फ्रिज में गैस कम होने से क्या होता है?

 फ्रिज में गैस कम होने से क्या होता है?


फ्रिज में जब तक गैस रहती है ठंडक अच्छी बनी रहती है अगर बात करें तो जब फ्रिज नया होता है तो गैस कुछ सालो तक नहीं लीकेज होती है ना ही ठंडक होती है कम वास्तव में फ्रिज में एक ही कॉमन समस्या होती है

 वे गैस लीकेज होना है फ्रिज में गैस कम होने से क्या होता है तो आपको बता दू इससे कूलिंग कम या समाप्त हो जाती है इसके आलावा बिजली खपत बढ़ जाती है, कंप्रेसर गर्म होने लगता है 

फ्रिज में गैस कम होने पर क्या होता है



 कूलिंग ना आने के कारण तो आज के इस लेख में हम जानेगे फ्रिज में गैस कम होने से  क्या होता है इसके आलावा इसका समाधान व गैस लीकेज को कम कैसे कर सकते है व अन्य आवशयक बाते तो बिना किसी देरी के जानते है|

फ्रिज में गैस कम होने का क्या मतलब होता है?


फ्रिज में गैस ठंडक उत्पन्न करती है गैस फ्रिज के सिस्टम में कम हो जाती है तो बर्फ फ्रीज़र में कुछ हिस्सों में आती है और कुछ में नहीं इसके आलावा ये गैस की मात्रा का कम होना फ्रिज के ब्रेजिंग जोड़ कमजोर पड़ने के कारण से लीक होती है जहा से गैस रिसाव होने लगता है ये समस्या पुराने होने पर आती है या फिर गैस मरम्मत कार्य ठीक से ना करने पर होता है|


1- बर्फ नहीं जमती है?


फ्रिज में गैस एक निश्चित मात्रा में चार्ज होती है या डलती है कभी किसी कारण से गैस कम होने लगती है रिसाव के कारण तो भी ठंडक कम हो जाती है व बर्फ नहीं जमती है कई बार देखा गया है गैस कम होने पर फ्रीज़र के कुछ हिस्सों बर्फ जमती है व कुछ में नहीं अगर ऐसा लगने लगे तो कंपनी को सूचना दे ख़राब होने की|

2- कंप्रेसर गर्म होने लगता है?


कंप्रेसर जब तक अच्छा चलता है ठंडक देता है जब तक की फ्रिज में गैस सही मात्रा में पूरी हो कभी गैस लीकेज के होने पर गैस रिसाव हो जाता है क्यूंकि गैस ठंडक देती है कंप्रेसर को ठंडा रखती है गैस कम होने पर जब कंप्रेसर चलता है तो कंप्रेसर गर्म होने लगता है|

3- बिजली खपत बढ़ जाती है?

फ्रिज में गैस कम होने पर बर्फ नहीं जमती है व तापमान जल्दी नहीं आने के कारण कंप्रेसर काफ़ी लम्बे समय चलता रहता है तो इस कारण से बिजली खपत बढ़ जाती है आपको ऐसा महसूस होने लगे तो गैस कम है तो तुरंत बंद कर दे|

4- फ्रिज के खाने के सामान ख़राब होना?

फ्रिज में गैस कम होने के कारण ठंडक कम होने लगती है फ्रिज के अंदर का तापमान गैस कम होने के कारण बढ़ने लगता है जिस कारण से फ्रिज में स्टोर या रखे हुए सामान गर्म होने लगते है ख़राब होने का डर रहता है आपको फ्रिज से सामान को निकाल लेना चाहिये साथ ही एक अच्छे फ्रिज मैकेनिक को बुलाकर दिखा देना चाहिए|

5- मरम्मत लागत बढ़ जाती है?


फ्रिज में गैस कम होने के कारण हमारे फ्रिज में बर्फ ना जमने की समस्या हो जाती है इसके कारण फ्रिज को जल्दी ठीक करवाना ही पड़ता है मरम्मत लागत भी बढ़ जाती है गैस चार्जिंग के रूप में इसके आलावा कुछ लोग गैस कम होने पर फ्रिज को लगातार चलाते रहते है कई बार तो कंप्रेसर भी ओवरहीट हो जाता है|

6- फ्रिज में गैस बार बार लीक क्यों होती है?

फ्रिज में गैस बार बार लीक होने से मरम्मत लागत बढ़ जाती है इसके आलावा बार बार लीक होने के कुछ कारण है --

• चार्जिंग पिन वाल्व से लीकेज
• ब्रेजिंग जॉइंट कमजोर लगना
• लोकल मैकेनिक से ठीक करवाने पर
• फ्रिज पुराना होने पर 
• फ्रीज़र या कंडसर कॉइल में बारीक़ लीक होने के कारण
• कंप्रेसर की डिस्चार्ज लाइन में लीकेज के कारण आदि

7-फ्रिज में गैस कहा से चार्ज करवानी चाहिए?

फ्रिज में गैस कम या समाप्त होने पर हमें गैस कहा से चार्ज करवानी चाहिए ये महत्वपूर्ण सवाल है अगर आपका फ्रिज वारंटी सीमा के अंदर है तो मुफ्त में कंपनी ठीक करके देगी|अगर आउटऑफ वारंटी है तो आप चाहे तो लोकल से करवाये या कंपनी मैकेनिक से मेरा सुझाव है कंपनी से ही करवाये क्यूंकि वे पूरी ज्ञान अनुभव व ट्रेनिंग किये होते है जबकि लोकल नहीं हाँ कोई अच्छा है मैकेनिक लोकल में तो आप ठीक करवा सकते है|

8- वारंटी में गैस डलवाने में कितना खर्च?

