान आने पर|

ये बाजार में एसी शॉप पर 250/- से 350/- कीमत में मिल जाता है|

डिफ़्रॉस्ट टाइमर|DEFROST TIMER 


ये फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज का सबसे मुख्य पार्ट होता है इसी से सारी फ्रिज की कंट्रोलिंग तय होती है कूलिंग साइकिल और हीटिंग साइकिल को ऑन ऑफ़ करने का काम यही करता है|

इस टाइमर में 4 पॉइंट होते है|4,3 पर कूलिंग साइकिल काम करती है और हीटिंग साइकिल 4,2 पर होती है वही 3,1 पॉइंट पर मोटर चलती है|कई बार इसके पॉइंट एक साइकिल पर अटक जाते है जिससे कूलिंग नहीं हो पाती है|



फ्रिज का टाइमर कैसे चैक करें?


कई बार फ्रीज़र में अधिक बर्फ जमे तो इसका ख़राब होना पाया जाता है ये टाइमर हीटिंग मोड पर नहीं शिफ्ट होता है|इस टाइमर की कीमत बाजार में 350/- या इससे अधिक ज
होती है ये फ्रिज के मॉडल पर भी निर्भर करती है|


बाइमेंटल थरमोस्टेट|BAIMETEL THERMOSTAT 


ये फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में लगता है इसका काम डिफ़्रॉस्ट हीटर को ऑन कराना होता है ये एक प्लास्टिक में लिपटा हुआ होता है|

ये (-)   5 डिग्री तापमान होने पर हीटर को चालू करता है और (+) 10 डिग्री तापमान होने पर हीटर को ऑफ़ कर देता है अक्सर फ्रिज में अधिक जमने की शिकायत आती है तो ये ख़राब होता है इसकी खराबी को चैक करने के लिए नमी आ जाती है इसके ऊपर|आप कंटिन्यूटी टैस्टर से भी इसको आसानी से चैक कर सकते है|


डोर स्विच|DOOR SWITCH


ये फ्रिज में बल्ब को ऑन और ऑफ करने का काम करता है जब फ्रिज  का दरवाजा खुलता है तो ये बल्ब को जला देता है जब दरवाजा बंद करते है तो बल्ब बंद हो जाता है|अगर बल्ब ख़राब बार बार हो रहा हैं इस डोर स्विच के कांटेक्ट में कार्बन आ जाता हैं आप स्विच को चेक करें अन्यथा नया लगाए|

बल्ब|BULB


फ्रिज में बल्ब फ्रिज में रखे सामानो को आसानी से देखने के लिए करते है बल्ब चूड़ी वाले आते है अलग अलग प्रकार के|

आजकल फ्रिज में LED BULB आ रहे है जो कम वोल्टेज पर भी काम करते है 0.5 वाट होती है ये काफ़ी रौशनी देते हैं नार्मल बल्ब 80/- से 100/- तक मिल जाता है|

आप फ्रिज में बल्ब जब भी बदले तो फ्रिज का प्लग निकाल कर करें इससे बल्ब फ्यूज हो सकता है करंट से भी बच सकते है|फ्रिज में बल्ब एक डोर स्विच के कारण होता है जब आप फ्रिज दरवाजा बंद करते है तो बल्ब बंद हो जाता है खोलते है तो जल जाता है|अगर फ्रिज बल्ब परमानेंट बंद हो रहा है तो बल्ब या डोर स्विच या डोर स्विच ख़राब हो सकता है|

फ्रिज कंप्रेसर ट्रे क्या होती है?


फ्रिज कंप्रेसर ट्रे प्लास्टिक का होता है ये कंप्रेसर के ऊपर लगायी जाती है|इसका कार्य गर्म कंप्रेसर के तापमान को कम करना होता है फ्रीज़र की बर्फ जो मेल्ट होती है तो ये चिलर ट्रे के रास्ते ड्रेन से होकर इस कंप्रेसर ट्रे में गिरता है यहाँ पानी गर्म कंप्रेसर के संपर्क में आता है कंप्रेसर को ठंडा रखता है|

