क्या एसी कूलिंग कॉइल रिपेयर करने योग्य है

 क्या एसी कूलिंग कॉइल रिपेयर करने योग्य है


क्या एसी कूलिंग कॉइल रिपेयर करने योग्य है?



जब पुराना एसी हो जाता है तो गैस लीकेज की समस्याये आम हो जाती है क्यूंकि ब्रेजिंग जोड़ कमजोर होने लगते है|बहुत सारे लोगो के एसी मे गैस लीकेज हर साल होती है वे गैस चार्ज करवाते है क्या सही है तो इसका उत्तर है प्रॉपर लीकेज जांच करवाये जिससे हर साल गैस ना डलवानी पड़े|एसी कॉइल मे बार बार लीकेज होना पैसे समय दोनों की बर्बादी होती है तो काफ़ी लोग समाधान चाहते है मन मे प्रश्न होता है अधिकतर लोगो का क्या एसी कूलिंग कॉइल रिपेयर करने योग्य है तो एक बात बता दू लीकेज बार बार हो तो सही लीकेज जांच करवानी चाहिए नीचे कुछ पॉइंट्स जान ले चलिए जानते है|


1- एसी मे हर साल लीकेज होना 

अगर आपका एसी हर साल लीक हो रहा है और आप हर साल ही गैस चार्जिंग करवा रहे है तो आप ऐसा ना करें सही से जांच लीकेज की करें और हाँ topup से भी बचना चाहिए ये परमानेंट समाधान नहीं है|

2- एसी की लीकेज वाटर डीपिंग मेथड 

अगर एसी कॉइल मे लीक नहीं मिल रही है तो कॉइल को पानी टैंक मे डालकर चेक करना चाहिए अगर लीकेज होंगी तो बुलबुले आ जायेगे ये लीकेज की उत्तम प्रणाली है|

3- बहुत सारे जॉइंट्स पर लीकेज 


एक ब्रेजिंग जॉइंट पर लीक है टाका लगा दिया उसके बाद कॉइल पर अन्य जगह से भी बुलबुले आने लगते है इस कंडीशन मे आपको कॉइल का बदलाव करना चाहिए|ये कॉइल अधिक साल पुरानी हो चुकी है गैस चार्जिंग करेंगे कही ना कही से दोबारा से लीकेज हो जाएगी|अगर एसी 15 साल से ऊपर हो गया है तो आपको एसी बदल देना चाहिए ये चुनाव सही साबित रहेगा|


Conclusion


इस लेख मे आपको बताया गया है कि क्या एसी कूलिंग कॉइल रिपेयर करने योग्य है अगर कॉइल मे प्रेशर डालने के बाद लीकेज अन्य स्थानों से भी हो रही है तो कॉइल नई लगानी चाहिए और पैसा बर्बाद ना करें लेख पसंद आये तो शेयर करें|


No comments

Powered by Blogger.