एसी गैस कितने दिन चलती है

 एसी गैस कितने दिन चलती है







एसी मे गैस होती है तो एसी ठंडा सही से करता है कुछ ही मिनटों मे एसी चिल्ड कर देता है कमरे को इसके अलावा एसी कुछ सालो चल जाता है तो एसी मे कई तरह की समस्याएं आना शुरू हो जाती है जैसे गैस लीकेज, कंप्रेसर आवाज करना आदि|कुछ लोग हर साल एसी मे गैस चार्ज करवाते है तो क्या ये सही है तो अब सवाल उठता है एसी गैस कितने दिन चलती है तो आज के लेख मे इसी के बारे मे जानकारी मिलेगी साथ ही एसी गैस लीकेज कैसे रोके जानकारी मिलेगी|

1- एसी गैस की लाइफ कितनी होती है 


एसी मे गैस जब तक रहती है तब तक वे ठंडा करता है वही गैस लीकेज होने पर ठंडक दूर हो जाती है|एक बात कहू एसी लीकेज होने पर ही समाप्त होती है अन्यथा एसी गैस सालो सालो चलती है इसकी कोई समय सीमा नहीं है|मेरे अनुभव मे काफ़ी सारे एसी मे जो बिना लीकेज के आज भी बेहतरीन ठंडा कर रहे है तो आपको अब समझ आ गया होगा एसी मे गैस ब्रेजिंग जोड़ से लीकेज होने पर ही समाप्त होती है वैसे कभी नहीं|एसी मे लीकेज ना हो तो इसको कैसे कम व रोक सकते है इस लेख मे सीखेंगे तो जानते है|


a)- सर्विस करवाये 


एसी की ठंडक सही रहे और एसी लगातार किसी भी समस्या के संपर्क मे ना आये तो समय समय पर (1साल मे) मे सर्विस करवा लेनी चाहिए बहुत सारे लोग सर्विस को करवाना भूल जाते है या नहीं करवाते तो उनके एसी मे ठंडक के साथ गैस लीकेज की समस्या देखने को मिलती है|कंपनी की फ्री सर्विस 1 साल तक मिलती है जब वे वारंटी मे होता है|एक बात और सर्विस कुशल जानकारी मैकेनिक से ही करवानी चाहिए जिससे एसी बेहतर कार्य करें बिना किसी समस्या के|

b)- इंस्टालेशन के समय 

इंस्टालेशन के समय अच्छे से लीकेज जांच करवा लेनी चाहिए जब एसी आपका स्प्लिट वाला हो|


c)- कम ब्रेजिंग जोड़ 

एसी मे मरम्मत के समय कम से कम ब्रेजिंग जॉइंट लगाने चाहिए जिससे गैस लीकेज की सम्भावना घट जाती है|

d)- सही स्थान से मरम्मत 


एसी कुशल मैकेनिक से करवाना चाहिए कंपनी से उत्तम है वही अगर लोकल मे जानकारी मे है तो उससे कार्य करवाये|


e)- सही कंपनी का चुनाव 

सही कंपनी का चुनाव करना ज़रूरी है उनकी क्वालिटी अच्छी होती है पाइपलाइन बब्रेजिंग जोड़ लीकेज कम होते है वही लोकल एसी मे अधिक लीकेज होने का डर रहता है आपको lg, samsung, daikin के एसी लेने चाहिए ये कुछ टॉप कंपनी है|


f)- एरिया ज़्यादा धूल मिट्टी वाला 

एसी की सर्विस 1 साल मे अनिवार्य होती है वही आपका एरिया धूल मिट्टी वाला अधिक है तो साल मे 2 सर्विस करवाये|

g)- एसी कौन सा चुने 


एसी आपको ब्रांडेड लेना चाहिए lg, samsung, hitachi, daikin आदि अच्छे है|


Conclusion -

इस लेख मे बताया है कि एसी गैस कितने दिन चलती है वैसे इसकी समाप्ति की समय सीमा तय नहीं है ब्रेजिंग जोड़ कमजोर होने से रिसाव हो सकता है साथ ही एसी गुणवत्ता भी मायने रखते है मरम्मत कार्य कहे से करवाये है तो आपको समझ आ गया होगा एसी गैस सालो साल चलती है अगर किसी जफ़ से लीकेज ना हो सर्विस मुख्य रूप से ज़रूरी है तो मिलते है अगले लेख मे 
|









कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.