फ्रिज की साइड गर्म क्यों होती है?

फ्रिज की साइड गर्म क्यों होती है?

फ्रिज आज हर घर की ज़रूरत बन गया है इसके बिना अब रहना काफ़ी मुश्किल है क्यूंकि ये हमारे खाने पीने के सामानो को लम्बे समय तक बेक्टीरिया से बचा कर रखता है|

फ्रिज में ठण्डक अगर होती है तो हमें अंदर छूकर मालूम चल जाता है लेकिन एक समस्या अक्सर फ्रिज में लोग कहते है क्यूंकि फ्रिज साइड से गर्म हो रही है? फ्रिज की साइड गर्म क्यों होती है कारण होता है क्या ये किसी समस्या का संकेत होता है?


फ्रिज साइड से गर्म क्यों होती है?


आपको बताते है फ्रिज साइड से गर्म होना कोई समस्या की गिनती में नहीं आता है ये फ्रिज प्रीक्रिया का हिस्सा होता है अगर साइड से गर्म होती है तो फ्रिज में समस्या नहीं है|


इसके अलावा फ्रिज साइड से गर्म होने के अन्य कारण क्या क्या होते है क्या साइड से गर्म होने का कोई लॉजिक होता है?
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतायेगे फ्रिज की साइड गर्म क्यों होती है इसलियर आप लेख को पूरा पढ़ना चलिए देर ना करते हुए जानते है इसके बारे में विस्तार से आप पूरा पढ़ना|


                   Table of Content
                  ----------------------------

1- फ्रिज साइड से गर्म होने का क्या मतलब होता है

2-फ्रिज मे साइड गर्म होने के कारण जिससे समस्या आती है

3-फ्रिज मे गैस की मात्रा का अधिक होना

4-फ्रिज कमरे के अंदर रखा गया है

5-फ्रिज के आसपास गैस स्टोव या ओवन रखा है

6-फ्रिज साइड से कवर लगाया है

7-क्या ये साइड से गर्म होता है या पीछे से भी होता है

8-कंप्रेसर की समस्या होना

9-अगर साइड ठंडी है तो क्या समस्या होती है

10-मै कौन सा फ्रिज लु जिसमे कंडसर कॉइल अंदर हो या बाहर

11-फ्रिज साइड से गर्म ना हो क्या करें

12-कंडसर कॉइल अंदर होने के फायदे

13-फ्रिज मै कंडसर कौन सी तरह की लगती है

14-FAQ

15-CONCLUSION 



फ्रिज साइड से गर्म होने का क्या मतलब होता है?

फ्रिज में साइड से गर्म होना एक साधारण घटना होती है फ्रिज की साइड में कंडसर कॉइल लगायी जाती है जाती है ये फ्रिज के दोनों तरफ लगी होती है फ्रिज की बॉडी के अंदर जब कंप्रेसर के सुपरहीटेड वैपर कंडसर में आते है तो यहाँ गर्म होते है कंडसर में हवा लगने के कारण ये वैपर तरल अवस्था में बदल जाते है कंडसर में तरल का बदलना ठंडक का दर्शाता है|


फ्रिज साइड से गर्म क्यों होती है?


यानि कंडसर कॉइल कॉइल काम वैपर को तरल अवस्था में बदलना होता है हवा नेचुरल या फैन के माध्यम से|

फ्रिज में साइड गर्म होने के कारण जिससे समस्या होती है?


1- फ्रिज में गैस की मात्रा का अधिक होना?


फ्रिज में अक्सर जल्दबाज़ी या अन्य कारण से गैस की मात्रा ज़्यादा हो जाती है तो साइड कंडसर काफ़ी गर्म होने लगता है|ये इसलिए होता है जब रिपेयर कार्य के समय हम बिना गेज मीटर से गैस को चार्ज करते है तो वे कुछ ज़्यादा ड़ाल जाती है|

इसके अलावा कूलिंग कम होने पर हम उसमे गैस और चार्ज करवा लेते है बाहर के मैकेनिक से जिसके कारण काफ़ी अधिक गैस चार्ज हो जाती है इससे कंडसर कॉइल यों गर्म होती ही है साथ ही कंप्रेसर भी काफ़ी हीट होने लगता है|

2- फ्रिज कमरे के अंदर रखा गया है?


फ्रिज को लोग घरों में अंदर कमरे में रख देते है इससे कई बार कूलिंग कम होने की समस्या आने लगती है क्यूंकि कंडसर जब गर्म होता है तो इसके साइड में ठंडी हवा लगनी चाहिए यदि कमरे में रखेंगे तो पहली बात इसकी कंडसर की गर्मी नहीं निकल पायेगी साथ ही इसकी वजह से कूलिंग भी कम होंगी यदि आपको फ्रिज को सही से रखकर लम्बे समय तक चलाना है तो आपको फ्रिज को सदैव हवादार स्थान पर रखे|

इससे कूलिंग तो प्रभावित होती है है साथ ही कंप्रेसर हीट ना निकलने के कारण गर्म होता है अक्सर गर्मी में ये समस्या ज़्यादा देखने को मिलती है आपको इस समस्या का पता चले तो तुरंत फ्रिज को बाहर निकाल ले जिससे आगे समस्या ना बढ़े|

इससे आपकी बिजली खपत भी बढ़ने लगती है जिस वजह से लोग दूसरे फ्रिज 5 स्टार को खरीदने जाते लेकिन समस्या फ्रिज में नहीं होती है आपके गलत रखने के तरीके में है|




3- फ्रिज के आसपास गैस स्टोव ना ओवन रखा है?