कंप्रेसर ट्रे के फायदे


> ये कंप्रेसर के तापमान को कम करने का काम करती है जिसके कारण वे ठंडा चलता है|

> कंप्रेसर की लाइफ बढ़ जाती है|

> फ्रीज़ का पानी इधर उधर नहीं गिरता है इसमें स्टोर रहता है|

क्या कंप्रेसर ट्रे में पानी डालना चाहिए


पानी इसमें आता है अगर आप पानी अलग से डाल देते है तो कंप्रेसर ठंडा अच्छा चलेगा ट्रिप की समस्या कम हो जाएगी|


• फ्रिज को कितने तापमान पर चलाना चाहिए?,


फ्रिज के तापमान को गर्मी के हिसाब से काम ज़्यादा किया जाता है अधिक गर्मी में अलग बरसात में और सर्दी में अलग|मौसम के अनुसार सेटिंग इस प्रकार कर सकते है---


> सर्दी -- 0 - 3 नंबर

> बरसात  3-6  नंबर

> गर्मी  -   6-9 नंबर

आप हमेशा अपनी ज़रूरत के अनुसार फ्रिज का तापमान सेट करें क्यूंकि इससे भी बिजली की बचत होती है|अधिक तापमान रखेंगे तो फ्रिज ज़्यादा देर चलेगा कम तापमान में कम चलेगा|कम पर बिजली काफ़ी कम खर्च होंगी|


• इन्वेर्टर और नॉन इन्वेर्टर फ्रिज?



सबसे पहले नॉन इन्वेर्टर फ्रिज आते थे अब भी आ रहे परन्तु इन्वेर्टर तकनीक नयी है जो बिजली की बचत के लिए बने है|

इन्वेर्टर फ्रिज नाम सुनकर आप ये ना समझ लेना की ये घर के इन्वेर्टर से चलते है इन्वेर्टर फ्रिज का कंप्रेसर सेट तापमान आने पर बंद नहीं होता है उसकी गति कम हो जाती है|


अंतर दोनों का इस प्रकार से है -----


> इन्वेर्टर फ्रिज शोर कम करते है अन्य नॉन इन्वेर्टर से|

> इन्वेर्टर फ्रिज 60% तक बिजली बचत कर सकते है जबकि अन्य नहीं करते है|

> इन्वेर्टर फ्रिज की कीमत अधिक होती है अन्य फ्रिज से|

> इन्वेर्टर फ्रिज का कंप्रेसर डीसी पर काम करता है जबकि अन्य एसी पर स्टार्ट होते है|

> इन्वेर्टर फ्रिज में पीसीबी लगी होती है जबकि अन्य फ्रिज में नहीं होती है|

> इन्वेर्टर फ्रिज की मरम्मत में ज़्यादा खर्चा आता है जबकि नॉन इन्वेर्टर में नहीं आता है|


अगर आप बिजली बिल से परेशान है तो इन्वेर्टर फ्रिज आपके लिए ही है इसके अलावा ये फ्रिज शोर नहीं करते है|


• सबसे अच्छा फ्रिज कौन सा होता है?


फ्रिज वैसे तो कई कंपनी बनाती है एल. जी., सैमसंग, व्हिर्लपूल ल, हिताची आदि|फ्रिज अच्छा होने की कुछ बाते होती है जो निम्न है फ्रिज 5 स्टार होना चाहिए क्यूंकि ये पावर सेविंग करता है, इन्वेर्टर फ्रिज होना चाहिए और कंपनी की सर्विस भी फ्रिज को अच्छा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है|

> कुछ कंपनी अच्छी होती है क्यूंकि सर्विस उसकी अपने ग्राहकों के लिए बेस्ट होती है|


• सर्दियों में फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं?


सर्दी में फ्रिज बंद करना चाहिए या नहीं इसका जवाब है बिल्कुल बंद नहीं करना चाहिए|

आप फ्रिज को बंद ना करें इसको कम तापमान पर चलाये इससे फ्रिज के पार्ट्स भी चलते रहेंगे और बिजली बिल भी आपको परेशान नहीं करेगा|

अक्सर लोग बिजली बिल के कारण सर्दी में फ्रिज बंद करके रख देते है इससे फ्रिज की गैस चोकिंग की समस्या पैदा हो जाती है आयल जमने लगता है|

जब आप गर्मियों में फ्रिज चालू करते है तो ठंडक फ्रिज में कम होने लगती है इसका मूल कारण गैस चॉक होता है इसलिए इन समस्या से बचने के लिए फ्रिज को सर्दियों में 2 नंबर पर चलाये|ये हमारे लिए फायदेमंद है|

• फ्रिज को कैसे रखना चाहिए?

