फ्रिज दरवाजा कैसे ठीक करें|frige darvaja kaise tik kare?

फ्रिज दरवाजा कैसे ठीक करें?


फ्रिज आज हर घर की ज़रूरत बन गया है इसके अभाव में हमारे घर के खाने पीने के सामान ख़राब होने लगते है|क्यूंकि ये इलेक्ट्रिकल औऱ मैकेनिकल का जुडा हुआ रूप है



फ्रिज के दरवाजे को कैसे ठीक करें?

                             दरवाजे की रिपेयर


तो इसमें कई  तरह की समस्या आती है जैसे कूलिंग ना होना, गैस लीक होना, कंप्रेसर ख़राब होना, चॉक होना आदि|

इन के अलावा फ्रिज में कई बार हमारी लापरवाही या अन्य अन्य तरफ की समस्या आती है फ्रिज में दरवाजा टूटने की समस्या आती है|

फ्रिज का दरवाजा टूटने से फ्रिज की ठंडक निकलने लगती है इससे फ्रिज में ठंडक कम हो जाती है औऱ सामान ख़राब होने लगता है|

दरवाजा टूटने का कारण क्या होता है? क्या फ्रिज का दरवाजा नया मिल जायेगा? इसको ठीक करने में कितना खर्च होगा|

आज इस आर्टिकल में में हम आपको इसी प्रशन का हल ढूढ़ने की कोशिश करेंगे कैसे ठीक करें वा सुझाव भी देंगे चलिए शुरू करते है

                Table of Content
               ----------------------------

> फ्रिज दरवाजा टूटने से आप क्या समझते है?

> फ्रिज की फाटक या दरवाजा टूटने का क्या कारण है|

> क्या फ्रिज दरवाजे को बदले या नहीं क्या ठीक रहेगा|

> फ्रिज आपका पुराना है ठीक करवाये या नहीं|

> फ्रिजमे नमी लगने व जंग लगने के लिए कंपनी ने क्या किया

> फ्रिज का दरवाजा टूर गया है कहाँ मिलेगा

> फ्रिज हिंज कितने का आता है

> फ्रिज दरवाजा टूटा है कितना खर्च आएगा

> फ्रिज का दरवाजा टूट गया है कहाँ मिलेगा

>FAQ

>CONCLUSION 


फ्रिज दरवाजा टूटने का अर्थ ये होता है की फ्रिज का दरवाजा हिंज या कब्जे का टूटना|
> अक्सर जंग या अन्य कारण से ये फ्रिज बॉडी से अलग हो जाता है|ऐसे मै फ्रिज को चलाने पर ठंडक समाप्त होने लगती इसी को दरवाजा टूटना कहा गया है|


फ्रिज की फाटक या दरवाजा टूटने का क्या कारण है?


फ्रिज का दरवाजा एक ज़रुरी हिस्सा होता है फ्रिज में ये केवल दरवाजा ना होकर इसके दरवाजे के अंदर आप पानी की बोतल या कोल्ड ड्रिंक ठंडी करने रखते है|

इसके कारण फ्रिज के दरवाजे पर लोड पड़ता है वे कमजोर होकर टूट जाता है|ये समस्या फ्रिज पुराने होने पर आती है|इसके अलावा फ्रिज के दरवाजे टूटने के अन्य कारण निम्न है|


i) > फ्रिज की निचली सतह पर जंग लगना


फ्रिज ठंडक पैदा करता है इस कारण के निचले वाले हिस्से में अधिक नमी बनती है ये समस्या कई बार फ्रिज के ड्रेन चॉक हो जाने के कारण अधिक आती है इससे फ्रिज के अंदर की ओर पानी आने लगता है ओर जंग की प्रीक्रिया शुरू हो जाती है|


फ्रिज के दरवाजे को कैसे ठीक करें?



