पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए?

 पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए?


स्टूडेंट अक्सर इसलिए परेशान रहते है कि जब वे पढ़ाई करते है तो उनका ध्यान इधर उधर जाता है जिस वजह से पढ़ाई छोड़कर वे मोबाइल या अन्य गतिविधियों में शामिल हो जाता है एक बात बताऊ पढ़ाई शुरुआत करने से पहले हमें कुछ खास बातो नियमों का पालन करना चाहिए हम नहीं करते है|




 जिससे परीक्षा में हम कुछ लिखकर नहीं आते है|अगर आप चाहते है आपका पढ़ाई में खूब मन लगे ओर अच्छे मार्क्स से पास हो जाये तो पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए लेख को अंत तक पढ़ना चाहिए यदि आप पढ़ाई से पूर्व सिलेबस साथ रख लेते है,टाइम टेबल बनाये, योगा करें आदि कई बाते बता रहे है आप लेख को पूरा अंत तक पढ़ना|

1- सिलेबस को टॉपिक में बाटे?


सिलेबस हमें हमारी पढ़ाई को आसान बनाता है ये बताता है कितना एग्जाम में आएगा हम सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करते है पढ़ाई करने से पहले आप जो कुछ भी पढ़ने जा रहे हैं, उसे छोटे-छोटे टॉपिक में विभाजित कर लीजिये जब आप छोटे-छोटे टॉपिक में बांट लेंगे तो याद करने में आसानी होंगी 

तो आप चीजों को काफी आसानी से समझ पाएंगे और आपकी पढ़ाई भी आसान हो जाएगी  इसके अतिरिक्त पढ़ाई को बहुत कम समय में पूरा कर सकते हैं|

अक्सर काफ़ी स्टूडेंट गलती करते है छात्र एक समय में ही ज्यादा चीजें पढ़ने लगता है जिससे पढ़ाई में मन लगने में बजाय हट जाता है उनको समझ में कुछ नहीं आता है जिससे समय काफी बर्बाद होता है काफ़ी सारा|

फिर से वह उन्हीं चीजों को दोबारा पड़ता है, तो आप ऐसा ना करो आप अवश्य अपने सिलेबस को छोटे-छोटे टॉपिक में बांट लें और उसी के अनुसार पढ़ाई करें|



2- टाइम टेबल तैयार करें?


पढ़ाई को एक नियमित नियम से पढ़ना ज़रूरी है पढ़ाई करने से पहले आपको टाइम टेबल बना देना चाहिए जब अब टाइम टेबल बना लेते है तो नियमित रूप से पढ़ाई पर ध्यान देने लगते है|

आप अपने बनाए हुए टाइम टेबल के अनुसार सीमित समय में पढ़ाई पूरी करें इस वजह से आपका पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित हो सकता है|


टाइम टेबल बनाने से आप पढ़ाई के साथ अन्य कार्यों में भी अनुशासित हो जाते है यदि आपने एक बार डटकर किसी भी समस्या का सामना कर लिया तो आप काफी आसानी से अपने काम को कर सकते हैं|

3- मेडीटेशन करें?


दिमाग़ को शांत रखना ज़रूरी है यदि आप हर दिन मेडिटेशन करते हैं तो आपका मन पूरी तरह से शांत रहता है और चीजों के बारे में सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है जो बेहतर है पढ़ाई के लिए|

आप अपने अनुसार किसी भी समय मैडिटेशन के लिए समय निकाल ले ओर आप 10 से 15 मिनट भी समय काफ़ी है|

4- नींद अच्छे से पूरी करें?


शरीर को आराम ओर दिमाग़ को तेज रखने में अच्छी नींद ज़रूरी है इसलिए किसी भी छात्र को भरपूर नींद लेना चाहिए ताकि पढ़ते वक्त नींद ना आए इसके आलावा आप देर रात तक पढ़ाई ना करें ऐसा करके आपकी नींद सुबह जल्दी नहीं खुलेगी आज के वर्तमान समय में ज्यादातर लोग देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं ओर दिनचर्या ख़राब करते है|

अगर आपको दोपहर के समय अगर नींद करनी है तो पूरी कर ले बेहतर समय है|

5- दिमाग़ को हमेशा शांत रखे?