फ्रिज को कैसे रखना चाहिए जिससे वे बेहतर ठंडक व कार्य करें इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे आईये जानते है -

1)- फ्रिज को हमेशा एक चौकी या ट्रॉली स्टैंड पर रखना चाहिए जिससे आप फ्रिज के नीचे सफाई कर सके|

2)- फ्रिज में ठंडक के लिए आप इसको खिड़की या अन्य हवादार स्थान पर रखे हाँ बस उस स्थान पर धूप न आती है|

3)- फ्रिज को उस स्थान पर रखे जिससे आने जाने में दिक्कत न आये|

• फ्रिज की सबसे अच्छी कंपनी कौन सी है?

फ्रिज की सबसे अच्छी कंपनी कौन सी है इसका उत्तर देना आसान भी है और नहीं भी है|किसी भी कंपनी को अच्छा होने लिए निम्न शर्तो का होना अत्यंत ज़रूरी काम होता है|

(¡) -- फ्रिज की क्वालिटी व सर्विस के साथ वे कीमत में सस्ते होने चाहिए|

(¡¡)- उस कंपनी के स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिल जाने चाहिए जिस कंपनी का फ्रिज है|


• फ्रिज के आगे साइड से पानी बाहर आता है?

अक्सर फ्रिज में आगे की तरफ से पानी आता है इसके आने के कुछ कारण ये है|

> फ्रीज़र में रखा दूध या अन्य सामान जो काफ़ी गाड़ा होता है ये ड्रेन कैप में गिरता है इस कारण से ड्रेन चॉक हो जाता है|

क्या करें समाधान के लिए ---- आप फ्रिज बंद करिये उसके बाद थोड़ा सा पानी गर्म कराये गुना गुना हो इसको ड्रेन में डालिये|यहाँ से जमा पदार्थ ड्रेन पेन पीछे की तरफ निकलेगा समस्या का समाधान हो जाएगा|

• फ्रिज का लॉक टूट जाए तो क्या करें?

फ्रिज में लॉक टूट जाने पर आप क्या करें --फ्रिज में लॉक सामने और साइड की तरफ आते है अक्सर कभी कभी लॉक टूट जाता है तो हम परेशान हो जाते है|

लॉक करने से आप खुद अधिकार रखते हे उसको खोलने का टूट जाने पर आप उसको रिपेयर रिपेयर नहीं कर सकते है ऐसे में आपको एक नया लगवाना ही पड़ता है|ये लॉक फ्रिज मार्किट में 100/- से 150/- रूपए में आसानी से मिल जाता है|अब आपको समझ आ गया होगा की आपको क्या करना है और क्या नहीं|

• मै फ्रिज की रिपेरिंग सीखना चाहता हूँ?

किसी भाई का प्रशन था की मै फ्रिज रिपेरिंग कार्य सीखना चाहता हूँ कितना समय लगेगा कहा से सीखूं आदि|इसका उत्तर आसान तो नहीं फिर भी में आपको कुछ पॉइंट्स बताऊंगा जिससे आप समझ जायेगे|



फ्रिज कूलिंग नहीं कर रहा है?



> फ्रिज का काम आप सीख सकते है मुश्किल नहीं नहीं ये आने वाले समय की ज़रूरत बनता जा रहा है क्यूंकि तापमान वातावरण का तापमान निरन्तर बढ़ रहा है फ्रिज एक घरेलू उपकरण इसकी ज़रूरत हर इसके बिना अधूरा है|अगर आप तकनीकी शौक रखते है तो आप इस प्रोफेशन से जुड़ सकते है ये काफ़ी पैसे देना वाला काम है|

> फ्रिज के काम में आपको अधिक सावधानियों का पालन करना पड़ेगा क्यूंकि काफ़ी तरह की गैस प्रयोग होती हैजानकारी के आप आपने आप काम ना करें|

