100 % बचाये फ्रिज ख़राब होने से कैसे?

 फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं?


फ्रिज गर्मियों में काफ़ी इस्तेमाल होता है लेकिन सर्दी आने पर लोग इसका प्रयोग कम कर देते है कुछ तों बंद करके रख देते है ताकि बिजली की बचत हो सके| क्या ऐसा करना सही है क्या? वैसे फ्रिज की कार्यप्रणाली मैकेनिकल पर चलती है जिसमे एक कंप्रेसर प्रयोग होता है मैकेनिकल पार्ट्स यदि काफ़ी समय कार्य नहीं करते है तों वे जाम हो जाते है|

कंप्रेसर प्रेशर पैदा करता है जिससे गैस पूरे भागो में घूमती है जिससे पूरा चक्र चलता रहता है फ्रिज बंद होने से फ्रिज समस्या उत्पन्न करने लगता है  गैस चॉक (रुकने लगती है) हो सकती है|वैसे फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं फ्रिज को बंद करने से क्या क्या समस्याएं आती है आज के इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेगे तों देरी ना करते हुए शुरू करते है|




फ्रिज को यदि काफ़ी दिन बंद करते है तों खाने पीने के सामानो में फंगस लग सकता है जिससे वे खाने योग्य नहीं रहते है एक तरह की खाने की बर्बादी होती है फ्रिज को कभीभी बंद ना करें चाहे सर्दी हो या गर्मी हाँ आप तापमान कम कर सकते है जिससे फ्रिज भी चालू रहे व बिजली की भी बचत होती रहे|इसके आलावा सामान स्टोर भी ख़राब होने से बचा रहे|


2)-फ्रिज को बंद करने से गैस चॉक हो सकती है?

यदि फ्रिज लगातार बंद रहता है तों फ्रिज में कई सारी समस्याएं आने लगती है जिसमे से एक काफ़ी कॉमन समस्या है जिसे गैस चॉक भी कहते है|गैस चॉक होने से वे पूरे फ्रिज के सिस्टम में घूम नहीं पाती है जिससे फ्रिज में कम कूलिंग की शिकायत आने लगती है|

गैस चॉक को कैसे पहचाने - इस तरह की समस्या में आपको फ्रीज़र के कुछ हिस्सों में बर्फ जमीं मिलेगी और कुछ में नहीं ये चोकिंग का मुख्य संकेत होता है|

गैस चोकिंग होने पर क्या करना चाहिए - यदि आपको पता लग चुका है आपके फ्रिज में गैस चोकिंग की समस्या है तों आप फ्रिज को तुरंत बंद करें व किसी फ्रिज मैकेनिक को बुलाकर फ्रिज चेक करवाये|फ्रिज अगर चलने देते है चॉक होने पर ऐसे में कूलिंग तों नहीं आती साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ने लगती है इसलिए फ्रिज को बंद करें तुरंत ठीक करवाने का प्रयास करें बेहतर है|

अगर लोकल फ्रिज मैकेनिक ना मिले तों आप कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके कंपनी इंजीनियर को बुला सकते है हा आपको विजिट चार्ज देना होगा जो कंपनी वाले लेते ही है जब फ्रिज आउटऑफ वारंटी सीमा से बाहर होता है|

गैस चोकिंग ठीक होने में कितना खर्चा आता है- गैस चोकिंग ठीक होने में आपके फ्रिज में दोबारा से गैस चार्ज करनी पडती है इसके फ़िल्टर बदला जाता है अगर आवशयक हुआ तों कैपिल्लरी ट्यूब को भी बदला जा सकता है अधिकतर पुरानी कैपिल्लरी को साफ करके लगा दिया जाता है|इसमें खर्चा यदि फ्रिज 190 लीटर का है तों 900 रूपए का आता है और यदि फ्रिज डबल डोर का है तों 1400 रूपए का खर्चा आता है|

चोकिंग को कैसे खोला जाता है-चोकिंग को हटाने के लिए फ्लशिंग (सफाई) की जाती है इसमें CTC का प्रयोग किया जाता है|


3)-फ्रिज को बंद करने से कंप्रेसर ख़राब हो सकता है?

