फ्रिज के कंप्रेसर को बदलने में कितना खर्च आता है?


 फ्रिज के कंप्रेसर को बदलने में कितना खर्च आता है?

फ्रिज में कंप्रेसर काफ़ी मुख्य पार्ट होता है ये प्रेशर बनाता है जिससे गैस पूरे सिस्टम में घूमती है और ठंडक होती है इसमें हरमेटिक सील्ड कंप्रेसर का प्रयोग होता है|


फ्रिज के कंप्रेसर को बदलने में कितना खर्च आता है?


अगर फ्रिज फ्रिज 190 लीटर का है तो 2700 रूपए का आता है वही 25 लीटर का फ्रिज 3500 रूपए का आता है इसके साथ कंप्रेसर अगर वारंटी सीमा में ख़राब हो जाता है तो कंपनी मुफ्त में ठीक करके देती है|

इसके साथ कई सारी बाते होती है जो आज के आर्टिकल में हम आपको बतायेगे तो बिना देरी के बताते है अंत तक पढ़ना ताकि पूरी जानकारी प्राप्त करें|


1- फ्रिज का कंप्रेसर 190 लीटर कितने का आता है?

वैसे सभी के फ्रिजो के कंप्रेसर अलग अलग यूज किये जाते है अगर फ्रिज 190 लीटर का है तो काफ़ी सारी कंपनियों के आते है एल.जी., टेकमशाह, गोदरेज आमतौर से 2700 रूपए का कंप्रेसर मिल जाता है|



2- फ्रिज का कंप्रेसर 260 लीटर कितने का आता है?


सिंगल डोर की अपेक्षा डबल डोर के फ्रिजमें कंप्रेसर बड़ी क्षमता का लगता है देखा जाये तो इसमें भी एल.जी., गोदरेज, टेकमशाह कंपनी के कंप्रेसर लगाए जाते है|1365 मॉडल का टेकमशाह का कंप्रेसर लगा सकते है इसकी कीमत 3500 मिल जाती है|

3- फ्रिज का कंप्रेसर कहा से बदलवाये?


फ्रिज का कंप्रेसर ख़राब होने पर आपके सामने तो दो तरीके होते है उसे ठीक करवाने के पहला कंपनी के सर्विस सेंटर से उसे ठीक करवा सकते है|

और इसके आलावा बजट कम है तो लोकल फ्रिज मैकेनिक से ठीक करवाये|

4- फ्रिज अगर वारंटी में है तो कौन ठीक करेगा?


अगर वारंटी में फ्रिज है तो आपको किसी भी लोकल मिस्त्री को नहीं दिखाना चाहिए वैसे आमतौर से कंपनी फ्रिज की वारंटी ऐसे देती है 1 साल पूरे फ्रिज की देती है और 10 साल कंप्रेसर की गारंटी मिलती है|



5- कौन सी कंपनी का कंप्रेसर ठीक रहता है?


काफ़ी सारी कंपनी के कंप्रेसर ऊपर आपको बताये गए है जिसमे से अधिकतर मैकेनिक एल.जी., मॉडल के कंप्रेसर को अधिक प्रयोग करते है इसका गुण कूलिंग अच्छी देना वा लाइफ काफ़ी बेहतरीन होती है|ज़्यादातर 42 नंबर का कंप्रेसर फ्रिज में लगता है 190 लीटर क्षमता फ्रिज के अंदर|



6- क्या मेरा फ्रिज बिना लाइट के काम करेगा?


मेरा फ्रिज बिना लाइट के काम करेगा अक्सर लोग ये पूछते है मै बताना चाहुँगा कि बिना पावर फ्रिज नहीं चलता है क्यूंकि ये एसी सप्लाई पर कार्य करता है वही अगर बल्ब लाइट अगर फ्रिज की ख़राब हो जाती है तो फ्रिज चलता रहता है|

FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न 1)- फ्रिज के कंप्रेसर को बदलने में कितना खर्च होता है?


उत्तर- फ्रिज कंप्रेसर बदलने का खर्च फ्रिज के लीटर क्षमता पर निर्भर करता है अगर फ्रिज छोटा है तो कम खर्चा आता है अगर फ्रिज बड़ा है तो अधिक खर्च होता है|


प्रश्न 2)- क्या आप फ्रिज मे कंप्रेसर ठीक कर सकते है?

उत्तर- फ्रिज कंप्रेसर को ठीक करने का कार्य वही कर सकता है जिसने काफ़ी समय तक काम किया हो अनुभव हो नये अनजान व्यक्ति को जानकारी नहीं होती है हाथ ना लगाए|


प्रश्न 3)- फ्रिज का कंप्रेसर ख़राब हो जाये तो क्या करना चाहिए?

उत्तर- फ्रिज का कंप्रेसर ख़राब हो जाये तो आपको ये देखना है वारंटी में है या नहीं अगर वारंटी सीमा के अंदर है तो कंपनी मुफ्त में ठीक करेंगी केवल बिल दिखाना होगा अगर आउटऑफ वारंटी में है तो आपको किसी लोकल मैकेनिक से भी ठीक करवा सकते है अगर बजट ठीक है तो कंपनी से भी ठीक करवा सकते है|


प्रश्न 4)- फ्रिज का कंप्रेसर क्यों ख़राब होता है?

उत्तर-फ्रिज का कंप्रेसर मैकेनिकल वाला होता इस कारण से समस्याएं भी समय से आती है जैसे वोल्टेज कम या अधिक होने से, स्टेबलाइज़र ख़राब होने से, रिले और ओवरलोड प्रोटेक्टर ख़राब होने से, आदि|

प्रश्न 5)- फ्रिज का कंप्रेसर क्यों गर्म होता है?

उत्तर-फ्रिज का कंप्रेसर सामान्य रूपये से थोड़ा तो गरम होता ही है क्यूंकि इसके अंदर अंदुरुनी पार्ट्स होते है फिर बजी कभी अधिक गर्म होने के निम्न कारण भी हो सकते है --

• फ्रिज पुराना होने पर कंप्रेसर भी पुराना होने लगता है इस कारण से समस्या आने लगती है|

• कंप्रेसर की मोटर वाइंडिंग ख़राब है

• गैस चार्जिंग अधिक हो गई है

• गैस चार्जिंग कम है

• वोल्टेज कम अधिक हो रही है 

निष्कर्ष- CONCLUSION

इस लेख में आपको बताया गया है कि फ्रिज के कंप्रेसर को बदलने में कितना खर्च आता है अगर कंप्रेसर वारंटी सीमा के अंदर है तो केवल गैस चार्जिंग के पैसे ही खर्च होते है और अगर आउटऑफ वारंटी में है तो 190 लीटर के कंप्रेसर का खर्च 2700 रूपए आता है और डबल डोर 300 लीटर का है तो 3600 रूपए का खर्चा होता है|एक महत्वपूर्ण बात अगर वारंटी में होने पर आपको बिल रखना होगा तभी वे बदला जायेगा|अगर आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करें|

No comments

Powered by Blogger.