फ्रिज साइड से गर्म होने में ये पॉइंट काफ़ी महत्वपूर्ण होता है हम अक्सर फ्रिज के नज़दीक कुछ हीट वाली चीज़ो को रख देते है जिससे फ्रिज के साइड में लगा कंडसर गर्म होने लगता है ये ज़रूरत से ज़्यादा गर्म होने लगता है|

इसलिए अगर आपके फ्रिज के आसपास कोई हीट उपकरण है तो तुरंत फ्रिज को हटा ले इसके अलावा लोग फ्रिज को अधिकतर कीचन में रखते है ऐसा करना गलत है वे कुछ फायदे के लिए करते है क्यूंकि फ्रिज कीचन में रखेंगे तो फ्रिज में रखा सामान लेने में आसानी होंगी|

इसलिए आप इस बात का ख्याल रखे फ्रिज को हमेशा गर्म चीज़ो से दूर रखे जिसके कारण साइड ज़्यादा गर्म होंगी इसका सीधा प्रभाव पहले कूलिंग पर होगा फिर अन्य चीज़ो पर तो इसका विशेष ध्यान रखे|



4- फ्रिज साइड में कवर लगाया है?


फ्रिज की साइड या नया फ्रिज गन्दा ना हो इसके लिए कुछ लोग अपने फ्रिज में मार्किट से लाकर या सिलकर एक अच्छा सा कवर फ्रिज में लगा देते है|

कवर सुंदरता और फ्रिज को साफ रखता है लेकिन इसका सीधा नुक्सान कूलिंग पर पड़ता है फ्रिज में कूलिंग की समस्या आने लगती है तापमान कंडसर कॉइल का बढ़ने के कारण कंप्रेसर बार बार ट्रिप होने के शिकायत आती है अच्छे से हीट ना होने से कंप्रेसर लगातार चलता है इससे बिजली बिल में भी बढ़ोतरी हो जाती है|

इसलिए मै आप कवर लगा सकते है तो फ्रिज मै केवल फ्रंट साइड मै लगाए इससे आपका फ्रिज समस्या से दूर रहेगा|

5-क्या ये साइड से गर्म होता है या पीछे से भी होता है?


फ्रिज में साइड से गर्म होता है क्या पीछे भी गर्म होता है? अगर देखे तो पुराना फ्रिज जो होता था उसमे कंडसर कॉइल पीछे जाली जैसी होती है लेकिन अभी नये फ्रिज में साइड में आ रही है|

अगर इन फ्रिज में कंडसर कॉइल अंदर से लीक हो जाती है तो आपको एक नया कंडसर बाहर से फिट करवाना होता है जिसमे आपके गैस चार्जिंग के साथ कंडसर कॉइल के भी पैसे खर्च होते है|

वही दूसरे फ्रिज जिसमे पीछे जाली आती थी उसमे लीक होती थी तो वे आराम से बदल दिए जाते थे अगर आप चाहते तो वे रिपेयर भी होते थे|

इन्हे भी पढ़े - फ्रिज कौन सा ख़रीदे 

6- कंप्रेसर की समस्या होना?


अगर फ्रिज की साइड आवश्यकता से अधिक गर्म हो रही है तो आपको चिंता करने की ज़रूरत पडती है फ्रिज में कंप्रेसर काफ़ी ज़रूरी होता है ये सिस्टम का दिल होता है|

कई बार कंप्रेसर अधिक गर्म होता है तो इससे कंडसर कॉइल पर भी असर पड़ता है जिससे वे काफ़ी गर्म हो जाती है हम परेशान हो जाते आपको सबसे पहले फ्रिज को बंद करना है और एक अच्छे फ्रिज मैकेनिक या कंपनी को सूचित करना पड़ता है|

कंप्रेसर ख़राब होने के कारण होता है आपको इसमें एक नये कंप्रेसर की ज़रूरत पडती है या आप रिपेयर भी लगवा सकते है मेरा राय है कि आप फ्रिज में आप एक नया कंप्रेसर ही लगाए इसमें एक साल वारंटी मिल जाती है इसकी लाइफ रिपेयर कंप्रेसर से ज़्यादा होती है|नया कंप्रेसर लगाने से पूर्व आप पूरे सिस्टम को फ्लश कर ले और गैस चार्ज करने से पहले वैक्यूम कर ले|



7- अगर साइड ठंडी है तो क्या समस्या होती है?


अगर फ्रिज में आपको कूलिंग चैक करना है तो आपको बड़े ही आसानी से पहचान सकते है इसका तरीका बिल्कुल आसान है यदि फ्रिज की साइड ठंडी हो रही है तो कूलिंग की समस्या होंगी अंदर फ्रीज़र गर्म होगा|


फ्रिज साइड से गर्म क्यों होती है?


