What to Do When Your Refrigerator Is Not Cooling

 What to Do When Your Refrigerator Is Not Cooling|जब आपका रेफ्रिजरेटर ठंडा नहीं हो रहा हो तो क्या करें या क्या समस्या होती है?




आज के समय मे फ्रिज घर घर की ज़रूरत बन गई है हो भी क्यों ना ये हमारे खाने के सामानो को ख़राब होने से सुरक्षित रखता है साथ ही स्टोरेज की सुविधा भी प्रदान करता है|फ्रिज मैकेनिकल सिस्टम पर आधारित है तो इसमें एक समय के बाद समस्याएं आना सामान्य बात है जैसे बर्फ कम जमना और कंप्रेसर आवाज़ करना आदि कुछ लोग परेशान होते है जब आपका रेफ्रिजरेटर ठंडा नहीं हो रहा हो तो क्या करें तो आप जितना कर सकते है कुछ चेक कर सकते है और समझ ना आये तो मैकेनिक से ही कार्य करवाये सुरक्षा की दृष्टि से उत्तम रहता है और बिना देरी के लेख को पढ़ते है|


1- पॉवर को चेक करें 

फ्रिज को सही से चलने के लिए सही वोल्टेज 220 होनी चाहिए कभी कभी वोल्टेज हमारे फ्रिज तक ही नहीं आती है जिससे वे स्टार्ट ही नहीं हो पाता है आपको सर्वप्रथम पॉवर को चेक कर लेना चाहिए मल्टीमीटर के तो बोर्ड मे चेक करें नापे और वोल्टेज नहीं आ रही है तो एमसीबी की भी जांच कर ले कही वे ट्रिप तो नहीं है|


2- चेक रेफ्रीजिरेटर थर्मोस्टेट सेटिंग 

फ्रिज मे तापमान कण्ट्रोल के लिए थर्मोस्टेट लगाया जाता है जिससे तापमान फ्रिज के अंदर का एक समान बना रहे है खाने पीने के सामान अच्छे रहे ख़राब ना हो|ये थर्मोस्टेट कभी कभी ख़राब भी जाता है पुराना होने पर तो नया लगाया जाता है|कभी कभी डिफ़्रॉस्ट बटन अंदर से बाहर नहीं आता है और कंप्रेसर भी दोबारा से चालू नहीं होता है तो इसके थर्मोस्टेट मे खराबी होती है हमेशा ओरिजनल पार्ट्स ही लगवाएं लोकल पार्ट्स सस्ते होते है वे लम्बे समय तक नहीं चलते है|


3- क्लीन करें कंडसर कॉइल 

फ्रिज मे कंडसर कॉइल फ्रिज के पीछे साइड लगी होती है आजकल के फ्रिज मे ये साइड बॉडी मे फिट आ रही है कंडसर का कार्य वैपर को तरल मे बदलना होता है अगर धूल जमती है तो ये क्रिया रुक जाती है अतः आपको 1 महीने मे कंडसर कॉइल को पेंट ब्रश से साफ कर लेना चाहिए इससे कूलिंग बढ़ती है साथ ही बिजली बिल मे कमी आती है|


4- रिले ओवरलोड प्रोटेक्टर चेक करें 

फ्रिज मे ये दोनों पार्ट्स कंप्रेसर को स्टार्ट सुरक्षा प्रदान करते है एक समय के बाद इसमें समस्या आने लगती है जब कही से जला दिखे तो तुरंत ही नया ओरिजनल पार्ट्स लगाए लोकल पार्ट्स लगाने से दूर ही रहे|कंटिनिटी टेस्टर से ओवरलोड को चेक करें दोनों पॉइंट पर लगाने पर जल जाती है तो ठीक है नहीं तो ख़राब है|


5- स्टेबलाइज़र खराबी होना 

स्टेबलाइज़र आउटआउट वोल्टेज 220 नहीं दें रहा है तो भी फ्रिज कंप्रेसर नहीं चलेगा तो ये मल्टीमीटर से वोल्टेज चेक कर ले स्टेबलाइज़र ख़राब है तो मरम्मत करवाये या नया ख़रीदे|अगर वोल्टेज सही आती है तो आप बिना स्टेबलाइज़र के बिना फ्रिज को चला सकते है कुछ समय के लिए जब तक स्टेबलाइज़र ठीक नहीं हो जाता है|


6- गैस लीकेज पहले पहचाने 

फ्रिज मे गैस लीकेज सामान्य बात है एक समय के बाद होती ही है अगर लीकेज होती है पाइपलाइन मे आयल दिखता है तो ये संकेत है गैस रिसाव आपको इस समय फ्रिज बंद करना चाहिए मैकेनिक को बुलाना चाहिए यदि गैस लीकेज पर फ्रिज चलता रहता है तो कंप्रेसर गर्म होकर ट्रिप हो सकता है या ख़राब भी हो सकता है|वारंटी मे है तो कंपनी से ही काम करवाये|


Conclusion -


आज के इस लेख मे आपको बताया गया है कि जब आपका रेफ्रिजरेटर ठंडा नहीं हो रहा हो तो क्या करें तो ऊपर बताये पॉइंट समझ आ गए होंगे वोल्टेज 220 होनी ही चाहिए और रिले ओवरलोड को भी चेक कर ले और वारंटी सीमा मे है तो कंपनी से ही कार्य करवाये आपको कुछ समझ आये तो कार्य करें वरना कंपनी से ठीक करवाये और लेख पसंद आया हो तो शेयर करें|




No comments

Powered by Blogger.