फ्रिज कैसे ठीक करें

 फ्रिज कैसे ठीक करें



फ्रिज कैसे ठीक करें


आज के समय मे फ्रिज के बिना गुजर करना नामुमकिन सा लगता है ये हमारे सामानो को ख़राब होने से बचाता है साथ ही घर का एक सदस्य भी चुका है|फ्रिज मैकेनिकल सिस्टम पर आधारित होता है या कार्य करता है नया होने पर उसमे समस्याएं दूर होती है वही पुराना होने पर गैस लीकेज होना,कंप्रेसर आवाज आना आदि|आज के इस लेख मे फ्रिज ख़राब होता है तो क्या चीज़े चेक करनी चाहिए अथवा देखनी चाहिए हम बतायेगे फ्रिज कैसे ठीक करें हम इस पर बात करेंगे तो बिना देरी के जानते है|

1- फ्रिज कंप्रेसर ट्रिप समस्या 


फ्रिज मे ठंडक सदैव बनी रहे तो कंप्रेसर का चलना ज़रूरी होता है अगर वे ट्रिप करता है या बंद होता है तो बर्फ नहीं जमती है अगर बात करें ये ट्रिप क्यों होता है तो वोल्टेज का उतार चढ़ाव होना, रिले ओवरलोड मे खराबी और याकंप्रेसर अंदुरुनी खराबी तो आपको ये चीज़े देखनी चाहिए जानकारी है तो करे नहीं कंपनी से चेक करवाना उचित है|

2- ओरिजनल पार्ट्स लगाए 


लोकल पार्ट्स लगाने से फ्रिज मे मरम्मत खर्च तो बढ़ते है साथ ही चीज़े ख़राब भी होती है जैसे कंप्रेसर ख़राब होना, रिले ख़राब आदि तो ओरिजनल पार्ट्स को ही महत्त्व दें और मरम्मत खर्च कम करें|

3- फ्रिज कंप्रेसर चालू नहीं होता है 


फ्रिज चालू नहीं होना कही ना कही 220 वोल्टेज की कमी होती है इसके अलावा रिले ओवरलोड ख़राब होना भी हो सकता है|स्टेबलाइज़र आउटपुट वोल्टेज ठीक से ना देना अगर इसके अलावा कुछ समस्या लगे तो मैकेनिक से प्रॉपर चेक करवाये जानकारी है तो कुछ कार्य करें|

4- फ्रीज़र मे बर्फ नहीं जमना 

फ्रिज मे बर्फ जमना गैस होने पर ही संभव होता है गैस रिसाव होने पर बर्फ नहीं जमती है इसके अलावा भी कुछ अन्य कारण हो सकते है जैसे गैस चोकिंग होना,, कंप्रेसर चालू ना होना, रिले खराबी, थर्मॉस्टेट समस्या आदि|गैस ना होने पर कंप्रेसर को ना चलाये सारा आयल फ्रीज़र मे प्रवेश कर सकता है और बाद मे चोकिंग को दावत देगा|

5- कंडसर ठंडा होना 

कंडसर सामान्य रूप से गर्म चलता है जब फ्रिज मे कूलिंग व बर्फ ठीक से जमती है वही गैस रिसाव होना या गैस चॉक होने पर कंडसर बिल्कुल ठंडक हो जाता है तो ये पहचान होती है|

6- फ्रिज मे लाइट चालू कूलिंग गायब 


फ्रिज मे लाइट है कूलिंग नहीं तो कंप्रेसर को चेक करें कही वे बंद तो नहीं है ये देखे थर्मॉस्टेट डिफ़्रॉस्ट पर तो नहीं रह गया, रिले कंप्रेसर टर्मिनल से तो नहीं निकल गई है|फ्रिज तापमान आने पर कट ऑफ हो जाता है कंप्रेसर तो कुछ समय उसके चलने का इंतजार करें|

CONCLUSION-


आज के इस लेख मे आपको बताया गया है कि फ्रिज कैसे ठीक करें तो काफ़ी सारी बाते सीखने को मिली होंगी कुछ समस्याएं आप खुद सीख सकते है जिससे मरम्मत करते समय आपका पैसा बच सके तो इस लेख को शेयर करें|

No comments

Powered by Blogger.