फ्रिज का कंप्रेसर काफ़ी ज़रूरी भाग होता और मेहगा भी यदि ये ख़राब हो जाता है तों काफ़ी खर्चा हो जाता है कंप्रेसर बंद होने पर इसके अंदुरुनी पार्ट्स जाम होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए फ्रिज को बेहतर ढंग से चलने के लिए फ्रिज को बंद ना करें चलने दे|

4)-फ्रिज को बंद करने से फैन मोटर जाम हो सकती है?


फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में एक फैन मोटर का प्रयोग किया जाता है जो फ्रीज़र से ठंडक लेकर नीचे के कम्पार्टमेंट को ठंडा करता है|अक्सर फ्रिज बंद करने पर ये जाम हो जाती है जिससे जब फ्रिज चालू करते है तों कूलिंग की समस्या आने लगती है|

इन्हे भी पढ़े -एसी चलाने का तरीका 

5)-फ्रिज को बंद करने से डिफ़्रॉस्ट टाइमर ख़राब हो सकता है?

फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में एक डिफ़्रॉस्ट टाइमर का प्रयोग किया जाता है इसका मुख्य कार्य कंप्रेसर को बंद चालू करना होता है निश्चित समय के दौरान  वही ये टाइमर एक डिफ़्रॉस्ट हीटर को भी ऑन ऑफ करने का कार्य करता है|इस तरह डिफ़्रॉस्ट टाइमर फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज की पूरी कार्यप्रणाली सुचारु ढंग से चलाता है|

ये डिफ़्रॉस्ट टाइमर यदि काफ़ी दिनों तक कार्य नहीं करेगा तों इसके अंदर का मैकेनिज्म जाम होने की सम्भावना बढ़ सकती है जिससे जब आप फ्रिज चलाते है तों फ्रिज में बर्फ काफ़ी मात्रा में जमने लगती है क्यूंकि हीटर के कांटेक्ट जाम हो जाते है इसलिए फ्रिज को बंद ना करें उसको एक निश्चित तापमान पर ही सेट करके चलाये|


6)-फ्रिज को बंद करने से मरम्मत खर्चा बढ़ जाता है?

फ्रिज को बंद करने से फ्रिज में खर्चा बढ़ जाता है कभी कभी कंप्रेसर भी ख़राब हो जाता है जो काफ़ी मेहगा आता है 3000 रूपए से ऊपर अगर आपका फ्रिज छोटा है यदि फ्रिज काफ़ी बड़ा है तों ये खर्चा दुगुना हो जाता है इसलिए मरम्मत खर्चा ना हो तों इसके लिए फ्रिज को बंद ना करें कम तापमान पर उसको चलाये|

7)-फ्रिज की कंडसर कॉइल ख़राब हो सकती है?

फ्रिज में कंडसर कॉइल काफ़ी बड़ा व महत्वपूर्ण भाग होता है जो फ्रिज के पीछे लगाया जाता है एक जालियो का समूह होता है काले रंग का|इसके कार्य की बाट करें तों ये वैपर को तरल में बदलने का कार्य करता है जब फ्रिज चलता है|

इस कंडसर कॉइल केऊपर धूल मिट्टी भी जमने लगती है यदि फ्रिज कई महीने तक साफ ना हो आप फ्रिज को बजेण्ड करके किसी पेंट ब्रश से इसके ऊपर की धूल मिट्टी हो हटा दे ऐसा करने से वैपर जल्दी से तरल अवस्था में आ जायेगा व बेहतर कूलिंग होंगी|

वही फ्रिज अगर कई महीनों तक बंद रहता है तों कंडसर पर जंग लगने लगता है इससे गैस लीकेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है अगर आपके फ्रिज में गैस हर 1 महीने में लीकेज कर रही हैं तों सम्भावना हैं कि आपके कंडसर कॉइल लीक हो रहा हैं|

8)- फ्रिज बंद करने से कीड़े मकोड़े जगह बना लेते हैं?

फ्रिज को बंद करने से कई सारी समस्याएं आती हैं आपने जान लिया होगा जो बता रहे ये समस्या काफ़ी गंभीर हैं इसमें फ्रिज बंद रहने पर चूँहे इसकी वायरिंग को नुकसान पंहुचा सकते हे फ्रिज की रिले को काट देते हे जिससे फ्रिज में बेवजह खर्चा बढ़ जाता है|

9)-हम हर रोज़ कितने घंटे फ्रिज को बंद कर सकते है?

