फ्रिज चलाने का तरीका|fridge chalane ka tarika?

 फ्रिज चलाने का तरीका?


फ्रिज आज के समय में हर कोई इस्तेमाल कर रहा है क्यूंकि ये हमारे खाने पीने के सामानो को लम्बे समय तक बचाकर रखता है|अगर बात करें तो आज भी लोगो को फ्रिज चलाने का सही तरीका मालूम नहीं है क्या क्या चीज़े अपनानी चाहिए जिससे वे लम्बे समय तक कार्य करें|




वही कुछ लोग फ्रिज लेने की सोच रहे है जिनको जानकारी कम है तो आपको चिंता करने की अवश्यकता बिलकुल नहीं है हम आज के आर्टिकल में फ्रिज चलाने का तरीका बताने जा रहे है ताकि उनको मालूम हो वे फ्रिज को ठीक ढंग से इस्तेमाल कर पाए तो जानते है|

     
        Table of Content
       ----------------------------

1-फ्रिज को सही वोल्टेज पर चलाये

2-फ्रिज को सही स्थान पर रखे

3-फ्रिज को सही तापमान पर रखे

4-फ्रिज को सही समय पर डिफ़्रॉस्ट करें

5-फ्रिज को स्टैंड पर रखना चाहिए

6-फ्रिज का दरवाजा बार बार ना खोले

7-फ्रीज़र की बर्फ को नुकिली चीज से ना हटाए

8-मौसम के अनुसार फ्रिज चलाये

9-फ्रिज को एक अलग पावर बोर्ड पर चलाये

10-क्या फ्रिज में स्टेबलाइज़र आवशयक होता है

11-फ्रिज में सामान सही स्थान पर रखे

12-फ्रिज कितने साल तक चलता है 

13-FAQ-

14CONCLUSION



1)-फ्रिज को सही वोल्टेज पर चलाये?


फ्रिज को ठीक से चलने के लिए सामान्यतया 220 वोल्टेज पर ही चलाना चाहिए यदि इससे कम या अधिक होती है तो फ्रिज के कंप्रेसर में समस्या आने लगती है|

अगर बात करें तो 200 वोल्टेज से नीचे वोल्टेज ठीक नहीं होती है फ्रिज के संचालन के लिए इसके आलावा 250 वोल्टेज  से अधिक होने पर भी समस्या होती है|अगर आपके घर में वोल्टेज की समस्या ज़्यादा है तो आप फ्रिज के लिए वोल्टेज स्टेबलाइज़र का ही प्रयोग करें जिससे फ्रिज ठीक से कार्य करें|

वोल्टेज कम ज़्यादा होने से फ्रिज की रिले अथवा ओवरलोड भी ख़राब हो सकता है जिससे मरम्मत लागत बढ़ जाती है| संभव हो तो फ्रिज को सही वोल्टेज पर ही चलाये|



2)-फ्रिज को सही स्थान पर रखे?


फ्रिज को बेहतर ढंग से चलने में सही स्थान मायने रखता है इसलिए फ्रिज को आपको गर्म स्थान पर नहीं रखना चाहिए किचन में फ्रिज रखने से परहेज करें इससे कूलिंग में कमी आती है|

इसके अलावा फ्रिज को धूप वाले स्थान से दूर रखे ताकि कंडसर कॉइल पर प्रभाव ना हो|फ्रिज को दीवार से 4 इंच गेप बनाकर रखिये क्यूंकि इससे कंडसर कॉइल की हीट अच्छे से निकल सके|

साथ ही फ्रिज को नमी वाले स्थान से दूर रखे जिससे फ्रिज के निचले हिस्सो में जंग ना लगे अगर फ्रिज ऐसे स्थान पर रहता है तो फ्रिज के दरवाजे में जंग जल्दी आता है आप इससे परहेज करें|


3)-फ्रिज को सही तापमान पर रखे?



फ्रिज को एक अच्छे तापमान पर चलाना चाहिए इससे फ्रिज में रखे सामानो में सही तापमान पहुँचता है कौन सा तापमान अच्छा रहता है जिससे फ्रिज में सही तापमान रहे व बिजली की बचत भी हो ये ये तापमान रखे ---

फ्रिज को कैसे चलाये?


> सर्दी -   0-3  नंबर

> बरसात - 3-6 नंबर

> गर्मी   -   6-9 नंबर


4)-फ्रिज को सही समय पर डिफ़्रॉस्ट करें?


फ्रिज में ज़्यादा बर्फ हटाने के तरीके को डिफ़्रॉस्ट मेथड कहते है अगर फ्रिज में ज़्यादा बर्फ जमती है तो फ्रिजर में मोटी परत जम जाती है जिससे नीचे के कम्पार्टमेंट में कूलिंग नहीं आती है इस समस्या से बचने के लिए आपको समय समय पर बर्फ को हटाने के लिए डिफ़्रॉस्ट करें|

डिफ़्रॉस्ट को आपको हर 15 दिन में करना चाहिए इससे फ्रिज में कूलिंग का लेवल अच्छा रहता है साथ ही बिजली की खपत भी कम हो जाती है|

5)-फ्रिज को स्टैंड (ट्राली) पर रखना चाहिए?


