ac trip kyu marta hai
ac trip kyu marta hai
एसी मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सिस्टम का संयुक्त रूप है ये हमें अब हर मौसम मे आराम देता है एक सामान तापमान बनाकर अगर बात करें जब एसी नया होता है उसमे ना के बराबर समस्याएं आती है|वही समय बीतने के बाद उसमे गैस लीकेज,आवाज आना नार्मल है|अधिक गर्मी मे एसी लगातार चलता है वे पूरे लोड पर होता है तो उस समय एसी की देखभाल सही तापमान सेट करना बेहद ज़रूरी हो जाता है अगर बात एसी ट्रिप गर्मियों मे कॉमन है आज इसी के बारे मे जानेंगे ac trip kyu marta hai तो आज इसको अंत तक पढ़े जानकारी हासिल होंगी पसंद आये तो शेयर करें|
1- वोल्टेज की समस्या होना
एसी के सही संचालन के लिए एसी वोल्टेज 220 होनी चाहिए यदि वोल्टेज कम अधिक होती है तो इसके कंप्रेसर पर लोड पड़ता है जिससे वे ट्रिप मारता है|यदि वोल्टेज मेन्टेन नहीं है एसी को बंद कर दें तुरंत जिससे बड़ी समस्या ना बनने पाए अगर संभव हो तो वोल्टेज स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए|
2- वोल्टेज स्टेबलाइज़र ख़राबी
वोल्टेज स्टेबलाइज़र वोल्टेज को मेन्टेन करता है 220 आउटपुट वोल्टेज एसी को देता है परन्तु ये पुराना हो जाता है तो इसमें समस्या आने लगती है अगर स्टेबलाइज़र 220 से अधिक 280 आउटपुट वोल्टेज निकाल रहा है तो समझ जाना एसी ट्रिप होगा कंप्रेसर अधिक आवाज करके चलेगा फिर अचानक से ट्रिप करेगा|इस अवस्था मे आपको कंप्रेसर की सुरक्षा करनी चाहिए एसी को मेन एमसीबी से तुरन्त बंद कर देना चाहिए|स्टेबलाइज़र की मरम्मत कराये या नाय ले|
3- फ़िल्टर चॉक होना
एसी फ़िल्टर नियमित रूप से 7 दिन मे साफ करने चाहिए अगर फ़िल्टर साफ नहीं करते है तो ये धूल मिट्टी के कारण ब्लॉक हो जाते है जिससे एयर फ्लो रुक जाता है कम आता है|ये फ़िल्टर आप खुद घर पर आसानी से साफ कर सकते है|
4- एसी कॉइल्स ब्लॉक होना
एसी कॉइल साफ रहने चाहिए एयर फ्लो अच्छे से बना रहे है एसी सर्विस 1 साल मे एक बार ही अवश्य करवानी चाहिए ऐसा करने से एसी की कूलिंग बढ़ती है एयर फ्लो बढ़ता है बिजली बिल कम होते है और अचानक किसी भी ब्रेकडाउन समस्या से दूर हो सकते है|किसी भी केमिकल का इस्तेमाल ना करवाये या ना करें इससे कॉइल ख़राब हो सकती है इसकी फिन्स भी|
5- कैपेसिटर ख़राब होना
एसी मे कैपेसिटर एसी के कंप्रेसर के लोड को कम करता है ये जब पुराना हो जाता है तो कमजोर हो जाता है पॉवर नहीं देता है इस कंडीशन मे इसको बदले और एसी सर्विस कार्य के समय इसको भी चेक करवा ले|
6- एमसीबी समस्या
. एमसीबी सही रेटिंग की होनी चाहिए और साथ ही ठीक भी कभी कभी एमसीबी मे समस्या हो जाती है तो भी ट्रिप की समस्या आ जाती है|
7- गलत इंस्टालेशन होना
एसी की लाइफ बढ़ाने के लिए एसी मे मरम्मत खर्च कम हो तो एसी की सही इंस्टालेशन ज़रूरी है अगर बात करें तो एसी धूप मे लगा है तो वे ट्रिप कर सकता है|एसी अधिक ऊचाई पर लगा है तो एसी सर्विस कार्य संभव नहीं होंगे तो इंस्टालेशन से पहले एसी का सही स्थान चुन ले वे छायादार हो साथ ही हवादार भी होना चाहिए|
8- एसी मे गैस कम होना
एसी मे गैस सही मात्रा मे चार्ज होनी चाहिए ना कम ना अधिक यदि गैस कम हो जाएगी तो भी एसी कंप्रेसर ट्रिप हो सकता है कारण एसी गैस कंप्रेसर को ठंडा रखती है तो गैस सही मात्रा मे चार्ज ज़रूरी है|कम गैस मे एसी को ना चलाये क्यूंकि कंप्रेसर गर्म होकर ट्रिप हो सकता है ध्यान रखें एसी तुरंत ही बंद कर दें मैकेनिक से लीकेज की जांच कराये|
9- एसी गैस अधिक चार्ज
एसी मे गैस अधिक चार्ज होने के कारण से वही ट्रिप की समस्या आ सकती है तो गैस चेक करें अधिक है तो कम करें या दोबारा से चार्ज करें|साथ ही कंपनी या अच्छे जानकार से ही कार्य करवाये जिसको अनुभव हो|
10- गलत तापमान सेटिंग
एसी मे तापमान ठीक होना बेहद ज़रूरी है अगर सबसे अच्छा तापमान 25°C ऑटो मोड होता है इसमें कंप्रेसर ट्रिप नहीं करता है साथ ही कूलिंग अच्छी होती है बिजली बचत भी होती है|वही कम तापमान 16° C पर एसी चलता है तो कंप्रेसर पर लोड पड़ता है वे अधिक गर्मी मे ट्रिप कर सकता है|
CONCLUSION-
आज के इस लेख मे आपको बताया गया है कि ac trip kyu marta hai तो आपको वोल्टेज को तो देखना है 220 आनी चाहिए साथ ही अच्छे मैकेनिक से जांच करवाये|गैस कम यदि है तो एसी बंद कर देना अच्छा रहता है और लेख पसंद आये तो शेयर करें

Post a Comment