एसी में कूलिंग की समस्या क्यों होती है

 एसी में कूलिंग की समस्या क्यों होती है


एसी में कूलिंग की समस्या क्यों होती है?



एसी हमारा जब नया होता है तो उस समय ठंडक बेहतरीन करता है कुछ ही मिनटों मे रूम चिल्ड कर देता है इसके अलावा एसी जब कुछ सालो चल जाता है तो मरम्मत मागने लगता है|एसी मे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है जैसे ठंडक देर से होना,आवाज करना काफ़ी सारी एसी मे कूलिंग ना होने का एक कारण होता है जो कॉमन सबको पता है गैस लीकेज होना|परन्तु गैस लीकेज होने के अलावा भी एसी मे ठंडक गायब होती है एसी गलत सेटिंग अगर आपको जानना है कि एसी में कूलिंग की समस्या क्यों होती है तो इस लेख को अंत तक पढ़ना चाहिए बिना किसी देरी के जानते है|


1- गैस लीकेज होना 


एसी मे गैस लीकेज एक कॉमन समस्या होती है कुछ सालो मे मे दिखने लगती है अगर आपके एसी मे सर्विस कार्य नहीं हुआ है कुछ सालो से तो गैस लीकेज होना नार्मल है|गैस लीकेज होने पर पाइपलाइन पर आयल दिखने लगता है साथ लिक्विड लाइन पर बर्फ जमती है यही लीकेज की मुख्य पहचान होती है|गैस लीकेज समझ व दिखने पर एसी को चलाना नहीं चाहिए तुरंत ही बंद कर देना है क्यूंकि गैस के अभाव मे कंप्रेसर गर्म होता है ट्रिप हो सकता है साथ ही बिजली बिलो मे भी वृद्धि होती है|अच्छे कुशल मैकेनिक से कार्य करवाना चाहिए|वारंटी मे है तो बाहर से कार्य ना करवाये आपका काम फ्री मे हो जायेगा कंपनी से करवाना चाहिए|


2- वोल्टेज की समस्या होना 


वोल्टेज 220 एसी को चाहिए इससे मे बिना समस्या के कार्य करता है क्यूंकि कंप्रेसर को सही कार्य करने के लिए 220 वोल्टेज ज़रूरी है कम अधिक होने पर कंप्रेसर बंद चालू होता है ट्रिप करता है जिससे कूलिंग प्रभावित होती है|वोल्टेज सही होने पर ही एसी को चलाना चाहिए इलेक्ट्रिकल कंपोनट्स ख़राब हो सकते है मुख्य कंप्रेसर है|अच्छे वोल्टेज स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए बाजार मे काफ़ी सारी कंपनी है जैसे वी गार्ड और भी|वैसे नये एसी बिना वोल्टेज के कम ज़्यादा होने पर भी अच्छे से कार्य कर सकते है |


3- एसी सर्विस देरी होना 

एसी सर्विस नियमित समय पर होना बेहद ज़रूरी है ये एक साल मे मार्च माह मे ज़रूर हो जानी चाहिए|कंडसर कॉइल एवार्पोरेटर कॉइल ब्लॉक हो जाती है हीट नहीं निकल पाती है जिससे लीकेज का खतरा बढ़ता है तो आपको सर्विस को देखना चाहिए अगर एसी ठंडक नहीं कर रहा है|

4- कैपेसिटर ख़राब होना 


एसी मे कैपेसिटर कंप्रेसर के लोड को कम करता है जिससे वे बेहतर तरीके से कार्य करता है वही कैपेसिटर पुराना होने पर जल जाता है तो इससे कंप्रेसर चालू नहीं होता है|ठंडक ना होने पर देखे इसके अलावा सर्विस कार्य मे कैपेसिटर की जांच करें समस्या हो तो नया लगाए|

5- कंडसर फैन प्रॉब्लम 

अक्सर होता है कंडसर फैन ख़राब हो जाता है तो इससे भी कूलिंग नहीं आती है या फैन मे चिड़िया का घुसला बना होता है वे फैन घूम नहीं पाता है|

6- रिमोट गलत सेटिंग 

अगर एसी मे कूलिंग ना आये तो रिमोट सेटिंग को जाचे अक्सर बच्चे सेटिंग बदल देते है कूल से फैन पर कर देते है वे ठंडक नहीं देता है|


7- एसी धूप मे लगा होना 

एसी के ऊपर अधिक धूप पड़ना एसी सर्विस ना होना और तापमान अधिक ये दिनों चीज़े अगर एसी को मिल रही है tab भी एसी कूलिंग नहीं करेगा कंप्रेसर बार बार हीट होकर ट्रिप करेगा|आपको एसी को धूप से बचाना चाहिए शेड लगाए जिससे धूप सीधी एसी पर ना आये|


8- कंप्रेसर प्रेशर समस्या 

एसी कंप्रेसर एसी सिस्टम का दिल कहलाता है पुराना होने पर इसके अंदुरुनी पार्ट्स घिसने लगते कई बार इसको प्रेशर घट जाता है वे गैस को सर्कुलेट नहीं कर पाता है ठंडक ना होना पर इसको भी जाचे|


9- एसी इंस्टालेशन प्रॉब्लम 


एसी इंस्टालेशन सही से होनी चाहिए एसी के बीच पाइपलाइन 5 मीटर होनी चाहिए अधिक होने पर कूलिंग समस्या हो सकती है|


10- एसी टॉप फ्लोर पर होना 

एसी पाइपलाइन मे कम से कम दूरी होनी चाहिए अगर एसी आउटडोर यूनिट 4 मंजिल पर लगा है और इंडोर ग्राउंड पर तो एसी कूलिंग करेगा ये समस्या अधिक तापमान गर्मी होने पर और आती है|

.

11- एसी आवाज होना 

एसी आवाज आने पर भी कूलिंग करता है अक्सर परन्तु ऐसे मे एसी को चलाना भी चाहिए ये आवाज किसी समस्या का संकेत हो सकता है इसके अलावा कंप्रेसर मे गैस कम होने पर भी कंप्रेसर आवाज कर सकता है तो आपको एसी चलाना नहीं चाहिए|


12- एसी पाइपलाइन चोरी होना 


काफ़ी साल पहले मैं एक बार कस्टमर के घर पर कार्य करने गया था वहा आउटडोर यूनिट की पाइपलाइन कोई चोरी कर लेता था वे आउटडोर यूनिट रोड साइड इंस्टाल था आप समझ गए होंगे समस्या कहा थी|तो आपको आउटडोर यूनिट को लोहे के स्टैंड बनवाकर कवर कर लेना चाहिए जिससे इस तरह की समस्या बिल्कुल समाप्त हो जाएगी|


CONCLUSION -


आज इस लेख मे आपको बताया गया एसी में कूलिंग की समस्या क्यों होती है पहला कारण गैस लीकेज हो सकता है जो देखना चाहिए वोल्टेज जांच आपको बहुत पॉइंट बताये है अगर लेख पसंद आया हो तो शेयर करें जिससे और लोगो को भी जानकारी मिले|



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.