> आप 3 से 6 महीने में फ्रिज में ब्रेजिंग, गैस चार्जिंग सीख सकते है और समय के साथ धीरे धीरे|
> फ्रिज का काम आप फ्री में सीख सकते है आप अपने घर के आस पास दुकान देखिये जिस पर अधिक काम आता हो|

> अगर आपने 10 क्लास पास हैं तो आप आईटीआई में एडमिशन ले सकते रेफ्रीजिरेशन ट्रेड से यहाँ आपको डिग्री भी मिल जाती हैं साथ ही बेसिक काम भी आ सकता हैं कोई समस्या नहीं है|

• 300 लीटर फ्रिज का कंप्रेसर कितने का आएगा?

फ्रिज के कंप्रेसर देखने में एक समान दिखते है परन्तु क्षमता कंप्रेसर की अलग अलग होती है 300 लीटर फ्रिज में कंप्रेसर 3200/- कीमत में आता है साथ आप टेकमशाह कंपनी का 1365 मॉडल लगा सकते है ये आप किसी भी फ्रिज में लगा सकते है बस फिटिंग आनी चाहिए|ये ज़रूरी नहीं है कि कंपनी|


फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज का बिजली बिल सिंगल डोर फ्रिज से कम है या ज़्यादा?


उत्तर ----

दोनों फ्रिज में से किसका बिल ज़्यादा आएगा और किसका कम इसकी जानकारी के लिए हमें निम्न बातो को जानना होगा जो है ----

> पुराने फ्रिजो में सिंगल डोर और डबल डोर की बिजली खपत में अंतर था क्यूंकि सिंगल डोर में 1/8 Hp का कंप्रेसर लगता था ये कम बिजली लेता था इसके अलावा डबल या फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में 1/6 Hp कंप्रेसर लगते थे ये बिजली ज़्यादा लेते थे|इस कारण से भी सिंगल डोर फ्रिज को खरीदना पसंद करते थे|

> आज जो फ्रिज आ रहे है चाहे वे सिंगल हो या डबल डोर दोनों ही कम बिजली लेते है इसका मुख्य कारण इसमें प्रयुक्त इन्वेर्टर तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है|इन्वेर्टर कंप्रेसर सामान्य फ्रिज कंप्रेसर से बिजली 50% तक बचाते है ये फ्रिज का तापमान आने पर कंप्रेसर बंद नहीं होते है चलते रहते है किन्तु गति कम हो जाती है जिससे बार बार कंप्रेसर ऑन ऑफ़ होने के कारण बिजली खपत से मुक्ति मिल जाती है|> आजकल के कुछ फ्रिज तो 90 वाट में चलते सोलर सिस्टम से सैमसंग के कुछ मॉडल आपको बाजार में देखने को मिल जायेगे|> अतः आप कह सकते आज फ्रिज जो है सिंगल व डबल दोनों ही कम बिजली लेते है वे नहीं है कि बड़ा फ्रिज ज़्यादा लेगा और छोटा कम लेगा हाँ थोड़ा अंतर आपको मिल सकता है|
फ्रिज को कन्वर्ट करने के बाद उसमे कांच का सामान रख सकते है?

किसी दोस्त ने सवाल किया है कि कन्वर्ट करने है बाद आप फ्रिज कांच का आइटम रख सकते है या नहीं इसका उत्तर है येकंडीशन के ऊपर निर्भर करती है  इस तरह ---

> अगर आपने फ्रीज़र कम्पार्टमेंट को कन्वर्ट करके रेफ्रीजिरेटर कम्पार्टमेंट बनाया है तो आप इसमें कांच आइटम रख सकते है परन्तु यदि आप रेफ्रीजिरेटर को फ्रीज़र कम्पार्टमेंट मै बदल रहे है तो कम तापमान फ्रीज़र मै रहता है बर्फ जमने कि वजह से कांच आइटम टूट जाता है|

मतलब साफ है अगर कम तापमान किसी भी कम्पार्टमेंट का है तो कांच आइटम इससे दूर रखे टूट या चटक सकता है|


