फ्रिज किस सेटिंग पर होना चाहिए?

 फ्रिज किस सेटिंग पर होना चाहिए?


आज के समय में फ्रिज हमारी ज़रूरत बन गया है इसके बिना हम नहीं रह सकते है फ्रिज में कूलिंग को कण्ट्रोल करने के लिए इसमें एक तापमान कण्ट्रोल उपकरण लगाया जाता है जिसको साधारणतया थरमोस्टेट कहते है ये फ्रीज़र और रेफ्रीजिरेटर के भागो में तापमान बनाकर रखता है|


फ्रिज किस सेटिंग पर होना चाहिए


 जहा एक ओर तापमान सेटिंग करने से फ्रिज लम्बे समय तक अच्छा कार्य करता है साथ में बिजली बचत भी होती है क्यूंकि सही तापमान सेटिंग से कंप्रेसर कुछ समय अंतराल पर बंद चालू होता रहता है जिससे फ्रिज में बर्फ की मोटी चादर नहीं जमती है तो अब सवाल उठता है फ्रिज किस सेटिंग पर होना चाहिए आज के आर्टिकल का मुख्य फोकस इसी पर है तो ज़्यादा समय लिए बिना शुरुआत करते है और जानते है|

1- फ्रिज का सही तापमान सेटिंग क्या है?

फ्रिज का सही तापमान सेटिंग फ्रिज की कूलिंग को काफ़ी हद तक अच्छी रखता है गर्मियों में फ्रिज का इस्तेमाल लम्बे समय के लिए किया जाता है फ्रिज कंप्रेसर देर तक कार्य करता है इस कारण से तापमान सेटिंग वैसे ही सेट करते है वही सर्दियों में कम इस्तेमाल से कम तापमान सेटिंग करते है नीचे कुछ सेटिंग तापमान के बताई गयीं है जिसको आपको जानना चाहिए --

सर्दी       0- 3   नंबर


बरसात  -  3-6  नंबर


गर्मी       -  6-9 नंबर 

2- फ्रिज को डिफ़्रॉस्ट सही समय पर करें?

फ्रिज में बर्फ जमना जहा अच्छा माना जाता वही अधिक मात्रा में बर्फ जमना फ्रीज़र में फ्रिज की कुशलता को कम कर देता है अधिक बर्फ जमने का प्रभाव से फ्रिज में तापमान में काफ़ी अंतर आ जाता है तो इस समस्या के समाधान के लिए बर्फ को हटाने के लिए डिफ़्रॉस्ट बटन का प्रयोग किया जाता है|

 ये बर्फ को हटाने का तरीका है जिसे हमें 7 दिन में डिफ़्रॉस्ट करना चाहिए अगर बात करें तो single डोर फ्रिज में डिफ़्रॉस्टिंग विधि मैन्युअल होती है जबकि फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में आटोमेटिक होती है|

कभी भी अधिक बर्फ जमे तो नुकिली वस्तु का इस्तेमाल ना करें डिफ़्रॉस्ट बटन को अंदर की तरफ प्रेस करें डिफ़्रॉस्ट हों जायेगा फ्रिज का तापमान बढ़ने पर बर्फ पिघलने पर ये डिफ़्रॉस्ट नोब अपने आप बाहर आ जाती है|

3- 1 या 5 नंबर कौन ठंडा है?


फ्रिज में तापमान सेटिंग जितनी अधिक नंबर पर सेट करते है फ्रिज लम्बे समय तक चलता है कम सेट पर कंप्रेसर जल्दी बंद होता है इसलिए हमेशा तापमान सेटिंग आपको मीडियम पर ही रखना चाहिए|

4- घर से बाहर जाने पर फ्रिज में क्या करें?


अगर आप घर से बाहर लम्बे समय के लिए जा रहे है 20 दिन से ऊपर तो आपको फ्रिज को बंद करके जाना चाहिए वही 2 या 4 दिन के बीच में जा रहे है तो आपको फ्रिज को कम तापमान पर सेट कर चलाना चाहिए इससे बिजली खपत भी कम होंगी और फ्रिज बंद ना होने से समस्या भी नहीं होंगी|

FAQ-


प्रश्न 1)- फ्रिज को कितने तापमान पर सेट करके चलाये?

उत्तर- फ्रिज को सदैव मौसम के अनुसार तापमान सेटिंग करके चलाना चाहिए आपको ऊपर बताया है|

CONCLUSION-


इस लेख में आपको बताया कि फ्रिज किस सेटिंग पर होना चाहिए तो आपको तापमान हमेशा मीडियम पर सेट करना चाहिए जिससे कूलिंग भी रहे है और बिजली खपत भी कम से कम हों|अगर कोई प्रश्न हों तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करें|

No comments

Powered by Blogger.