फ्रिज की मोटर बंद हो जाए तो क्या करे

 फ्रिज की मोटर बंद हो जाए तो क्या करें 



फ्रिज की मोटर बंद हो जाए तो क्या करे




फ्रिज की जान और शान कंप्रेसर है जो फ्रिज मे गैस को सर्कुलेट करता है जिससे फ्रिज मे बर्फ तेजी से जमती है साथ ही हमारे खाने पीने के सामान भी बेक्टिरिया से बच जाते है|इसके अलावा फ्रिज लगातार ही चलता रहे है समस्या ना आये ऐसा संभव नहीं है मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल सिस्टम है|कंप्रेसर मे टूट फूट आती है समय के साथ तो अगर फ्रिज की मोटर बंद हो जाये तो क्या करें फ्रिज को बंद करें क्या|वैसे कुछ समझ ना आये तो तुरंत ही बंद करना उचित रहता है जिससे समस्या बढ़े नहीं और अधिक जानकारी चाहिए तो लेख को अंत तक पढ़िए काफ़ी जानने को मिलेगा|

1- फ्रिज सॉकेट चेक करें 

फ्रिज के सही संचालन के वोल्टेज तो 220 आनी चाहिए साथ ही सॉकेट तक ठीक से पहुचनी ज़रूरी है ये देख ले सॉकेट ढीला या ख़राब तो नहीं हो गया है|फ्रिज को अन्य सॉकेट मे लगाकर भी चेक लेना चाहिए जिससे समस्या का सही से निवारण हो सके|

2- वोल्टेज ठीक आना 

फ्रिज कंप्रेसर को ठीक से कार्य करने के लिए 220 वोल्टेज का आना ज़रूरी है जिससे कंप्रेसर अच्छे से लम्बे समय तक चल सके|यदि 220 वोल्टेज नहीं आती है उतार चढ़ाव होता है तो कंप्रेसर गर्म होगा ट्रिप होगा और समस्या बढ़ सकती है|अगर वोल्टेज स्टेबल नहीं है तो फ्रिज के प्लग को निकाल कर बंद कर देना चाहिए संभव हो तो वोल्टेज स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे वोल्टेज एक समान कंप्रेसर को मिल सके वे सुचारु रूप से ठीक चले बिना किसी समस्या के|

3- एमसीबी मेन चेक करें 

फ्रिज कि एमसीबी को चेक कर लेना चाहिए वोल्टेज के अधिक आने पर घर की एमसीबी ट्रिप हो जाती है ये समस्या यहां हो सकती है नार्मल करें और फ्रिज तब चलाये जब वोल्टेज नार्मल आने लगे|

4-कैपेसिटर को देखे 

कैपेसिटर मे समस्या होने से कंप्रेसर को पॉवर नहीं मिलती है ये काफ़ी साल चलने के कारण ख़राब हो जाता है|

5- रिले और ओवरलोड प्रोटेक्टर चेक करे

फ्रिज कंप्रेसर की सुरक्षा व बेहतर चलने के लिए ये रिले ओवरलोड लगाया जाता है कई बार इसके प्लगर ख़राब हो जाते है काफ़ी पुराने होने पर यदि समस्या लगे तो इसकी जांच करें और ख़राब हो तो लोकल पार्ट्स ना लगाकर ओरिजनल पार्ट्स को महत्त्व दें क्यूंकि ये लम्बे समय तक चलते है और कंप्रेसर को भी सुरक्षित रखते है|

6- वायरिंग लूज़ तो नहीं 


फ्रिज मे वायरिंग लूज़ या कोई वायर तो निकल है फ्रिज कुछ समय के लिए बंद रहता है या ट्रांसपोर्ट मे वायर निकल सकता  है|

7- अंदुरुनी वाइंडिंग मे हंमिंग साउंड आना 

कंप्रेसर काफ़ी साल पुराना होने के बाद उसकी वाइंडिंग मे खराबी आ जाती है यदि एक वाइंडिंग ख़राब हो जाती है तो भी हमिंग साउंड आने लगती है कंप्रेसर स्टार्ट नहीं होता है|आपको वोल्टेज 220 चेक कर लेनी चाहिए साथ रिले ओवरलोड चेक कर ले यदि ये सब करने के बाद भी समस्या ठीक ना हो तो कंप्रेसर को बदलने का सोचना चाहिए|

8- वोल्टेज स्टेबलाइज़र ख़राब होना 


कई बार वोल्टेज 220 आ रही है परन्तु वोल्टेज स्टेबलाइज़र आउटपुट वोल्टेज ठीक नहीं आ रही है तो कंप्रेसर स्टार्ट नहीं होता है तो आपको स्टेबलाइज़र को रिपेयर या नया लगाना चाहिए|

CONCLUSION


आज के इस लेख मे आपको बताया है कि फ्रिज की मोटर बंद हो जाए तो क्या करे तो सर्वप्रथम आपको कुछ समझ ना आये तो फ्रिज को बंद कर दें मैकेनिक को सूचित करें अगर वारंटी मे है इसके अलावा आउटऑफ वारंटी मे है तो अच्छे जानकार मैकेनिक से जांच कराये|और अगर थोड़ा जानकारी है नये नये मे मैकेनिक है तो वोल्टेज चेक करें 220 आना चाहिए अगर अधिक समस्या है तो स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करें बाकि तो ऊपर समझाया है लेख पसंद आये तो शेयर करें|

No comments

Powered by Blogger.