फ्रिज साइड गर्म होने के कारण कई होते है निम्न होते है ---

• फ्रिज में गैस लीकेज की समस्या होना|

• फ्रिज में गैस चोकिंग की समस्या होना|

अगर आप साइड जाली को चैक कर रहे है या पीछे चैक कर रहे है तो आप सावधानी से कार्य करें नंगे पैर हाथ ना लगाए इससे पहले आप टैस्टर से फ्रिज की बॉडी में अर्थ चैक करें कही करेंट नहीं आ रहा हो|


8- मैं कौन सा फ्रिज लू जिसमे कंडसर कॉइल अंदर हो या बाहर?


फ्रिज में कंडसर कॉइल अंदर हो या बाहर इससे ख़रीदारी पर कोई असर नहीं होता है आप कोई सा भी फ्रिज खरीद सकते है अगर बात करू तो कंडसर अंदर वाला ही अच्छा होता है लेकिन समस्या आये तो ठीक बाहर वाला होता है|

फ्रिज साइड से गर्म ना हो क्या करें?


फ्रिज साइड से गर्म कम करने के उपाय---

• फ्रिज को आप हमेशा हवादार स्थान पर रखे|

•फ्रिज को दीवार से कुछ दूरी पर रखे इससे कंडसर की गर्मी निकल सके|


• फ्रिज को कीचन में ना रखे|

• फ्रिज को धूप वाले स्थान से बचाये रखे|


कंडसर कॉइल अंदर होने के फायदे?


अक्सर लोग फ्रिज में साइड गर्म होने पर समस्या मानते है लेकिन ये एक साधारण घटना होती है आपको जानकर हैरानी होंगी कि कंडसर कॉइल अंदर होने के कई फायदे होते है जानते है ---

• कंडसर कॉइल गर्म होने से फ्रिज कि निचली सतह में जंग लगने कि सम्भावना कम हो जाती है क्यूंकि फ्रिज अक्सर नमी के कारण ख़राब हो जाता है|

फ्रिज की साइड डोर भी काफ़ी जंग के कारण ख़राब हो जाती है इसलिए नये फ्रिज में आपको ये फीचर दी गयी है|

• दोनों साइड में कंडसर होता है इस कारण इसलिए लम्बाई भी अधिक होती इससे फायदा होता है वैपर जल्दी से तरल अवस्था में बदल जाता है|

फ्रिज में कंडसर कौन सी तरह का लगता है?


फ्रिज में कंडसर वायर मेश प्रकार का होता है इसमें ट्यूब के बीच में जाली होती है जिससे हवा टकराती तो कंडसर कॉइल ठंडी हो जाती है कॉइल को आप समय समय पर क्लीन करें|

हर 3 महीने में कंडसर कॉइल को सॉफ्ट ब्रश से साफ करें फ्रिज को बंद करके आपको ये सावधानी रखनी है|


FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?



प्रशन - फ्रिज साइड गर्म क्यों होती है?

उत्तर -फ्रिज साइड में कंडसर कॉइल लगायी जाती है पुराने फ्रिज में पीछे होती थी अब जो फ्रिज आ रहे है उनमे साइड में होती है|


प्रशन -फ्रिज को साइड से कवर करने के नुक्सान क्या हो सकते है?

उत्तर- फ्रिज को कवर करने से काफ़ी नुक्सान हो सकते है आपको इस बातो को अपनाना चाहिए|

• कंप्रेसर ट्रिप होने की समस्या

• कूलिंग की समस्या आ जाती है


प्रशन- फ्रिज में गैस लीक होने के कारण?

उत्तर - फ्रिज में गैस लीकेज होने के कारण निम्न हो सकते है -

• फ्रिज पुराने होने पर लीकेज की समस्या आना|

• फ्रिज में गैस अधिक चार्ज होने के कारण|

•फ्रिज में कंडसर गन्दा अधिक होने पर

•फ्रिज को गर्म उपकरणों के पास रखने से|

•फ्रिज में सही से रिपेयर कार्य ना होने पर

•फ्रिज में चार्जिंग पिन वाल्व से लीकेज होने पर|


CONCLUSION


इस लेख में आपको फ्रिज साइड से गर्म क्यों होती है बताया गया है वैसे फ्रिज साइड से गर्म होना कोई समस्या नहीं है ये एक साधारण घटना मात्र है जो आती है कूलिंग आने पर|फ्रिज में कूलिंग आने पर कंडसर गर्म होता है और कूलिंग ना आने पर ठंडा होता है ये आप चैक कर सकते है|

फ्रिज में कवर ना लगाए, फ्रिज को हीट उपकरण से दूर रखे, फ्रिज को आप दीवार से कुछ दूरी पर रखे, अतः फ्रिज की साइड गर्म क्यों होती है अब आप जान गए होंगे कंडसर साइड में गर्म होना समस्या नहीं है कूलिंग का संकेत है आपका कोई प्रशन हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो इसको शेयर करें जिससे लोगो को ये जानकारी मिल सके|

                                                  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.