फ्रिज का हिन्ज एक सपोर्ट होता है जो दरवाजे को मजबूती देता है इस पर जंग लगने के कारण दरवाजा फ्रिज से अलग हो जाता है|अतः इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप फ्रिज कि निचली सतह को नमी से बचाये ताकि जंग ना लगे|


सुझाव -

इस समस्या और फ्रिज के अंदर पानी अंदर ना आये आप फ्रिज को थोड़ा पीछे की तरफ झुका कर रखे इससे पानी पीछे की तरफ जायेगा और समस्या नहीं आएगी|

एक समाधान है और आप फ्रिज में चिलर ट्रे में खाने पीने का सामान ना रखे ये फ्रीज़र के नीचे लगी होती है इससे भी ड्रेन चॉक हो सकता है क्यूंकि कुछ खाने पीने का सामान ड्रेन में फस जाता है और पानी आगे से आता है|


आप फ्रिज को फ्रिज ट्राली पर रखे जिससे फ्रिज के नीचे नमी कम बनेगी और जंग से दरवाजा ख़राब नहीं होगा|फ्रिज ट्राली आपको बाजार में 400/- तक की मिल जाएगी आजकल ट्राली पाहियों वाली आ रही है जिससे सफाई के दौरान आप फ्रिज को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगा सकते है|



क्या फ्रिज दरवाजे को बदले या नहीं क्या ठीक रहेगा?


फ्रिज का दरवाजा टूटने पर कुछ लोग सोचते है कि फ्रिज का दरवाजा नया लगवा ले|मै उनकी जानकारी के लिए बता दू की फ्रिज का दरवाजा नया अलग से नहीं मिलता है|आप को उसी को रिपेयर करवाना होगा|

अगर आपका फ्रिज बहुत नया है लगभग 4 या 5 साल पुराना तो मेरी सलाह मै आपको वही फ्रिज ठीक करवाना चाहिए दरवाजा रिपेयर हो जायेगा साथ हीं आपके पैसे भी बच जायेगे|हाँ अगर फ्रिज ठंडक सही दे रहा है केवल समस्या दरवाजे टूटने की है|





कैसे ठीक करें - फ्रिज के टूटे फाटक को 


आपके फ्रिज का दरवाजा टूटने पर आपके पास उसको ठीक करने के दो रास्ते उपलब्ध है अगर आप थोड़ा बहुत काम टेक्निकल जानते है तो आप फ्रिज का हिन्ज लगा सकते है|


क्यूंकि इसी हिन्ज पर दरवाजा रुका होता है आप दरवाजे को कुछ स्क्रू को ऊपर से खोलकर दरवाजे को फ्रिज से आसानी से निकाल ले|ये काम फ्रिज बंद करके करें|

फ्रिज के दरवाजे को कैसे ठीक करें?
                                अन्य फ्रिज हिंज 


फ्रिज के दरवाजे को कैसे ठीक करें?
                             गोदरेज फ्रिज हिंज 
    


फ्रिज दरवाजा कैसे ठीक करें?
                         डोर एंड विंडो हिंज 


इसकी मरम्मत के लिए आपको एम.सील,8 और 10 नंबर की गोटी चाहिए, पेचकस, दो हिन्ज आदि चाहिए|आप फ्रिज के हिन्ज के स्थान पर घर पर प्रयोग होने वाले हिंज ला उपयोग कर सकते है|

इससे फ्रिज कम कीमत में ठीक हो जायेगा इस हिंज का चित्र आर्टिकल देखने को मिल जायेगा|आप इसके बाद दरवाजे पर अधिक लोड ना दे जिससे फ्रिज का दरवाजा ना टूटे|

इसके अलावा दूसरा रास्ता आप फ्रिज के टूटे दरवाजे को एक अच्छे फ्रिज मैकेनिक शॉप से ठीक करवा सकते है|हाँ इस काम मै आपका कुछ पैसा खर्च होगा परन्तु अधिक नहीं 1000/- या कम में ये कार्य के ऊपर निर्भर करता है|

आप उसको बोल देना जो फ्रिज ठीक कर रहा है गाड़ियों वाला मसाला लगा दे क्यूंकि इससे मजबूती आ जाती है इसके बाद पेंट करें ताकि फ्रिज में जंग दोबारा ना आये|


इसके अलावा कुछ बॉक्स बनाने वाले भी या वेल्डिंग करने वाले भी फ्रिज के फाटक की मरम्मत कार्य करते है आप उनसेज संपर्क कर सकते है|कोशिश ये करें आप फ्रिज मैकेनिक से हीं ठीक करवाये क्यूंकि फ्रिज को उल्टा सीधा करने में फ्रिज गैस पाइपलाइन में चढ़ जाती है चोकिंग की समस्या आ सकती है इनको जानकारी होती है|


फ्रिज आपका पुराना है है क्या करें ठीक करवाये या नहीं?