 छात्रों को पढ़ाई की शुरुआत करने से पहले अपने दिमाग को शांत करना बहुत ही जरूरत है और दिमाग को शांत करने के लिए हमने सबसे बढ़िया उपाय मेडिटेशन को बताया गया है|

जब तक आपका दिमाग पूरी तरह से शांत नहीं रहेगा तब तक आप पढ़ाई में फोकस नहीं कर पाएंगे ओर देर तक स्टडी नहीं कर सकेंगे|

वे इधर उधर की बातें सोचेंगा इस वजह से आपका समय की बर्बादी होगी और आपको समझ में नहीं आएगा। कि आप क्या पढ़ रहे हैं, तो आप अपने दिमाग को अवश्य शांत रखें|

आपको पहले आसान विषयो को पढ़ना चाहिए जिससे मन लगे ओर उसके बाद आप कठिन विषय को देख सकते है|

6- शांत स्थान पर बैठे?


ये काफ़ी ज़रूरी है पढ़ाई करने के लिए केवल शांत दिमाग का होना ही जरूरी नहीं है  बल्कि शांत स्थान का  होना भी अत्यंत आवशयक है|

 आपको शांत स्थान प्राप्त नहीं होगा तब तक आप अपने पढ़ाई में पूर्ण रूप से फोकस नहीं कर पाएंगे तो इसलिए शांत स्थान का अवश्य चयन करें ओर संभव हो तो सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें|

आप अगर किसी ऐसे स्थान पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जहां पर कुछ बात या फिर तेज शोर-शराबा है तो ये पढ़ाई में बाधा है याद नहीं होगा|

7- गोल सेट करें?


कोई भी कार्य हो या पढ़ाई सभी में गोल लक्ष्य तय करना आवशयक है जब आप पढ़ने बैठ रहे हैं, तो आप यह फैसला ले ले कि आज के दिन आप कौन सा टॉपिक समाप्त करेंगे कितने समय पढ़ाई करेंगे|

आप गोल सेट करेंगे तो कुछ भी पढ़ेंगे उसे अच्छे से समझ लेंगे कि आपको वह फिर दोबारा समझना ना पड़े बस आप एक बार रिवीजन करें|

 आप केवल पढ़ाई के लिए टारगेट बनाए आप किसी भी काम को टारगेट बनाकर पूरा कर सकते हैं। यदि आप पढ़ाई में टारगेट फिक्स कर लेते हैं इस विषय को इतने दिनों में पूरा कर लुगा|

जिससे तय सही समय पर आपका Syllabus समाप्त हो सकता है और पेपर के समय अधिक नहीं पढ़ना पढ़ेगा इसलिए टारगेट अवश्य बनाएं ओर ये सफलता की एक मात्र कुंजी है|

8- पढ़ने बैठने की सही अवस्था चुने?


जब आप पढ़ने बैठे तो सबसे पहले आप पढ़ाई की सही स्थिति में बैठे अर्थात आप कभी भी बिस्तर पर लेटकर ना पढ़ाई करें सबसे पहले मन नहीं लगेगा आलस आ सकता है

काफ़ी सारे स्टूडेंट ऐसे होते है लेटकर उन्हें नींद आने लगती है जिससे वे सो जाते है आपके साथ ऐसा ना हो आप कुर्सी टेबल पर पढ़ाई को करें|

9- डिस्टर्ब होने वाली वस्तुओ को रखे दूर?

आप पढ़ाई करने बैठे तो डिस्टर्ब करने वैल्यू चीज़ो जैसे मोबाइल, टीवी से दूरी बनाये ये आपकी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न कर सकते है संभव हो उस स्थान या कमरे में बिल्कुल ना रखे जहा स्टडी कर रहे|

10- नोट्स साथ में रखे?


पढ़ाई को बेहतर बनाने में नोट्स की भूमिका काफ़ी महत्वपूर्ण होती है नोट्स हमें छोटे रूप में सारी परीक्षा तैयारी उपलब्ध करा देते है इसलिए आपको नोट्स को अपने साथ रखना चाहिए जा पढ़ाई करने बैठे|

FAQ-



प्रश्न 1)- पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या करें?

उत्तर- आप अपने साथ मोबाइल ना रखे, देर रात स्टडी ना करें आदि|


प्रश्न 2)- एक बार पढ़ते ही याद कैसे करें?

उत्तर- आप लिखकर याद करें ओर हाईलाइटर का इस्तेमाल करें|


प्रश्न 3)- पढ़ने का सबसे अच्छा नियम क्या है?

उत्तर- अपने गोल, लक्ष्य सेट करें ओर उनके लिए कार्य करें निरन्तर|

CONCLUSION--


इस लेख में आपको बताया कि पढ़ाई करने से पहले क्या करना चाहिए तो आप अपने ज़रूरी कार्य सम्पन करके बैठे, मोबाइल off कर दे, नोट्स साथ रखे, माता पिता को बोले डिस्टर्ब ना करें आदि अगर कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें ओर पसंद आये तो शेयर करें|



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.