• फ्रिज का कंप्रेसर कितनी देर बाद बंद होता है? क्यों 


फ्रिज कंप्रेसर बंद होने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं होती है ये फ्रिज के तापमान प्राप्ति पर निर्भर करती है|ये तापमान 10 मिनट में जाए या फिर 1 घंटे में|कंप्रेसर तापमान आने पर बंद होता है तो इससे फ्रीज़र की बर्फ मोटी पिघल जाती है जिसके कारण ठंडक फ्रिज के नीचे वाले भागो में होती है|

सिंगल डोर फ्रिज में कटऑफ़ ख़राब हो गया है आप नया लगाए थरमोस्टेट बाजार में 150/- रूपए में मिल जायेगा|

इसके अलावा फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में कंप्रेसर एक निश्चित समय पर बंद होता है ये एक पूरी साइकिल एक डिफ़्रॉस्ट टाइमर से होती है|फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में कंप्रेसर हर 8 घंटे के बाद बंद होता है कूलिंग साइकिल समाप्त होती है और 12 मिनट डिफ़्रॉस्ट हीटर ऑन रहता है|

जो फ्रीज़र में जमीं बर्फ को पिघलाता है|12 मिनट के बाद फिर कंप्रेसर चालू हो जाता है अगली साइकिल को करने के लिए (8 घंटे बाद बंद होने के लिए) इसलिए फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में कंप्रेसर बंद होने का निश्चित समय होता है जबकि सिंगल डोर में तापमान आने पर बंद होता है|

• रेफ्रीजिरेटर और फ्रीज़र में क्या अंतर होता है?


रेफ्रीजिरेटर एक उपकरण है खाने पीने को सामानो को लम्बे समय ख़राब होने से बचाता है इसमें कंप्रेसर, कंडन्सर, कैपिलरी ट्यूब और एवार्पोरेटर या फ्रीज़र लगते है|फ्रीज़र रेफ्रीजिरेटर का ही पार्ट होता है सिंगल डोर में फ्रीज़र प्लेट एंड ट्यूब टाइप लगाते है और डबल डोर में फिन्स एंड ट्यूब टाइप लगता है|

•  फ्रिज का बल्ब कैसे बदले?


फ्रिज का बल्ब आप आसानी से बदल सकते इसमें चूड़ी वाला बल्ब लगता है बल्ब बदले तो आप पावर प्लग को निकाल लीजिये तभी फ्रिज में हाथ लगाए जिससे आप सुरक्षित रहते है|


• फ्रिज सीधा क्यों ले जाते है?

ऐसा करने से गैस चॉक व कंप्रेसर की समस्या आ सकती है|

फ्रिज कहा रखे?



• 315 लीटर फ्रिज में कौन सा कंप्रेसर लगेगा?


फ्रिज कई प्रकार के आ रहे है सिंगल डोर, डबल डोर, फ्रेंच डोर, साइड बाई साइड इन सबकी क्षमता अलग अलग होती है हेर्मेटिक सील्ड रेसीप्रोकैटिंग कंप्रेसर प्रयोग होते है|अगर आपका फ्रिज 315 लीटर क्षमता का है चाहे वे सिंगल डोर हो या डबल डोर फ्रिज एक क्षमता का कंप्रेसर लगेगा|अगर आपका फ्रिज है|

315 लीटर फ्रिज में आप ये दो कंपनी के लगवा सकते है जो है -- एल.जी. MA62 नंबर ये आप 300 लीटर से लेकर 350 लीटर तक लगा सकते है|

गोदरेज कंप्रेसर - G3- 245 लीटर से 320 लीटर तक|

नोट - ये देख ले कंप्रेसर अच्छे से फिट हो जाना चाहिए|


• फ्रिज का कंप्रेसर किन कारणों से ख़राब माना जाता है?


