फ्रिज कंप्रेसर अब ख़राब नहीं होगा|
फ्रिज कंप्रेसर अब ख़राब नहीं होगा
फ्रिज का कंप्रेसर फ्रिज के सिस्टम का दिल होता है ये कंप्रेसर ही गैस को पूरे सिस्टम मे घुमाता है जिससे ठंडक फ्रिज मे बनती है अगर बात करें तो कंप्रेसर कुछ सालो चलने के उपरांत उसके अंदुरुनी पार्ट घिसने लगते है जिससे वे आवाज अन्य तरह की समस्या उत्पन्न करता है|फ्रिज कंप्रेसर अब ख़राब नहीं होगा आज के लेख का टॉपिक है तो आपको वोल्टेज सही रखने के साथ काफ़ी बाते याद करनी चाहिए तो बिना किसी देरी के जानते है|
1- वोल्टेज सही आना
कंप्रेसर को चलने के लिए 220 वोल्टेज ज़रूरी है कम या अधिक होने से कंप्रेसर गर्म हो सकता है ट्रिप करता है तो इससे कंप्रेसर ख़राब हो जाता है अगर आपको कंप्रेसर को ठीक चलाना है तो वोल्टेज स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करें|
2- रिले और ओवरलोड
ये दोनों डिवाइस कंप्रेसर को सुरक्षा प्रदान करते है लोकल पार्ट्स कंप्रेसर को ख़राब कर सकते है इसीलिए ओरिजनल पार्ट्स ही लगाना चाहिए|
3- फ्रिज बार बार बंद करना
फ्रिज हमेशा ही चलते रहना चाहिए बार बार फ्रिज बंद करने से ठंडक कम होती है साथ बंद करने से गैस चोकिंग होने का खतरा बन जाता है तो कम तापमान पर फ्रिज सेट करके चलाना चाहिए|
4- सर्दियों मे फ्रिज बंद करना
सर्दियों मे तापमान 0-3 नंबर पर सेट करके चलाना चाहिए यदि आप सर्दियों मे फ्रिज बंद रखते है तो गर्मियों मे चालू करने पर फ्रिज गैस चॉक हो सकता है मरम्मत खर्चे कम होंगे फ्रिज बंद ना करें चालू ही रखें|
5- लोकल कंप्रेसर लगाना
लोकल रिपेयर कंप्रेसर अधिक समय तक कार्य नहीं करता है जल्दी ही ख़राब हो जाता है आपको फ्रिज मे हमेशा नया कंप्रेसर ही लगाना चाहिए नये कंप्रेसर की वारंटी 1 साल की मिलती है साथ ही वे लम्बे समय तक चलता है|
6- गैस अधिक या कम चार्ज
फ्रिज मे गैस चार्जिंग एक संतुलित मात्रा मे चार्ज होनी चाहिए अगर गैस कम या अधिक होती है तो कंप्रेसर पर लोड पड़ता गे वे ख़राब हो सकता है गैस मेनिफोल्ड से गैस चार्जिंग मैकेनिक को करना चाहिए|
CONCLUSION-
आज के इस लेख मे आपको बताया गया है कि फ्रिज कंप्रेसर अब ख़राब नहीं होगा तो आपको वोल्टेज 220 मेंटेन करनी चाहिए वोल्टेज स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करें और समस्या कंप्रेसर मे लगे तो तुरंत ही बंद कर देना चाहिए लेख पसंद आये तो शेयर करें|

Post a Comment