वैसे फ्रिज में दरवाजे फ्रिज के पुराने होने पर अधिक टूटता है जंग लगने के कारण अगर फ्रिज में जंग अधिक और कूलिंग की समस्या है तो आप फ्रिज को ठीक ना करवाये|..

ज़्यादा पुराने 10 या 15 साल में उसमे समस्या आने लगती है आप पुराने फ्रिज को काबड़े बेच दे या उस फ्रिज को बदलकर नया ले ले|ये आपके लिए बेहतर चुनाव रहेगा|




फ्रिज में नमी को दूर करने जंग ना लगे कंपनी ने क्या किया?


फ्रिज में जंग लगने से फ्रिज का निचला हिस्सा ख़राब हो जाता है कंपनी ये इससे बचने के लिए एक नये तकनीक निकाली है|जो आपको मालूम ना हो चलिए बताते है|आजकल जो फ्रिज आ रहे है उनके कंडन्सर कॉइल फ्रिज की साइड में भीतरी सतह पर आ रही है|

इससे फ्रिज का निचला हिस्सा नमी के संपर्क में नहीं आता है क्यूंकि कंडन्सर उसको सोक लेता है गर्मी के कारण|ये अच्छी तकनिक है जिससे आजकल फ्रिज में जंग नहीं लग रहा है|पुराने फ्रिज में कंडन्सर कॉइलबाहर लगी होती थी इस कारण नमी बढ़ती थी फ्रिज का दरवाजा जंग खाने लगता था|

फ्रिज का दरवाजा टूट गया है कहा मिलेगा?


अगर आपके फ्रिज में जंग लगने के कारण दरवाजा टूट गया है तो क्या करें|कुछ लोग पूछते है फ्रिज का दरवाजा कहा मिलेगा नया तो इसका उत्तर है नहीं मिलेगा|

हाँ आपको एक अपनी तरह फ्रिज को ढूढ़ना होगा जो दिखता है समान लीटर का हो|या आप किसी काबारी से भी खरीद सकते है इसके अलावा उसकी मरम्मत भी करवा सकते है अगर वे कम टूटा है तो|

फ्रिज हिंज कितने का आता है?


सभी फ्रिज के हिंज अलग अलग तरह के होते है इसलिए इनकी कीमत अलग अलग होती है परन्तु ज़्यादा नहीं|एक हिंज आपको 50 रूपए से शुरू होता है वे 100 तक आसानी से मिल जाता है|

फ्रिज दरवाजा टूटा है कितना खर्चा आएगा?


पुराना फ्रिज को दरवाजा टूट गया है किसी व्यक्ति का क्या हम क्या खरीद सकते है? इसको कितने का लेना ठीक रहेगा? मन में सवाल उठतें है?अगर आप पुराना फ्रिज खरीदने का विचार ला रहे है आपको कुछ बिन्दुओ को ध्यान में रखना चाहिए अगर आप इन बातो को सीख जाते है तो आप भी एक पुराने फ्रिज को ले सकते है और पैसे बचा सकते है|


• फ्रिज कितने रुपये का मिल रहा है अगर फ्रिज छोटा है 190 लीटर क्षमता का है तो आप इसके दरवाजा टूटा होने पर 1800/-रूपए में ले सकते है हाँ ज़्यादा जंग ना लगा हो|

• इसके अलावा फ्रिज लेने से पूर्व इसमें गैस है या नहीं इस बात की जानकारी के तौर पर चैक करवा ले जिससे अलग से पैसे ना देने पड़े|

• फ्रिज का दरवाजा कहाँ पर ठीक होगा और वे कितने पैसे मांग रहा है इसकी जानकारी भी ले ले मेरी जानकारी के अनुसार फ्रिज को आप किसी फ्रिज रिपेयर शॉप से ठीक करवा सकते है या फिर दरवाजा ही टूटा हो तो आप अलमीराह बनाने वाले या जो वेल्डिंग वाला हो उससे भी ठीक करवा सकते है|डोर हिंज निकला होगा तो खर्च 300/- से 900 रूपए का खर्च आ सकता शीट लगाकर ये कीमत कम ज़्यादा हो सकती है|


फ्रिज का दरवाजा टूट गया है कहाँ पर बेचे?