वैसे तो फ्रिज को कभी बंद नहीं करना चाहिए यदि आप चाहे तो कुछ समय के लिए फ्रिज के कार्य को विराम दे सकते है|
ये समय सीमा अधिक नहीं होनी चाहिए आमतौर पर आप फ्रिज को 2 घंटे ही बंद रखे अच्छा है कोई समस्या नहीं आएगी|

10)- क्या हमें फ्रिज को हर समय ऑन रखना चाहिए?

कुछ लोग जानकारी के अभाव में फ्रिज को लगातार चलाते वे सोचते है कि इससे फ्रिज जल्दी ख़राब हो सकता है तो आपकी जानकारी के लिए बताना चाहुँगा कि आप फ्रिज को बीच बीच में बंद कर सकते है ऐसा करने से कंप्रेसर को आराम मिल जायेगा क्यूंकि लगातार कार्य के कारण वे काफ़ी गर्म हो जाता है|

हाँ अगर फ्रिज में कुछ ऐसी खाने वाली वस्तुए स्टोर है जैसे केक या अन्य जो जल्दी पिघल जाती है तो आप फ्रिज को बंद ना करिये उसके तापमान को कम कर दे इससे फ्रिज भी चालू रहेगा और सामान ख़राब होने का डर में भी रहेगा|

11)- क्या फ्रिज को बंद रखने के फायदे होते है?

सर्दियों की अपेक्षा गर्मियों में फ्रिज का निरंतर खूब प्रयोग होता है क्यूंकि वातावरण का तापमान 50 डिग्री तक भी पहुंच जाता है इस कारण से इसको हर दम चलाना ज़रूरी होता है लेकिन क्याप जानते है फ्रिज को बंद करने के कुछ फायदे भी होते है जिससे उसकी लाइफ और बढ़ जाती है और अन्य लाभ भी होते है जो निम्न है ---

1)- फ्रिज में कंप्रेसर मैकेनिकल पार्ट्स से बना होता है जब ये लगातार चलता है तो इसके अंदुरुनी पार्ट्स घर्षण के कारण घिसने लगते है अगर आप फ्रिज बीच बीच में कुछ समय के लिए बंद करते है तो कंप्रेसर की लाइफ बढ़ सकती है|हाँ आप फ्रिज को दिन में केवल 2 घंटे बंद करें इससे अधिक नहीं|

2)- बिजली की बढ़ती दरो के कारण कई लोग फ्रिज को लगातार नहीं चलाते है खासकर सर्दी में तो वे बंद करके ही रख देते है|मै आपको एक बात बताना चाहुँगा अगर फ्रिज के अंदर ऐसा सामान स्टोर नहीं है जो जल्दी ख़राब हो जाये तो आप फ्रिज को बंद कर दे इससे बिजली बचत मै बढ़ोतरी होंगी|

3)- फ्रिज बंद करने से एक लाभ और होता है जब फ्रीज़र मै बर्फ अधिक मात्रा मै जमीं होती है तो फ्रिज बंद करने के कारण ये जल्दी से पिघल जाती है|

4)- आप बंद फ्रिज होने पर फ्रिज की साफ सफाई भी अच्छे से कर सकते है क्यूंकि चलते फ्रिज में सफाई करना ठीक नहीं होता है करेंट लगने का खतरा बढ़ जाता है|और जो खाने पीने का सामान बाहर निकालते है तो वे ख़राब जल्दी होने का खतरा भी बढ़ने लगता है व मरम्मत लागत भी काफ़ी बढ़ जाती है|

12)- फ्रिज का जीवनकाल बढ़ाने में किन बातो का ध्यान रखना चाहिए?