फ्रिज को ट्राली पर रखना चाहिए इससे आपको फ्रिज एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में समस्या नहीं आती है क्यूंकि आजकल की ट्राली मुवेबल वाली आ रही है आप फ्रिज को सफाई के दौरान इधर उधर कर सकते है

ट्रॉली पर रखने से फ्रिज को ऊचाई भी बढ़ जाती है जिससे फ्रिज में खाने पीने के सामानो को आसानी से निकाला जा सकता है| वही यदि आप चाहे तो बिना ट्राली के भी रख सकते है अनिवार्य नहीं है|


6)-फ्रिज का दरवाजा बार बार ना खोले?


फ्रिज का दरवाजा बार बार खोलने पर फ्रिज के अंदर की ठंडक बाहर आने लगती है जिससे कूलिंग तो कम होती है साथ ही बिजली खपत भी बढ़ जाती है|

बच्चे फ्रिज का दरवाजा बार बार खोलते है इससे बचने के लिए आप फ्रिज को लॉक कर दीजिये अगर बड़ी क्षमता का फ्रिज है तो चाइल्ड लॉक फीचर का प्रयोग कर सकते है|


7)-फ्रिज की बर्फ को नुकिली चीज से ना हटाए?


आप फ्रिज की बर्फ किसी भी नुकिली वस्तु से ना हटाए इस तरीके का इस्तेमाल करते है तो फ्रीज़र में छेद हो सकता है जिससे फ्रिज के अंदर की गैस लीक हो सकती है|

आप फ्रिज को डिफ़्रॉस्ट करिये हर 15 दिन के उपरांत ये तरीके से आप फ्रीज़र को ख़राब होने से बचा सकते है|

8)-मौसम के हिसाब से फ्रिज को चलाये?


फ्रिज को मौसम के हिसाब से चलाना चाहिए आपको इस तापमान पर फ्रिज मुख्य रूप से चलाना चाहिए जिससे फ्रिज भी चले आपको बिजली बचत भी हो|

> सर्दी - 0 -3 नंबर

> बरसात - 3-6 नंबर

> गर्मी -  6-9 नंबर

9)-फ्रिज को एक अलग पावर बोर्ड से चलाये?


आप फ्रिज के प्लग को एक अलग बोर्ड में लगाए इससे फ्रिज बिना किसी समस्या के चलता रहेगा|कुछ लोग फ्रिज के प्लग को एक ऐसे बोर्ड में लगा देते है जहा पर कई सारे प्लग जुड़े होते है|

इससे कंप्रेसर ख़राब नहीं होता है व रिले भी ख़राब नहीं होती है|


10)-क्या फ्रिज में वोल्टेज स्टेबलाइज़र आवशयक होता है?


फ्रिज को सही से चलने के लिए एक वोल्टेज स्टेबलाइज़र का प्रयोग करना चाहिए पुराने फ्रिज में स्टेबलाइज़र की ज़रूरत पडती थी लेकिन आजकल के फ्रिज बिना स्टेबलाइज़र के बेहतर कार्य करते है|

नये फ्रिज में ये गुण भी होता है कि ये 130 -280 वोल्टेज के बिना बेहतर ढंग से कार्य करता है अगर आप चाहे तो लगा सकते है नहीं तो ज़रूरत नहीं है|

11)-फ्रिज में सामान सही से रखे?


फ्रिज में आपको सामान ठीक से रखना है इससे फ्रिज में स्थान ज़्यादा मिल जाता है वस्तुए रखने का और कूलिंग भी बेहतर होती है|


12)- फ्रिज कितने साल तक चलता है?

फ्रिज कितने साल चलता है ये दो चीज़ो पर निर्भर करता है कंप्रेसर और गैस लीकेज पर वैसे कंपनी नये फ्रिज की वारंटी सामान्यतया 10 साल की देती है मैंने कई ऐसे फ्रिज देखे है जिनके कंप्रेसर 50 साल तक भी चल रहे है बिना किसी समस्या के और गैस लीकेज भी नहीं हुई|

ये फ्रिज की लाइफ उसके रखरखाव व कंप्रेसर क्वालिटी पर निर्भर करता अगर वे कॉपर का है तो ज़्यादा चलता है और एल्युमीनियम का कम समय चलता है इसलिए आप अच्छे ब्रांड का फ्रिज ही ख़रीदे|

11)-FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न-1)-फ्रिज को कितने तापमान पर चलाना चाहिए?

उत्तर-फ्रिज को मौसम के अनुसार चलाना चाहिए सर्दी, बरसात, गर्मी|

प्रश्न-2)-फ्रिज ख़राब क्यों होता है?

उत्तर-फ्रिज वोल्टेज के कारण ख़राब होता है या अन्य कारण से भी ख़राब हो सकता है|


प्रश्न-3)-फ्रिज में गैस लीक क्यों होती है?

उत्तर-फ्रिज पुराने होने पर गैस लीक या ब्रेजिंग जॉइंट ठीक से ना लगने के कारण गैस लीकेज होती है व चार्जिंग पिन से भी गैस लीकेज की सम्भावना बढ़ जाती है|

निष्कर्ष-CONCLUSION


इस लेख में आपको बताया गया है कि फ्रिज चलाने का तरीका कैसे होता है और हमें किस तरह से इसको चलाये|अगर आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करें|

                                                 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.