फ्रिज कितने दिन तक चल सकता है?

 फ्रिज कितने दिन चल सकता है?


फ्रिज आज हर घर में है क्यूंकि ये हमारे खाने पीने कि वस्तुओ को लम्बे समय तक बचाकर रखता है ये मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल दोनों का संयुक्त रूप होता है|फ्रिज में कंप्रेसर मुख्य पार्ट होता है जो मेहगा होने के साथ साथ काफ़ी ज़रूरी होता है कूलिंग कार्य को करवाने के लिए|


फ्रिज की लाइफ कितनी होती है?

फ्रिज जब नया होता है तो वे बिना समस्या के ठीक चलता है लेकिन धीरे धीरे फ्रिज में कई तरह कि समस्याएं आने लगती है जैसे गैस लीकेज, कंप्रेसर पंपिंग डाउन, फ़िल्टर चॉक आदि तो तो अब ये प्रश्न उठता है कि फ्रिज कितने दिन तक चलता है तो आज के आर्टिकल में हम इसी के बारे में जानने वाले तो देरी ना करते हुए जानते है|


1- फ्रिज की गैस कितने दिन में समाप्त होती हैं?


फ्रिज को लेकर कई लोगो के कई तरह के सवाल होते हैं जिसमे से मुख्य होता हैं कि फ्रिज की गैस कितने दिन में समाप्त होती हैं तो इसका सीधा सा उत्तर हैं फ्रिज में गैस लीकेज होने का कोई समय निश्चित नहीं होता हैं|

फ्रिज के पुराने होने पर गैस लीकेज की समस्या बढ़ जाती हैं क्यूंकि ब्रेजिंग जॉइंट कमजोर होने लगते हैं तो ये कहना की फ्रिज की कितने दिन में समाप्त होती हैं फिक्स नहीं है कुछ पुराने फ्रिज जो 40 साल तक भी बिना गैस लीकेज के बेहतर कार्य आज भी कर रहे है|


2- फ्रिज में कंप्रेसर कितने दिन में ख़राब होता है?


हम जानते है कंप्रेसर मुख्य पार्ट होता है जो गैस को घुमाकर ठंडक उत्पन्न करने का काम करता है जब हम नया फ्रिज लाते है तो उसके साथ कंपनी कंप्रेसर की गारंटी नार्मल 5 या 10 साल देती है कंपनी पॉलिसी के अनुसार|

ऐसा कोई समय नहीं है इसके ख़राब होने का लेकिन कई कारक होते है जिसके कारण इसमें समस्या आने का खतरा बढ़ जाता है जैस वोल्टेज का कम ज़्यादा होना,घर में अर्थिंग का ठीक ना होना आदि कारण हो सकते है|

हाँ यदि आप चाहे तो फ्रिज के कंप्रेसर को लम्बे समय तक चला सकते है जैसे वोल्टेज को ठीक रखकर, स्टेबलाइज़र का प्रयोग करके इसके आलावा आज भी ऐसे फ्रिज मिल जायेगे जो 30 साल से भी ऊपर हो चुके आज भी चल रहे है|तो इन सभी बातो को जानने के बाद आप समझ गए होंगे की कंप्रेसर ख़राब होने का कोई समय निश्चित नहीं है हाँ ये आपके रखरखाव के ऊपर काफ़ी निर्भर करता है|


3)- सेकंड हैंड फ्रिज कितने दिन तक चलते है?


सेकंड हैंड फ्रिज के अंदर अगर ओरिजिनल कंप्रेसर लगा है और वे कभी भी मरम्मत नहीं हुआ है तो वे काफ़ी सालो तक बिना किसी समस्या के चल सकता है|

हाँ ओरिजनल कंप्रेसर ही होना चाहिए रिपेयर कंप्रेसर की लाइफ कम होती है|


4)- फ्रिज के दरवाजे में जंग जाता है?


अगर फ्रिज के दरवाजे में जंग लग गया है तो कुछ लोग इसको बेच देते है नया ले आते है हाँ नोर्मल्ली 5 साल तक तो जंग आने का खतरा नहीं रहता है ये सब गलत रखरखाव के कारण होता है|


FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रश्न 1)- फ्रिज का कंप्रेसर कितने साल चलता है?

उत्तर - फ्रिज का कंप्रेसर की लाइफ कितनी होती है कह नहीं सकते है वैसे कंपनी 10 साल गारंटी देती है इसके बाद भी कंप्रेसर सालो साल तक चलते हाँ समस्या ना आये और रखरखाव अच्छा हो|

प्रश्न 2)- सेकंड हैंड फ्रिज कितने साल तक चलते है?

उत्तर -ये सभी बाते कंप्रेसर पर निर्भर करता है|


प्रश्न 3)- गैस लीक कब होती है?

उत्तर -फ्रिज की गैस लीक ब्रेजिंग जॉइंट कमजोर होने के कारण होती है|

निष्कर्ष - CONCLUSION



इस लेख में हमने सीखा की फ्रिज कितने दिन तक चल सकता है ये कई बातो पर निर्भर करता है जैसे वोल्टेज का ठीक आना, स्टेबलाइज़र का प्रयोग, रिले और ओवरलोड अच्छी क्वालिटी का होना आदि|अगर आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट करें और पसंद आये तो शेयर करिये ताकि लोगो को जानकारी मिल सके|

No comments

Powered by Blogger.