अगर आपका फ्रिज दरवाजा टूट गया है और जंग भी लग गया परन्तु कूलिंग कर रहा है तो आपको चिंता नहीं करनी है हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे जिसको अपनाकर आप अपने फ्रिज को अच्छे दाम पर बेच सकते है चलिए जानते है -

• आप पुराने फ्रिज को एक्सचेंज भी कर सकते परन्तु आपको एक नया फ्रिज लेना पड़ेगा इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप्स से जहा पर उसी कंपनी का एक बेहतरीन मूल्य फ्रिज खरीद सकते है पुराने फ्रिज के दाम अच्छे मिल जाते है|

आप एक्सचेंज फ्रिज को दो माध्यन से आसानी से कर सकते पहला स्टेप है आप ऑनलाइन के माध्यम से दूसरा ऑफलाइन के माध्यम से दोनों अच्छे है|

• आप अपने पुराने फ्रिज को किसी फ्रिज शॉप पर भी दे सकते है जो पुराने फ्रिज खरीदता हो वहाँ पर भी मूल्य अच्छा मिल जाता है|

• आप पुराने फ्रिज को ऑनलाइन प्लेटफार्म OLX पर भी बेच सकते है काफ़ी पॉपुलर वेबसाइट है इसमें खरीदने और बेचने दोनों का स्कोप होता है|हाँ आपको पेमेंट ऑनलाइन नहीं करनी सिर्फ कैश करें लेन देन होने पर ये आपकी सुरक्षा के लिए अच्छा है|

• आप अंतिम साधन कबाड़े वाले को दे सकते है ऊपर बताए गए सभी तरीको से इसमें ज़्यादा लाभ नहीं होता है अगर आपको जल्दी है समय नहीं है तो आप इनको दे सकते है|


FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल --


प्रशन - फ्रिज के दरवाजे या फाटक को चेंज कैसे करें?

उत्तर - फ्रिज का दरवाजा नया नहीं आता है हाँ उसी मॉडल का कोई पुराना दरवाजा मिल जाए तो आपका काम बन सकता है|


प्रशन - फ्रिज में हिंज क्या होता है?

उत्तर - फ्रिज का हिंज वे पार्ट होता है जिससे फ्रिज का दरवाजा रुका रहता है कहने का मतलब सारा लोड इसी पर होता है|


प्रशन - फ्रिज हिंज ख़राब कैसे होता है?

उत्तर -फ्रिज का हिंज नमी के कारण जंग लगने से ख़राब हो जाता है|


प्रशन - फ्रिज के अंदर पानी क्यों आता है?

उत्तर - फ्रिज के अंदर पानी ड्रेन चॉक के कारण होता है|


प्रशन - चिलर ट्रे क्या होती है?

उत्तर -- चिलर ट्रे सिंगल डोर फ्रिज में फ्रीज़र के नीचे लगती है इसके निम्न कार्य होते है --

> फ्रीज़र की जमीं बर्फ इस ट्रे में पानी के रूप में आता है यहाँ से ये पानी पीछे ड्रेन हो जाता है|

> चिलर नहीं लगाने पर फ्रीज़र में बर्फ देर से जमती है|


प्रशन - फ्रिज का दरवाजा कैसे बाहर निकाले?

उत्तर - फ्रिज पुराना हो या नया उसके दरवाजे को बाहर निकालने का तरीका बिल्कुल आसान है आपको कुछ टूल्स की
ज़रूरत होंगी आप रचिट सेट (स्पेंनर सेट) जिसमे 8,9,10,11,12,13 नंबर की गोटी हो स्पेंनर सेट|फ्रिज के ऊपरी टॉप पर सीधे हाथ पर 2 या तीन बोल्ट होंगे जिसमे हिंज लगा होगा इसको खोलिये दरवाजा ऊपर उठाकर बाहर निकल लीजिये|

फ्रिज के टॉप पर हिंज होता है उसमे बोल्ट को खोलिये gate बाहर आ जायेगा आराम से करें 


निष्कर्ष -


उम्मीद करता हूँ आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा इसमें आपको बताया अगर फ्रिज में जंग लग जाए तो कैसे उसको ठीक करें|आप इसको ज़्यादा से ज़्यादा शेयर जिससे और लोगो तक जानकारी पहुंच सके|


                                                  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.