फ्रिज चालू होकर बंद हो जाता है
फ्रिज चालू होकर बंद हो जाता है
फ्रिज मैकेनिकल सिस्टम पर आधारित होता है क्यूंकि कंप्रेसर मुख्य रूप से एक मैकेनिक पुर्जे मे से एक है अगर बात करें फ्रिज मे ठंडक कम होना, कंप्रेसर ख़राब होना व आवाज आना कई तरह की समस्याएं आम बात होती है|कंप्रेसर ट्रिप कई बार होता है वोल्टेज ठीक नहीं आने पर इसके अलावा फ्रिज चालू होकर बंद हो जाता है तो इसमें वोल्टेज तो कारण होता है ही अगर ज़्यादा जानकारी चाहिए तो लेख को अंत तक पढ़े|
1- वोल्टेज ठीक ना होना
वोल्टेज फ्रिज के सही संचालन के लिए ज़रूरी है 220 होनी चाहिए यदि उतार चढ़ाव होता है तो कंप्रेसर बंद चालू हो सकता है इसके साथ इसकी वाइंडिंग जल सकती है|इस अवस्था मे फ्रिज को बंद करें मैकेनिक से प्रॉपर चेक करवाये
2- रिले ओवररलोड मे खराबी
फ्रिज के कंप्रेसर को ये दोनों सुरक्षा प्रदान करते है अगर इसमें समस्या आती है तो कंप्रेसर स्टार्ट नहीं होता है तो लोकल पार्ट्स ना लगाए ओरिजनल पार्ट्स को महत्त्व दें जिससे कंप्रेसर लम्बे समय तक बिना समस्या के चलता ही जाये|
3- वोल्टेज स्टेबलाइज़र आउटपुट वोल्टेज समस्या
फ्रिज मे अगर वोल्टेज स्टेबलाइज़र वोल्टेज को 220 मेन्टेन करता है अगर स्टेबलाइज़र मे अंदुरुनी खराबी होती है तो फ्रिज बंद चालू हो सकता है इसकी जांच करवाये समस्या अधिक है तो नया लगाए|
4- गैस अधिक चार्ज होना
फ्रिज मे गैस ना अधिक होनी चाहिए ना बिलकुल कम क्यूंकि ऐसा होगा तो कंप्रेसर गर्म होगा वे ट्रिप मरेगा तो सही मात्रा मे चार्जिंग करवाये|
5- गैस कम होना
फ्रिज मे गैस कम होने से बर्फ नहीं जमती है साथ ही कंप्रेसर बार बार ट्रिप भी करता है क्यूंकि गैस कंप्रेसर को ठंडा करती है आपको फ्रिज तुरंत ही बंद कर देना चाहिए|
6- कंप्रेसर मे अंदुरुनी समस्या होना
कंप्रेसर नया होता है वे समस्याओं से दूर होता है वही पुराना हो जाने पर उसके पार्ट्स घिसने लगते है आवाज भी आने लगती है मोटर की दक्षता घटती है और वे कमजोर होने लगती है|ये कारण भी हो सकता है आपको कंप्रेसर रिपेयर नहीं लगवाना चाहिए नया इसकी लाइफ ज़्यादा होती है|
7- कंडसर धूल मिट्टी मे होना
कंडसर जाली साफ होनी चाहिए क्यूंकि वे हीट निकालती है जिससे फ्रिज मे ठंडक तेजी से आती है अगर बात करें तो पेंट ब्रश से फ्रिज बंद करके 2 महीने मे ये जाली साफ कर लेनी चाहिए|इससे कंप्रेसर बार बार ट्रिप भी नहीं होगा साथ कूलिंग भी बढ़ेगी|
8- दीवार से चिपकाके रखना
फ्रिज दीवार से 4 से 5 इंच दूरी पर रहना चाहिए जिससे कंडसर गैस की गर्मी आसानी से छोड़ सके|इसके अलावा आपको फ्रिज हवादार स्थान पर ही रखना चाहिए जिससे जाली ठंडी रही है|
Conclusion
आज के इस लेख मे आपको बताया गया है कि फ्रिज चालू होकर बंद हो जाता है तो आपको काफ़ी कारण बताये है वोल्टेज मुख्य कारण होता है अगर समस्या लग रही है तो फ्रिज तुरंत बंद करें मैकेनिक को बुलाकर चेक करवाये और लेख पसंद आये तो शेयर करें|
.webp)
Post a Comment