अक्सर कुछ लोग फ्रिज को गलत तरीके से इस्तेमाल करते है या उनको मालूम नहीं होता है फ्रिज को किस तरीके से प्रयोग करें जिससे फ्रिज लम्बे समय तक बेहतर तरीके से कार्य करें जिससे आपको मरम्मत खर्च ना देना पढ़े तो चलिए जानते है कुछ बातो को जिससे आप अपने फ्रिज के जीवनकाल को और बढ़ा सकते है|

> फ्रिज के कंडसर कॉइल को हर 1 महीने के बाद एक सॉफ ब्रश से साफ करिये क्यूंकि कंडन्सर कॉइल पर धूल इसकी गर्मी को बाहर निकलने नहीं देती है जिससे कूलिंग व कंप्रेसर में समस्या आने का डर रहता है|

> अगर आपका फ्रिज सिंगल डोर का है तो आप फ्रिज को हर 15 दिन के बाद डिफ़्रॉस्ट ज़रूर करें डिफ़्रॉस्ट एक विधि है जो फ्रीज़र की जमीं मोटी परत को हटाती है इससे कूलिंग में वृद्धि होती है साथ ही बिजली खपत में भी कमी आती है|


> फ्रिज की गस्केट से ठंडक फ्रिज से बाहर नहीं आती है कभी कभी इसके दरवाजे की गस्केट में गेप आ जाता है जिसके कारण ठंडक बाहर आने लगती है इस समस्या के लिए आप गैसकेट को साफ करें इसके अंदर धूल मिट्टी को साफ करें|

आप 3 महीने में गैसकेट को ज़रूर साफ करें आजकाल के फ्रिज की गैसकेट आराम से बाहर निकल जाती है आपको कुछ भी स्क्रू खोलने की अवश्यकता नहीं है|

> फ्रिज के जीवनकाल को बढ़ाने में सही वोल्टेज का आना काफ़ी महत्वपूर्ण होता है ये 220 होनी चाहिए लेकिन 200 वोल्टेज से कम वोल्टेज के कारण कंप्रेसर गर्म होने लगता है इसलिए वोल्टेज स्टेबलाइज़र का प्रयोग करें अगर वोल्टेज की समस्या आ रही है|

> फ्रिज के जीवनकाल को बढ़ाने में सही स्थान काफ़ी मायने रखता है इसलिए आप फ्रिज को गर्म स्थान यानि कीचन से दूर रखे इससे कूलिंग तो कम होती है साथ ही बिजली बिल में भी वृद्धि होती है|

13)-पैक फ्रिज को कब तक बंद करके रख सकते है?

वैसे तो फ्रिज को कभी भी बंद नहीं करना चाहिए परन्तु आपके पास एक और फ्रिज है और नया पैक रख है तो आप उसका 1 महीने रलह सकते है मेरी सलाह है कि फ्रिज को पैकिंग से निकालकर उसे थोड़े थोड़े समय में चला लीजिये इससे गैस चोकिंग की समस्या नहीं आएगी|

12.1)- फ्रिज ख़राब कैसे होता है?

फ्रिज ख़राब होने के कई सारे कारण होते है हम केवल टॉपिक से सम्बंधित ही बात करेंगे --

> कंप्रेसर की पंपिंग कम होने से फ्रिज ख़राब हो जाता है|

> फ्रिज बंद करने के कारण फ्रिज की गैस चॉक हो जाती है|

> फ्रिज की गैस लीकेज हो जाती है|

> फ्रिज का दरवाजे में जंग लग जाता है|

12.2-अधिक गर्मी में कितना तापमान सेट करें?

अधिक गर्मी में कूलिंग की आवशयकता ज़्यादा पडती है इसलिए तापमान को अधिकतम रेंज पर सेट करना चाहिए गर्मियों में 6-9 नंबर के बीच तापमान को सेट करना चाहिए|

> फ्रिज को बंद करने से नमी आने लगती हैं?

आजकल के फ्रिज में नमी रोकने के लिए अंदुरुनी कंडसर कॉइल लगायी जा रही हैं जो गर्म होती हैं जिसके कारण फ्रिज के निचले हिस्सों में जंग का डर समाप्त हो जाता हैं|अगर आप फ्रिज को लम्बे समय के लिए बंद कर देते हैं तो नीचे हिस्सों में नमी के कारण जंग लगने का खतरा बढ़ जाता हैं इसलिए आप फ्रिज को बंद ना करें|

> क्या रात में फ्रिज बंद कर सकते है?

