कैसे पता करें कि मेरे रेफ्रिजरेटर में कूलिंग की समस्या है

कैसे पता करें कि मेरे रेफ्रिजरेटर में कूलिंग की समस्या है?




कैसे पता करें कि मेरे रेफ्रिजरेटर में कूलिंग की समस्या है

फ्रिज जब नया होता है तो वे किसी भी समस्या से दूर होता है समय बीतने के समय वे पुराना होने लगता है तो उसमे खराबी आने लगती है जैसे ठंडक कम होना कंप्रेसर खराबी आवाज आदि|फ्रिज मे कंप्रेसर इस सिस्टम का दिल कहलाता है ये गैस को पूरे सिस्टम मे घुमाता है जिससे ठंडक या बर्फ जमती है|अगर बात करें तो फ्रिज मे कूलिंग समस्या गैस लीकेज से तो होती है ही इसके अलावा अन्य कारण भी होते है गैस चोकिंग, कंप्रेसर मे खराबी आपको जानना है कैसे पता करें कि मेरे रेफ्रिजरेटर में कूलिंग की समस्या है तो इस लेख मे आपको बताया गया है अंत तक पढ़े चलिए जानते है|

1- वोल्टेज की समस्या होना 

फ्रिज के कंप्रेसर को सही संचालन के लिए 220 वोल्टेज चाहिए अगर इससे कम या अधिक होती है तो कंप्रेसर ट्रिप करता है या बार बार बंद होने लगता है|कंप्रेसर का बार बार बंद होना ठंडक को समाप्त करता है साथ ही मरम्मत खर्चो को भी दावत देने लगता है तो आपको वोल्टेज ठीक नहीं है तो वोल्टेज स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करना चाहिए|


2- कंप्रेसर बार बार बंद चालू होना

कंप्रेसर जब तक चलता है लगातार ठंडक फ्रिज मे बनी रहती है इसके अलावा वे बार बार बंद चालू होता है तो ठंडक समाप्त होना शुरू हो जाती है|आपको फ्रिज तुरंत ही बंद कर देना चाहिए जिससे समस्या बढ़े नहीं|रिले ओवरलोड को चेक करें वोल्टेज को नापे और वोल्टेज स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करें अगर वोल्टेज उतार चढ़ाव हो रहा है|


3- फ्रिज फैन समस्या होना 

डबल डोर फ्रिज मे फैन ठंडक हवा को सर्कुलेट करता है इसके बंद होने पर ठंडक समाप्त होने लगती है इसको चेक करें कही ये बंद तो नहीं हो गया|आपको फ्रिज को बंद कर देना चाहिए और मैकेनिक को बुलाकर फ्रिज चेक करवाना चाहिए|

4- फ्रिज दरवाजा ठीक बंद ना होना 

फ्रिज का दरवाजा बार बार खुलने से फ्रिज बर्फ देरी से जमने लगती है यदि फ्रिज दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो रहा है तो गैस्केट को साफ करके लगाए या मैकेनिक से जांच करवाये समस्या हो तो गैस्केट चेंज करवाये क्यूंकि ठंडक बाहर जाती है कंप्रेसर ट्रिप का सकता है|

5- कंडसर जाली गन्दी होना 

फ्रिज की कंडसर जाली को नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए क्यूंकि धूल जमने से कंडसर ही गर्मी हीट वातावरण मे नहीं निकलती है जिससे कंप्रेसर बार बार ट्रिप हो सकता है|आपको मुलायम पेंट ब्रश से जाली को साफ करना चाहिए सफाई के दौरान फ्रिज को बंद करके प्लग को निकाले कार्य करें जानकारी नहीं है तो ना करें किसी जानकारी पर्सन से करवाये|


6- तापमान सही सेट ना होना 

फ्रिज मे कूलिंग सही हो तो ऐसे मे सही तापमान सेटिंग ज़रूरी है हर मौसम के अनुसार फ्रिज मे अलग अलग सेटिंग की जाती है नीचे बताया है --

0-3 - सर्दी 

3-6 - बरसात 

6-9 - गर्मी 

7- फ्रिज मे आवाज आना 


फ्रिज मे आवाज आना कही ना कही किसी समस्या का संकेत माना जाता है कंप्रेसर से गैस निकल गई होती है तो खाली कंप्रेसर आवाज करने लगता है साथ ही ठंडक भी दूर होती है|

8- गैस चोकिंग होना 


फ्रिज मे गैस चोकिंग एक जटिल समस्या होती है फ्रिज बंद करने से ये पैदा होती है इसके अलावा फ्रीज़र कंडसर की सफाई (फ्लशिंग) सही से नहीं होने पर ये बढ़ती है|बरसात मे गैस चार्जिंग करने से बचना चाहिए|गैस चोकिंग मे फ्रीज़र मे कुछ हिस्सों मे बर्फ कुछ मे नहीं आती है साथ ही कंडसर कॉइल भी ठंडी हो जाती फ़िल्टर भी ठंडक हो जाता है|गैस चोकिंग ना हो तो आपको फ्रिज सर्दियों मे बंद नहीं करना चाहिए इस कारण से भी ये होती है|


9- कंप्रेसर पंपिंग डाउन होना 


कंप्रेसर सिस्टम का दिल कहलाता है ये कंप्रेसर प्रेशर बनाता है गैस को पूरे सिस्टम ने घुमाता है|कंप्रेसर पुराना होने पर इसका प्रेशर घट जाता है|इस कंडीशन मे आपको कंप्रेसर बदलना चाहिए नया लगाना चाहिए|



10- रिले ख़राब होना 


फ्रिज मे रिले ओवरलोड कंप्रेसर की सुरक्षा करते है इसके अलावा ये ख़राब हो जाते है तो कंप्रेसर स्टार्ट ही नहीं होगा|

CONCLUSION 


आपको इस लेख मे बताया है कि कैसे पता करें कि मेरे रेफ्रिजरेटर में कूलिंग की समस्या है तो आपको सबसे पहले वोल्टेज 220 चेक करें कम ठंडक होने पर फ्रिज तुरंत ही बंद कर दें क्यूंकि कम गैस के कारण कंप्रेसर ओवरहीट करता है ट्रिप होगा तो ध्यान रखें तो लेख पसंद आये तो शेयर करें|

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.