फ्रिज में क्या क्या खराबी हो सकती है?

 फ्रिज में क्या क्या खराबी हो सकती है?

फ्रिज मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल का मिला जुला एक संयुक्त घरेलू उपकरण होता है जिससे फ्रिज में एक समय होने के बाद समस्यायें आने लगती है|


फ्रिज में क्या क्या खराबी हो सकती है



अगर बात करें तो फ्रिज में कई सारी समस्याओं आती है गैस लीकेज, गैस चोकिंग, कंप्रेसर समस्या आदि तो अब आखिर यें सवाल उठता है फ्रिज में क्या क्या खराबी हो सकती है तो अंत तक पढ़ना और अच्छी लगे तो एक बार शेयर भी करना|

1- फ्रिज का चालू ना होना?


फ्रिज में अगर कूलिंग नहीं आ रही है तो सबसे पहले आपको यें चेक करना है उसका कंप्रेसर चालू है या नहीं क्यूंकि इसके बिना कूलिंग नहीं होती है चालू ना होने के कारण में वोल्टेज का कम होना व रिले ख़राब होना, या जिस बोर्ड में फ्रिज का प्लग लगा है वे जल गया है आदि जिस कारण से फ्रिज चालू नहीं होता है|

2- फ्रिज में गैस लीकेज होना


फ्रिज में गैस ठंडक व बर्फ ज़माने में सहायता करती है कभी गैस लीकेज हो जाती है तो बर्फ जमने में समस्या भी आ जाती है अगर बात करें तो गैस लीकेज होने ke दो मुख्य कारण होते है फ्रिज पुराने होने पर गैस लीकेज हो सकती है और गलत मरम्मत कार्य भी गैस लीकेज ke लिए जिम्मेदार हो सकता है|

3- फ्रिज में गैस चोकिंग होना?


फ्रिज में गैस चोकिंग का मतलब गैस एक जगह रुक जाने या ब्लॉक होने से होता है यें चॉक की समस्या फ्रिज को लम्बे समय तक बंद करने के कारण से हो सकती है अक्सर लोग फ्रिज को सर्दियों में बंद करके रख देते है ऐसा करना गैस चॉक की बढ़ावा देना होता है आपके फ्रिज में गैस चॉक ना हो तो फ्रिज को कम तापमान 2 नंबर पर सेट करके चलाये|

4- फ्रिज में बर्फ अधिक जमना?


फ्रिज में बर्फ जमना अच्छी बात होती है परन्तु किसी भी चीज की अधिकता सही नहीं है ठीक इसी प्रकार में अगर अधिक जम रही है तो इससे पूरे फ्रिज में ठंडक असमान हो जाती है जिससे फ्रिज में स्टोर सामान ख़राब हो जाता है बर्फ अधिक जमने के कारण बिजली बिल वृद्धि होती है अगर बार अधिक नहीं चाहिए तो डिफ़्रॉस्ट तरीके को हर 14 दिन में एक बार अवशय करें|

5- फ्रिज बार बार बंद हो रहा है?


फ्रिज कुछ समय चलकर बार बार बंद हो रहा है तो कुछ समस्या हो सकती है जिसमे से पहली वोल्टेज कम कम ज़्यादा होना हो सकता है इसके आलावा रिले ख़राब हो सकती है अगर आपके फ्रिज में कुछ ऐसी ही समस्या आ रही है बार बार बंद होने की तो आप इसको चेक करवाये फ्रिज मैकेनिक से इसके आलावा कंप्रेसर मोटर भी ख़राब हो सकती है|

6- फ्रिज कंप्रेसर आवाज करता है?


अगर आपके फ्रिज में बार बार आवाज आ रही है तो यें समस्या की तरफ इशारा कर रहा है तो इसमें कुछ संभावित कारण भी हो सकते है जैसे -----

• वोल्टेज का उतार चढ़ाव हो रहा है

• फ्रिज में गैस अधिक है या बिल्कुल नहीं है

,• कंप्रेसर की माउंटिंग ठीक से नहीं है

• कंप्रेसर का साइज ठीक भी है बड़ा है

• रिले व ओवरलोड ख़राब होने से

• स्टेबलाइज़र का ख़राब होने से कभी कभी यें आउटपुट वोल्टेज काफ़ी अधिक 250 वोल्टेज दे देता है जो फ्रिज के संचालन में बाधा पैदा कर सकता है|

7- फ्रीज़र में लीकेज हो जाना?


फ्रिज में गैस होने से कंप्रेसर ठंडा चलता है बर्फ जमाता है इसके आलावा फ्रिज में गैस के रिसाव के कारण लीकेज होने पर ठंडक समाप्त हो जाती है अगर आपके फ्रीज़र में आवाज आ रही है तो फ्रीज़र में लीक हो गयीं है|

8- कंडसर कॉइल में लीकेज हो जाना?


जब फ्रिज काफ़ी साल पुराना हो जाता है लीकेज का खतरा बढ जाता है अक्सर हमारे फ्रिज के कंडसर कॉइल में नमी के कारण गैस का लीकेज शुरू हो जाता है अगर आपके फ्रिज के कंडसर कॉइल में लीकेज हो गयीं है तो वे कंडसर नया लगाया जाता है व गैस चार्जिंग कार्य होता है|

9- फ्रिज का ओवरलोड प्रोटेक्टर ख़राब होना?


फ्रिज के कंप्रेसर में मोटर की सुरक्षा के लिए एक ओवरलोड प्रोटेक्टर का प्रयोग किया जाता यें डिवाइस कंप्रेसर की कॉमन वाइंडिंग में लगाया जाता है कभी कभी कंप्रेसर मोटर ख़राब होती है जिससे वे ओवरलोड को भी ख़राब कर देती है इसके आलावा ओवरलोड भी कभी कभी ख़राब हो जाता है|

10- फ्रिज की साइड गर्म होना?


फ्रिज की साइडो में कंडसर कॉइल लगाया जाता है आजकल के फ्रिज में कभी कभी यें गर्माहट कम या समाप्त हो जाती है जिसका सीधा वास्ता गैस लीकेज से होती है जो अब फ्रिज में नहीं है आमतौर से फ्रिज जब कूलिंग करता है तो यें कंडसर कॉइल गर्म होती है|

FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न 1)- फ्रिज की लाइफ कितनी होती है?

उत्तर- फ्रिज की लाइफ अगर सही रखरखाव करके चलाते है तो 15 से 20 साल उत्तम है इससे अधिक भी चल सकते है यें ब्रांड पर निर्भर करता है गुणवत्ता पर भी|

प्रश्न 2)- क्या फ्रिज को रात में बंद कर देना चाहिए?

उत्तर- फ्रिज को बंद में बंद ना करें उसको सही सेटिंग 1 नंबर पर चलाये जिससे फ्रिज में तापमान भी बना रहेगा और फ्रिज गैस चोकिंग होने से भी बच जायेगा|

प्रश्न 3)- फ्रिज को कितने घंटे चलाना चाहिए?

उत्तर- फ्रिज को हमेशा ही चलाना जिससे वे बिना मरम्मत के अच्छी तरीके से काम करें|

CONCLUSION- निष्कर्ष


इस लेख में आपको बताया गया है कि फ्रिज में क्या क्या खराबी हो सकती है वोल्टेज समस्या, ओवर लोड प्रोटेक्टर का ख़राब होना, गैस चॉक होना आदि अगर कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करें|

No comments

Powered by Blogger.