हाँ कर सकते है अगर फ्रिज में कुछ खाने पीने का सामान ख़राब ना हो तो कोई समस्या नहीं है मेरा मानना है कि आप कम तापमान में फ्रिज को चलाये ये बेहतर है इससे फ्रिज ख़राब होने का डर समाप्त हो जाता है|

> क्या इन्वेर्टर फ्रिज बंद नहीं होते है?

आज के समय में बिजली बचत काफ़ी ज़रूरी हो गयी है इस समस्या के समाधान के लिए इन्वेर्टर फ्रिज नार्मल फ्रिज से बेहतर साबित हो रहे है|इन्वेर्टर फ्रिज की मुख्य गुण बिजली बचाना तो होता है ही साथ यह फ्रिज के तापमान आने पर कंप्रेसर को बंद नहीं करता है जैसा साधारण फ्रिज में होता है|

इन्वेर्टर फ्रिज तापमान प्राप्ति होने पर कंप्रेसर की गति को धीमा कर देता है जिससे कंप्रेसर बंद नहीं होता इसका सबसे बड़ा लाभ होता है बिजली बचत बार बार बंद चालू होने पर कंप्रेसर विद्युत् को बढ़ाता है इसलिए कंप्रेसर ख़राब होने की समस्या भी इन्वेर्टर फ्रिज में कम आती है|

> नया फ्रिज कितने दिन पैक करके रख सकते है?

आपको नये फ्रिज को लम्बे समय तक पैक या बंद करके नहीं रखना चाहिए क्यूंकि फ्रिज बंद करने से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न कर सकता है गैस चोकिंग, कंप्रेसर ख़राब होना, रिले और ओवरलोड ख़राब होना तो इसलिए फ्रिज को दिन में कुछ समय अवशय चलाये ताकि फ्रिज ख़राब ना हो|

FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न-1)- फ्रिज को कितने नंबर पर चलाना चाहिए?

उत्तर-फ्रिज को मौसम के अनुसार निम्न नंबर पर चलाना चाहिए जो इस प्रकार है 

सर्दी -  0-3 नंबर

बरसात - 3-6 नंबर

गर्मियो में - 6-9 नंबर

प्रश्न-2)-क्या हम सर्दियों में फ्रिज बंद कर सकते है?

उत्तर- फ्रिज को कभी भी बंद नहीं करना चाहिए चाहे सर्दी हो या गर्मी क्यूंकि बंद करने से इसकी गैस चॉक होने की सम्भावना बढ़ने लगती है|कुछ लोग बिजली खपत के कारण सर्दियों में फ्रिज को बंद कर देते है आप ऐसा ना करें फ्रिज को चलाये कम तापमान पर फ्रिज ख़राब नहीं होगा|

प्रश्न-3)-फ्रिज को कितने दिन तक बंद रख सकते है?

उत्तर-अगर आप चाहे तों 10  दिन बंद करके जा सकते है आप ज़्यादा दिनों के लिए फ्रिज को बंद ना करें गैस चोकिंग की समस्या आने लग सकती है|

प्रश्न-4)-क्या फ्रिज को बंद करने से उसे नुक्सान होता है?

उत्तर-फ्रिज कंप्रेसर के पार्ट्स अंदुरुनी जाम हो सकते है साथ ही नमी  होने के कारण गैस चॉक हो सकती है तो फ्रिज बंद कभी ना करें|

निष्कर्ष- conclusion 

इस लेख में आपने जाना फ्रिज को बंद करना चाहिए या नहीं आपकी जानकारी के लिए बता दू फ्रिज बंद करने से उसकी मरम्मत लागत बढ़ जाती है गैस चोकिंग की समस्या के कारण आपको दोबारा से गैस चार्ज करवानी पढ़ है इसके आलावा कंप्रेसर के अंदुरुनी में तेल जमने लगता है जिसके कारण पार्ट्स बाद में अच्छे से मूव नहीं करते है यदि आप फ्रिज में मरम्मत नहीं चाहते है तों फ्रिज को बंद ना करें कभी भी फ्रिज को कम तापमान पर चलाये इससे बिजली बचत तों होंगी ही साथ फ्रिज भी कूलिंग बेहतर करता रहेगा बिना किसी समस्या के आप ध्यान रखे|


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.