वारंटी में आपका सारा काम मुफ्त में किया जाता है बस आपको मरम्मत के समय खरीदारी का बिल दिखाना पड़ता है कंपनी के इंजीनियर को ठीक हो जाता है|

9- फ्रिज में कौन सी गैस पडती है?

फ्रिज में अभी के समय में काफ़ी सारी गैसे आ गयीं है जो जहा कूलिंग अच्छा करने के साथ वातावरण के लिए भी उत्तम है जैसे R-600a, R-134a, हाइड्रोकार्बन गैस आदि पहले फ्रिज में केवल R-12 गैस ही प्रयोग होती थी लेकिन पर्यावरण ओजोन के कारण इन गैसो पर रोक लगा दी अब ये गैसे a रही है|

10- गैस कितने समय तक चलती है?


फ्रिज में गैस कितने समय तक चलती है इसका कोई समय निश्चित नहीं है ये 2 साल भी चल जाये या 20 साल क्यूंकि गैस का चलना या ना चलना दो बातो पर निर्भर करता है एक गैस लीकेज पर और दूसरा गैस चोकिंग पर इन्ही दो कारणों से फ्रिज में गैस समाप्त होती है वरना कोई निश्चित समय नहीं होता है|

11- गैस चार्ज का खर्च कितना आता है?


अगर आपके फ्रिज में गैस कम हो गयी है या गैस पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है तो गैस चार्जिंग का खर्च आपके फ्रिज की लीटर क्षमता पर निर्भर करता है वे कितना साइज का है अगर 190 लीटर का फ्रिज है तो गैस चार्ज का खर्च 800 से 1000 रूपए आता है अगर 200 से 300 लीटर तक का फ्रिज है तो 1500 रूपए खर्च हो जाता है|

इस तरह फ्रिज की क्षमता बढ़ने व घटने पर गैस चार्जिंग की कीमत में भी असर दिखता है|इसके आलावा लोकल मैकेनिक का खर्च कम होता है कंपनी का अधिक अगर बजट है तो कंपनी से ठीक करवाये|

FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न 1)- मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा रेफ्रीजिरेटर गैस कम है?

उत्तर- बर्फ नहीं जमेगी, कंडसर कॉइल ठंडी हो जाएगी और कंप्रेसर काफ़ी गर्म हो जायेगा गैस कम होने पर|

प्रश्न 2)- फ्रिज कितने साल तक चलता है?

फ्रिज कितने साल तक चलता है काफ़ी अच्छा प्रश्न है ये काई बातो पर निर्भर करता है जैसे कंप्रेसर के अच्छा चलने पर, फ्रिज की बॉडी में जंग नहीं लगने से, सही रखरखाव व शिफ्ट करना गैस लीकेज शामिल है वास्तव में ये कहना उचित नहीं होगा कितने साल तक चलता आज भी पुराने ऐसे फ्रिज है जो बिना मरम्मत के लगातार 40 साल हो गए चल ही रहे है हाँ आजकल के फ्रिज में इतना दम नहीं है|

प्रश्न 3)- फ्रिज ठंडा नहीं हो रहा है तो क्या करें?

फ्रिज अगर ठंडा नहीं हो रहा है तो फ्रिज को तुरंत बंद कर दे जिससे आने वाली समस्या हो टाला जा सके और फ्रिज मैकेनिक को बुलाकर चेक करवाये समस्या कहा है|

प्रश्न 4)- फ्रिज को कितनी बार गैस रिगेस किया जाना चाहिए?

उत्तर- ऐसा कोई निश्चित समय तय नहीं है ये गैस रिफिल कार्य गैस लीकेज की समाप्ति पर ही होता है|

प्रश्न 5)- मुझे अपना फ्रिज कब बदलना चाहिए?

उत्तर- फ्रिज में जंग लग गया है हर जगह, कंप्रेसर भी कूलिंग कम दे रहा हो, और आपको नये मॉडल का फ्रिज लेना हो आदि|


प्रश्न 6)- फ्रिज में गैस कितने रूपए की पडती है?

उत्तर- फ्रिज में गैस कितने रूपए की पडती है ये फ्रिज की लीटर क्षमता पर निर्भर करती है अगर फ्रिज छोटे साइज लीटर का है तो कम पैसे लगेगा और अधिक लीटर का है अधिक लगेंगे फिर भी कुछ चीज़े है ---

165 लीटर से 200 लीटर   -   850 से 1000/- रूपए


200 लीटर से 300 लीटर तक - 1200/- से 1500/-

प्रश्न 7)- फ्रिज ठंडा नहीं होने का कारण?

उत्तर- फ्रिज ठंडा ना होने के कारण, गैस लीक हो गयीं है, पंपिंग डाउन हो गयीं है कंप्रेसर की, गैस चोकिंग हो गयीं है फ्रिज कंप्रेसर स्टार्ट ना होना आदि|

प्रश्न 8)- क्या मेरा रेफ्रीजिरेटर मर रहा है?

उत्तर- अगर कंप्रेसर ख़राब हो गया है तो समझ लेना मर रहा है|

प्रशन 9)- फ्रिज आवाज क्यों करता है?

उत्तर- फ्रिज आवाज आने के कारण कुछ होते है गैस का ना होना या लीक होना, फ्रिज पर धूप बढ़ रहा है, फ्रिज उची नीची सतह पर रखा है आदि|


प्रश्न 10)- रेफ्रीजिरेटर में कितना रेफ्रीजिरेंट होता है?

उत्तर- ये एक निश्चित मात्रा में होता है ना कम ना ज़्यादा होता है|

CONCLUSION- निष्कर्ष


इस लेख में आपको बताया गया कि फ्रिज में गैस कम होने पर क्या होता है तो गैस कमे होने पर बर्फ नहीं जमती है बिजली बिल बढ़ता है,कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है आदि|कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करें|

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.