फ्रिज मे कंप्रेसर ख़राब होने से कूलिंग समाप्त हो जाती है इसके ख़राब होने कुछ संभावित कारण ये हो सकते है --

> ज़्यादा या कम वोल्टेज के कारण ख़राब हो सकता है 220 वोल्टेज अच्छी होती है|

> कंप्रेसर का प्रेशर कम हो गया है इसका सही प्रेशर जिससे फ्रिज ठंडा करता है वे 400 psi या इससे ऊपर होना चाहिए यदि ये प्रेशर 300 psi या इससे कम हो जाता है तो फ्रिज में ठंडक कुछ हिस्सों आएगी कुछ में नहीं आएगी आप कंप्रेसर का प्रेशर डिस्चार्ज लाइन में गेज से देख सकते है|


> इसकी वाइंडिंग सॉर्ट या ख़राब हो गई है|

> गैस चॉक होना - अगर आपके फ्रिज में बार बार गैस डलवाने के बाद भी कूलिंग की समस्या आ रही है तो चॉक है|

• फ्रिज में क्या क्या रखना चाहिए?


फ्रीज का प्रयोग ज़्यादा खाने पीने के सामानो को बचाकर लम्बे समय तक करना होता है परन्तु फ्रीज में इन सामानो को रखने से बचे जैसे अंडे, केला, शहद, आलू आदि|



> फ्रिज का हैंडल कैसे छिपाये?


अगर आपके पास एक छोटा या बड़ा फ्रिज है तो आप इसमें लगे हैंडल को आसानी से छुपा सकते है इस हैंडल को छिपाने का उद्देश्य ये नहीं होता है कि ये अच्छा नहीं रहा है बल्कि इसमें ये ख़राब ना हो अच्छा लगे किसी निशान स्क्रैच यादाग से क्यूंकि जब हम किसी में कार्य कीचन में तो हमारे हाथ हल्दी पाउडर या अन्य रंग हाथ में लगा होता है|

जब हम फ्रिज के हैंडल पर हाथ लगाते है तो ये रंग चीज हैंडल पर लग जाती है जिससे निशान आ जाते है इसलिए आप हैंडल कवर को लगाए|


क्या नये में हैंडल लगा होता है?


नये फ्रिज में हैंडल साइड में होता जिसके कारण निशान नहीं दिखता है|


> डबल डोर फ्रिज तापमान सैटिंग कैसे सीखे इन हिंदी?


डबल डोर या फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज की तापमान सैटिंग डायरेक्ट कूल फ्रिज से अलग है डायरेक्ट कूल मे तापमान सैटिंग रेफ्रीजिरेटर कम्पार्टमेंट मे लगा थरमोस्टेट करता है|


वही फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज दो कम्पार्टमेंट होते है ऊपरी भाग फ्रीज़र और नीचे वाला भाग रेफ्रीजिरेटर कम्पार्टमेंट होता है यदि कूलिंग आपको केवल फ्रीज़र मे चाहिए कूलिंग तो ऊपरी रगुलेटर को उसके तापमान अधिकतम सेट पर कर दे वही मीडियम कूलिंग चाहिए तो ये सेट मीडियम सेट करें और दोनों कम्पार्टमेंट मे कूलिंग एक सामान चाहिए ऊपर फ्रीज़र मे लगा रेगुलेटर को सेट कर दीजिये,|


> फ्रिज का अंदर से पाइप टूट गया?


फ्रिज मे नया कंडन्सर लगवाएं अगर कही से टूट गया या लीकज हो गया है आप फ्रिज की पीछे वाले हिस्से पर लगवा दे नया हो जायेगा|


>डबल डोर फ्रिज का कंडन्सर कैसे बदले?


डबल डोर फ्रिज मे कंडन्सर बॉडी के अंदर होती दुर्भाग्यवश लीक होने पर आपको ये बदलना ही पड़ता है फिर आपको एक डबल डोर कंडन्सर लेकर फ्रिज की बेक साइड मे लगवाना पड़ता है आप जब भी ले लीटर बता कर ले |


> फ्रिज मे बर्फ ज़माने वाला फ्रीज़र ऊपर ही क्यों होता है?

क्यूंकि ठंडक ऊपर से नीचे गिरती इस कारण से ऊपर होता है|


>450 लीटर फ्रिज में कौन सा कंप्रेसर लगता हैं?


फ्रिज की सही क्षमता में सही कंप्रेसर कंप्रेसर को लगाए क्यूंकि अगर फ्रिज बड़ा हैं और कंप्रेसर छोटी क्षमता का है तो फ्रिज कूल सही से नहीं करेगा|450 लीटर क्षमता में आप MA LG88LAEP कंप्रेसर लगाए|


> पुराने कौन से फ्रिज में दो कंप्रेसर लगे आते थे?


