फ्रिज ना चले तो क्या करें?
फ्रिज ना चले तो क्या करें?
कुछ समय चलने के बाद फ्रिज मे कुछ कुछ समस्याये आने लगती है जैसे गैस लीकेज, कंप्रेसर आवाज आदि ये एक नार्मल बात है इसके अलावा भी फ्रिज मे कुछ ना कुछ समस्याएं आती रहती है कुछ एसी होती है जिसको लोग घर पर आसानी से ठीक कर सकती है बिना मैकेनिक को बुलाये|वही खुद ना होने पर तब मैकेनिक को बुलाना उचित रहता है फ्रिज ना चले तो क्या करें आज के इस लेख मे हम आपको जानकारी दें रहे है सबसे पहले वोल्टेज को जाचे 220 आनी चाहिए इसके अलावा कुछ और भी पॉइंट्स होते है स्टेप बाई स्टेप जानते है बिना देरी के समझते है|
1- वोल्टेज को देखे
फ्रिज अगर ना चले तो आपको वोल्टेज को पहले चेक कर लेना चाहिए ये वोल्टेज 220 आनी ही चाहिए यदि उतार चढ़ाव होता है तो कंप्रेसर को स्टार्ट होने मे समस्या होंगी तो सर्वप्रथम वोल्टेज ठीक करें ताकि कंप्रेसर मे कोई समस्या बड़ी ना हो पाए इसके अलावा वोल्टेज स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करें जिससे वोल्टेज एक समान रहे|बार बार वोल्टेज घटने बढ़ने पर फ्रिज को तुरंत ही बंद कर देना चाहिए ताकि कंप्रेसर वाइंडिंग जलने ख़राब होने से सुरक्षित रहे|
2- प्लग सॉकेट को देखे
प्लग सॉकेट को चेक करें कही ढीला तो नहीं जिससे फ्रिज चलने मे समस्या कर रहा हो या अन्य किसी सॉकेट मे फ्रिज के प्लग को लगाए चेक करें|
3- फ्यूज तो ख़राब नहीं है
फ्रिज मे भी फ्यूज होता है कई बार वोल्टेज अधिक होने से ये जल जाता है फ्यूज ख़राब होने की सम्भावना अधिक है|
4- वोल्टेज स्टेबलाइज़र समस्या
फ्रिज मे वोल्टेज स्टेबलाइज़र वोल्टेज को मेन्टेन करता है जिससे वोल्टेज फ्रिज को प्रॉपर मिलती है कंप्रेसर सुचारु रूप से अच्छे से कार्य करता है|
5- फ्रिज प्लग अन्य सॉकेट मे लगाए
फ्रिज प्लग को किसी अन्य सॉकेट मे लगाए ये भी अच्छा तरीका है फ्रिज चेक करने का|
6- थर्मॉस्टेट की पोजीशन देखे
फ्रिज का ये डिवाइस कंप्रेसर को बीच बीच मे कटऑफ करता है जिससे फ्रिज मे तापमान ठीक बना रहता है कई बार थर्मॉस्टेट डीफ़्रॉस्ट बटन अंदर चला जाता है वे बाहर आता नहीं है कंप्रेसर भी जिस कारण से पुन: स्टार्ट नहीं होता है|इसमें समस्या मालूम है तो बदले ओरिजनल लगाए|
7- रिले ओवरलोड प्रोटेक्टर देखे
फ्रिज मे ओवरलोड कंप्रेसर को ओवरलोड से सुरक्षा देने का कार्य करता है कई बार ये पार्ट्स पुराना होने पर जल जाता है या इसका वायर निकल जाता है जिस कारण से फ्रिज स्टार्ट नहीं होता है यदि ख़राब है तो नया लगाए संभव हो तो पूरा सेट ही बदले रिले भी ओरिजनल लगाए|
8- कंप्रेसर कंडीशन देखे
कंप्रेसर अधिक पुराना होने पर इसकी वाइंडिंग मे समस्या हो जाती है समझ आ जाये तो बदले|
9- वारंटी और आउटऑफ वारंटी मे क्या करें
वारंटी सीमा के अंदर के तो खुद कार्य ना करें कंपनी से ही कराना उचित है यदि आउटऑफ वारंटी मे है तो यहां दो तरीके है पहला कंपनी से ठीक कराये और दूसरा किसी लोकल मैकेनिक से ठीक कराये|मेरा सुझाव है जानकारी नहीं है तो कंपनी से ही जांच बेहतर रहती है कुशल लोगो से कार्य अच्छे होते है और लोकल मे कोई अच्छा फ्रिज मैकेनिक है तो आप उस तरफ भी जा सकते है चुनाव आपको करना है|
10- समझ ना आये मैकेनिक को बुलाये
कुछ लोग फ्रिज मे थोड़ी बहुत जानकारी होने पर वे खुद ही कार्य करने लगते है परन्तु ये ठीक नहीं अधूरा ज्ञान ठीक नहीं है|फ्रिज का प्रिंसिपल अलग होता है सिस्टम भी तो समझ आये तो किसी कार्य को करें अन्यथा नहीं करें|
Conclusion---
आज के इस लेख मे आपको बताया गया है कि फ्रिज ना चले तो क्या करें जो ऊपर पॉइंट्स बताये है समझ आ गए होंगे जानकारी है आपको तो कुछ कार्य कर सकते है वारंटी मे है तो कंपनी के मैकेनिक को बुलाये खुद कार्य ना करें|वोल्टेज समस्या होने पर फ्रिज को तुरंत ही बंद कर देना एक अच्छा फैसला है क्यूंकि समस्या छोटी से बड़ी ना हो जाये और लेख पसंद आये तो इसको शेयर करें जो इस समस्या से परेशान है समाधान तलाश रहे है उनकी मदद हो सके|
.webp)
Post a Comment