वोल्टास फ्रिज जो काफ़ी साल पहले आता था उसमे दो कंप्रेसर लगे होते थे साथ ही कंडसर कॉइल भी दो ही होती थी|

> वाई फाई फ्रिज क्या होते है?


ये आज के समय की नयी टेक्नोलॉजी है आप मोबाइल फ़ोन, टेबलेट,कंप्यूटर की सहायता से कनेक्ट कर सकते है और कैमरा इसके अंदर बिना खोले अंदर रखे सामानो को दिखा सकते आपके मोबाइल में अगर आप अपने पुराने फ्रिज को हटाकर दीवाली पर खरीद सकते है इसे


> इंस्टा व्यू साइड बाई साइड फ्रिज क्या है?

इस फ्रिज के सामने डिस्प्ले स्क्रीन होती है आप इसमें मनोरंजन टीवी देख सकते है|इस दीवाली ख़रीदे |

>हायर कंपनी की 1HT टेक्नोलॉजी एक नई तकनीक है जो इनके फ्रिज में आ रही है इन फ्रिज में बर्फ मात्र 1 घंटे में जम जाती है साथ हीं इसका कंडसर कॉइल और मोटा पफ इंसुलेशन कूलिंग दक्षता को बढ़ाता है|


बेचेलर के लिए कौन सा फ्रिज अच्छा रहता है?

बेचैलर की स्टोरेज क्षमता कम रहती है वे 100 लीटर से 190 लीटर का फ्रिज खरीद लीजिये डबलडोर फ्रिज ना ले क्यूंकि ये आपके लिए सही नहीं होगा|

इन्वेर्टर फ्रिज लेना बेहतर चुनाव ना पैसा बर्बादी?

आज के समय में टेक्नोलॉजी ने काफ़ी विकास कर लिया है ऐसे में फ्रिज में भी नई टेक्नोलॉजी के आने लगे है जिसका जीता जगता सबूत है इन्वेर्टर तकनीक इन्वेर्टर फ्रिज बिजली बचाने में सक्षम है इसलिए लोग इसको खरीद रहे है|

क्या इसको देखने के बाद भी हमें कई चीज़ो को देखना चाहिए जो निम्न है इन्वेर्टर फ्रिज उस कंपनी का लेना चाहिए जिसके पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हो जाये और सर्विस अच्छी है|

इसके आलावा इन्वेर्टर फ्रिज कंप्रेसर में कॉपर वाइंडिंग आ रही है जिससे इसकी लाइफ पर असर पड़ता है क्यूंकि कॉपर की तुलना में एल्युमीनियम की कम लाइफ होती है|

इन्वेर्टर फ्रिज में डीसी कंप्रेसर लगता है अगर ये ख़राब हो जाता है तो आमतौर पर 4500 रूपये का मिलता है वही नार्मल कंप्रेसर 2500 रूपए में ही मिल जाता है|अगर आपका बजट ठीक है और मरम्मत लागत दे सकते है तभी इन्वेर्टर फ्रिज को ख़रीदे

• defrost fridge meaning in hindi?


ये डिफ़्रॉस्ट का मतलब होता है फ्रिज के फ्रीज़र के कम्पार्टमेंट में बर्फ का आवश्यकता से अधिक मोटे रूप में जमना इसको हटाने का तरीका बर्फ को डिफ़्रॉस्ट मेथड कहा जाता है|

साधारण शब्दों में समझें तो फ्रीज़र में बर्फ जब काफ़ी मोटी परत के रूप में जमने लगे जिससे नीचे के भागो में ठंडक कम होने तो बर्फ की मोटी परत को टेक्निकल तरीके से हटाने के मेथड को डिफ़्रॉस्ट कहते है ये हमको डिफ़्रॉस्ट सिंगल डोर फ्रिज में हर 3 से 4 दिन के बाद करना चाहिए फ्रिज में लगे थरमोस्टेट डिवाइस की सहायता से वास्तव में डिफ़्रॉस्ट काफ़ी लाभदायक होता है इस प्रकार ---

1- ये डिफ़्रॉस्ट का तरीका कूलिंग को बढ़ाता है जिससे फ्रिज में पूरे सामान रूप से ठंडक होती है|

2- डिफ़्रॉस्ट विधि को समय पर करने से बिजली बचत होती है|

3- फ्रीज़र में स्टोरेज स्पेस मिल जाता है|

4- डिफ़्रॉस्ट विधि को अपनाये गलत तरीके से बर्फ ना हटाए नुकिली वस्तु से इससे फ्रीज़र में छेद हो सकता है बाद में गैस का रिसाव भी हो सकता है|

नोट - फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में आटोमेटिक डिफ़्रॉस्ट मेथड होता है एक निश्चित समय पर|


इन्हे भी पढ़े -


FAQ-- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रशन 1)- फ्रीज कैसे काम करता है?

उत्तर -- फ्रीज में कंप्रेसर एक ज़रूरी भाग होता ये प्रेशर पैदा करता है जिससे गैस पूरे सिस्टम में प्रवाह होती है तापमान और प्रेशर के दबाव के कारण ठंडक हमें फ्रीज में मिलती है|

प्रशन -2)- फ्रीज में सामान ठंडा कैसे रहता है?
उत्तर - फ्रीज में गैस के कारण ठंडक रहती है गैस लीकेज होने पर ठंडक कम हो जाती है|


उत्तर - फ्रॉस्ट फ्री फ्रीज में हवा बहने के लिए एक पंखा फ्रीज़र में लगा होता है ये एक डक्ट के द्वारा फ्रीज में ठंडक देता है|

प्रशन-4)- फ्रीज एक ब्रांड नाम है?

उत्तर -- सैमसंग कंपनी 

प्रशन-5)- फ्रीज को बंद करने से क्या होता है?

उत्तर- चोकिंग की समस्या, कंप्रेसर जाम की समस्या फ्रीज को कभी भी बंद ना करे आप|

प्रशन-6)- फ्रिज को कितने नंबर पर रखना चाहिए?

उत्तर - फ्रिजर की कूलिंग को कण्ट्रोल करने के लिए थरमोस्टेट उपकरण लगाया जाता है इससे कूलिंग कम ज़्यादा होती है हर मौसम की सैटिंग अलग अलग होती है|

सर्दी --0-3 सैटिंग

बरसात --3-6 सैटिंग

गर्मीया ---- 6-9 सैटिंग

प्रश्न-6)-फ्रिज कितने घंटे चालू रहता है?

उत्तर-फ्रिज हमेशा चालू रहता है यदि कूलिंग कम चाहिए फ्रिज में तों आप तापमान कम सेट कर सकते है बंद करने से गैस की गैस चॉक हो सकती है|

प्रश्न-7)-फ्रीज़र से फ्रिज में ठंडी हवा कैसे आती है?

उत्तर-डबल डोर फ्रिज में फैन मोटर ठंडी हवा को फ्रीज़र से फ्रिज तक पहुंचाता है यह फ्रॉस्ट मेथड है आज के समय में इस प्रकार के फ्री फ्रिज काफ़ी आ रहे है क्यूंकि स्टोरेज क्षमपढ़ाई करने का वैज्ञानिक तरीकाता अधिक होती है|

प्रशन7)- फ्रिज मे गैस चोकिंग क्यों होती है?

उत्तर-फ्रिज को लम्बे समय तक बंद करने से गैस चोकिंग हों सकती है इसलिए आप फ्रिज को बंद ना करें उसको कम तापमान पर चलाये जिससे फ्रिज भी चलता रहे और बिजली खपत के कारण आप फ्रिज को बंद ना करें ये भी धन बचत के लिए उपयोगी हैऔर बेहतर भी|

CONCLUSION--


मै उम्मीद करता हूँ आपको यह आर्टिकल फ्रिज कैसे कार्य करता है? पसंद आया होगा इसमें फ्रिज की जानकारी के साथ आपको अन्य आने वाली समस्याओं को बताया है अगर कुछ सवाल हो तो आप कमेंट ज़रूर करिये और अच्छा लगा हो तो शेयर करें|

इन्हे भी पढ़े -



                                                  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.